पहले बेटे की तय कराई शादी, फिर बहू को लेकर भाग गया ससुर
![]()
* अलीगढ़ के बाद अब चर्चा में है रामपुर की प्रेम कहानी
रामपुर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास और दामाद की प्रेम कहानी सुर्खियों में थी, और अब रामपुर में उससे भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने पहले अपने नाबालिग बेटे की शादी तय कराई और फिर उसी बहू को लेकर फरार हो गया। गांव में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है और लोग स्तब्ध हैं।
घटना रामपुर जिले के बांसनगली गांव की है, जहां शकील नामक व्यक्ति पर यह गंभीर आरोप लगा है। शकील के छह बच्चे हैं और उसने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक किशोरी से तय कर दिया था। परिवारवालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर जबरन सहमति ले ली।
मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब शकील ही अपनी होने वाली बहू को लेकर फरार हो गया और कथित रूप से उससे निकाह भी कर लिया। जब यह खबर गांव में फैली, तो वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की उम्र को देखते हुए यह मामला बाल विवाह और अपहरण जैसे संगीन धाराओं के अंतर्गत आ सकता है। वहीं, पीड़ित परिवार इस घटना से आहत है और न्याय की मांग कर रहा है।
प्रदेश में हाल ही में सामने आए रिश्तों की सीमाएं तोड़ते मामलों के चलते सामाजिक ताने-बाने पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।


रामपुर। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में सुनवाई करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बरी किया है। वह इस समय सीतापुर की जेल में कैद हैं।
रामपुर । नगर क्षेत्र में महिला सभासद के छह साल के बेटे की टाफी गले में अटकने से तड़पकर मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु से सभासद के परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना गुरुवार को मुहल्ला जिलेदरान की है। यहां रहने वाली अंजुम पत्नी इकबाल खां वार्ड नंबर आठ से सभासद हैं। उनका सबसे छोटा बेटा छह साल का हमजा मदरसे में पढ़ता था। सुबह के समय वह घर से पैसे लेकर मुहल्ले में ही परचून की दुकान पर गया और वहां से टाफी खरीदकर मुंह में डाल ली।

1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1