राहुल बंगला पर होली के रंग में डूबा भोर भ्रमण परिवार

भायंदर। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित राहुल बंगला पर सुशिक्षित लोगों की संस्था भोर भ्रमण परिवार द्वारा धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया गया।  संस्था के संरक्षक तथा देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खूब जमकर फाग गीत गाए गए और पूरी मस्ती के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। उपस्थित लोगों के लिए कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और ठंडई की व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आरजे मिश्रा, मनोज मिश्रा, श्रीराम दुबे और उपेंद्र पांडे ने द्वारा गए गीतों और नृत्य का लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, संस्था के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, पुरुषोत्तम पांडे, मुरलीधर पांडे, राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले, अभयराज चौबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, जेएन तिवारी, डॉ राकेश मिश्रा, एडवोकेट सतीश चौबे, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, नागेश तिवारी, आनंद पाठक, शिवबहादुर सिंह, इंद्रभान सिंह, महापौर पुरस्कृत सुरेंद्र पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, प्रोफेसर अनिल पांडे, दिनेश दुबे,अदालत पांडे, संजय दुबे, संतोष मिश्रा, स्कूल प्रबंधक अजीत शुक्ला, प्रोफेसर बीके दुबे, शिव पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में लल्लन तिवारी ने समस्त लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया।
मनोज शांडिल्य ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया होली का त्यौहार
वसई। यूथ आइकॉन्स फाउंडेशन के संस्थापक मनोज शांडिल्य ने अपनी पूरी टीम के साथ वसई पश्चिम स्थित जीवन सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट, भुईगांव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस बारे में हमारे संवाददाता से बात करते हुए श्री शांडिल्य ने बताया कि आज होली के पावन अवसर पर हमें वृद्धाश्रम जाने और वहाँ के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। रंगों के इस खूबसूरत त्योहार को उनके साथ मनाना हमारे लिए सचमुच एक भावुक और ज्यादा यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह नाश्ता और हल्के स्नैक्स लेकर हम आश्रम पहुँचे l वहाँ बुज़ुर्गों के चेहरे की मुस्कान ने दिल को छू लिया। रंगों से ज्यादा खूबसूरत था वो प्यार, अपनापन और आशीर्वाद जो हमें मिला l उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियाँ बाँटने और दिलों को जोड़ने का त्योहार है। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद ही इस उत्सव की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने बुज़ुर्गों को समय दें, उनका सम्मान करें और हर खुशी में उन्हें शामिल करें। उनके साथ मनाई गई यह होली हमेशा याद रहेगी।
धार्मिक विधि विधान से ओमप्रकाश गुप्ता का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । भांडुप (पश्चिम)  स्टेशन रोड  स्थित गीता हॉल में सुभाष नगर मनपा हिंदी स्कूल के विद्वान वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश महावीर गुप्ता का यादगार भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह लगभग सात सौ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, भेंट वस्तु, एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया। समारोह में उनकी जीवन संगिनी  निर्मलादेवी ओमप्रकाश गुप्ता का विशेष सत्कार हुआ। दोनों लोगों ने मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर इस समारोह को यादगार बना दिया। सभी अतिथियों ने सत्कार मूर्ति की सफलता में श्रीमती गुप्ता के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।

मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक.114 की नवनिर्वाचित नगरसेविका बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्थापत्य समिति उपनगर, न्याय एवं विधि समिति की सदस्य राजुलताई संजय पाटिल , पूर्व उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश  आय.सिंह (सी. के. सिंह) , विशिष्ट अतिथि एवं माउंट मेरी इंग्लिश हाय स्कूल के चेयरमैन  धनंजय टी. सिंह, प्रभारी विभाग निरीक्षिका  कल्याणी नख़ाते,सम्माननीय अतिथि मनपा शिक्षक सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष  ओमप्रताप जे. सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष  राजपति आर. प्रजापति, शिक्षक सभा के नवनियुक्त सहसचिव एवं वारकरी सम्प्रदाय के संत  रामराव व्ही.पांगरेकर,  नितिन ढालपे, मनपा शिक्षक बैंक के संचालक  एम केवट, वासुदेव मेश्राम, राष्ट्रीय साहू तेली  समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुरारी गुप्ता, शिक्षाविद्  रामसकल सिंह,  गिरधर यादव, प्रदीप सिंह,  तेजबहादुर सिंह,  रविंद्र सिंह, विनोद द्विवेदी,आद्याप्रसाद सिंह(ए.पी.सिंह), समाजसेवी विष्णु परब एवं राजेश बालन उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाध्यापक रामसकल सिंह एवं गिरधर यादव ने सत्कार मूर्ति के विषय में सभी का मन जीत लेने वाले अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह को संबोधित करते हुए सत्कार मूर्ति ने अपने सभी अधिकारियों के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया। और अपने भगवत भजन से सभागृह को राधेमय कर दिया। पूरे कार्यक्रम का आदर्श संचालन शिक्षाविद्  अवधेशनारायण आर. गिरि ने किया। मानपत्र वाचन राज प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में जलपान और प्रीतिभोज का सभी ने आस्वाद लिया। विद्यालय परिवार की मुख्याध्यापिका कल्याणी नख़ाते और आयोजन समिति के सभी शिक्षकों के बेहतरीन प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। शिक्षक एवं गीतकार संजय यादव ने फगुआ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। कर्मठ शिक्षक दिनेशप्रताप सिंह एवं इंद्रलाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। 

समारोह में एस वार्ड के अलावा सभी वार्डों के मनपा विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें शिक्षाविद् विनयकुमार सिंह, मयाशरण सिंह,विद्या नरेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, मनोज यादव, नागेन्द्र यादव, सरिता तिवारी, सुमित्रा यादव, वीसे सर, अमरनाथ सिंह, ऊषा वर्मा, दिलीप राय, प्रदीप यादव, मुन्ना सिंह, विपिनकुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, ईश्वर निंबार्क, मुकेश अंबादे, रामलाल राम, सुनीता गिरि, दीना यादव, विजेंद्र सिंह, गौरव मूर्ति के परिवारजन, नात रिश्तेदार एवं समाज के लोग शामिल रहे। गौरव मूर्ति के आदर्श संस्कारों से युक्त बेटी और बेटों ने सभी अतिथियों को सप्रेम भेंट देकर हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त किया।गौरतलब हो कि श्री गुप्ता ने  शिक्षा विभाग को 33वर्ष , 02 माह और 07  दिन की सेवा के पश्चात् 1 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
मीरा भायंदर के नवनिर्वाचित नगरसेवक और नगरसेविकाओं का हुआ भव्य सम्मान

भायंदर। मनपा चुनाव में इस शहर की 15 लाख नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी पर अटूट भरोसा दिखाया है, जिसके चलते पार्टी ने 78 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की। शहरवासियों के भरोसे की कसौटी पर खरे उतरते हुए भाजपा के सभी नगरसेवक आगामी पांच वर्षों में विकास और जनहित के सभी उन कार्यों को पूरा करके दिखाएंगे, जो अब तक नहीं हुए। यह बातें मीरा-भायंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने मीरारोड पूर्व के एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज सभागृह में प्रवासी संदेश द्वारा आयोजित प्रवासी संवाद तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं के अभिनंदन समारोह में कहीं।

गौरतलब हो कि श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह तथा महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक नरेंद्र मेहता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मुंबई से सटा मीरा-भायंदर उभरता हुआ शहर है। हमने अपने विधायक के कार्यकाल तथा भाजपा ने मनपा की सत्ता के कार्यकाल में विकास कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम तक पहुंचाया है, और कुछ अधूरे कार्य, जैसे सूर्या जल प्रकल्प, मेट्रो ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट जल्द ही पूरे होने के कगार पर हैं। इन सभी प्रोजेक्ट के पूरे होने पर मीरा-भायंदर वासियों का जीवन और सुगम हो जाएगा।

विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है, जिसे हमने कर दिखाया है, और शहरवासियों ने भर-भरकर भाजपा पर भरोसा जताया है, और इसी विश्वास के बल पर पार्टी के तमाम युवा व ऊर्जावान नगरसेवक चुनकर मनपा में पहुंचे हैं। इनमें विकास का विजन है, कुछ नया कर दिखाने का जोश है, जिसका लाभ शहरवासियों को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने आयोजकों का इस अनूठे आयोजन तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय, सीईओ दीपक परमार, प्रबंध संपादक अभिज्ञान उपाध्याय के हाथों विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल विनोद मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, राहुल एजुकेशन ग्रुप के सेक्रेटरी राहुल तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी तथा टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय समेत सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक नगरसेविकाओं का अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह तथा माला भेट कर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान प्रवासी संवाद में सहभागी होते हुए सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाओं ने अपने प्रभाग की समस्याओं के साथ ही उनके निराकरण व विकास का एजेंडा रखते हुए विकसित और समस्यामुक्त मीरा-भायंदर के मिशन में मनपा शासन-प्रशासन के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर मुंबई प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, भाजपा के मीरा-भायंदर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष दीक्षित, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर वाजपेयी, गुजराती सेल के जिलाध्यक्ष प्रवीण पटेल, कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण राय, मनसे के जिलाध्यक्ष संदीप राणे, सुप्रसिद्ध भवन निर्माता व समाजसेवी दीपक परमार, नरसिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सेक्रेटरी तरूण सिंह, शिवसेना नेता विद्याशंकर चतुर्वेदी, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा, पूर्व नगरसेवक चंद्रकांत मोदी, भाजपा युवा मोर्चा के युवती प्रकोष्ठ की मीरारोड मंडल अध्यक्ष रजनी मिश्रा, गोल्डन नेस्ट मंडल अध्यक्ष यशस्वी सिंह समेत सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, विविध क्षेत्रों के गणमान्य, सभी नवनिर्वाचित नगरसेवक नगरसेविका उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुनील गर्ग, यतिन देवधर, प्रवीण पांडेय, पंकज उपाध्याय, शफीक अहमद सुल्तानपुरी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में संपादक राजेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज हॉस्टल में व्याप्त गंदगी को लेकर संजय उपाध्याय ने सदन में जताई गंभीर चिंता
 
मुंबई। मुंबई स्थित नायर हॉस्पिटल डेंटल कॉलेज के वसतिगृह (हॉस्टल) में बीते कुछ दिनों से अत्यंत अस्वच्छ, असुरक्षित और अमानवीय परिस्थितियां सामने आई हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर छात्रों के स्वास्थ्य और सम्मान पर सवाल खड़े हो गए हैं तथा संबंधित प्रशासन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस मामले संबंधित कार्रवाई के लिए भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सदन में मांग की है।उन्होंने सदन में बताया कि हॉस्टल परिसर में कई दिनों से नियमित सफाई नहीं हुई है। गलियारों और कमरों के बाहर कचरे के ढेर जमा हैं, शौचालयों की स्थिति दयनीय बनी हुई है और परिसर में दुर्गंध फैली हुई है।

इस कारण लगभग 200 से 300 छात्र, जिनमें इंटर्न डॉक्टर भी शामिल हैं, अस्वास्थ्यकर वातावरण में रहने को मजबूर हैं।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही छात्रों पर मानसिक तनाव और शैक्षणिक प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। यह मामला केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानवीय गरिमा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन गया है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सफाई ठेका कंपनी के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के कारण काम ठप पड़ा है। इस पूरे प्रकरण के लिए कॉलेज प्रशासन, विशेष रूप से प्रशासनिक अधिकारी डॉ. माला दीक्षित की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि निगरानी और समुचित व्यवस्था के अभाव में यह स्थिति उत्पन्न हुई।छात्रों और संबंधित पक्षों ने मांग की है कि केवल अस्थायी समाधान न करते हुए सरकार दीर्घकालिक और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की जाए और छात्रों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस पूरे मामले को सदन में उठाते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
सामाजिक एकता और सद्भावना के साथ जलाई गई होली
मुंबई। पिछले 17 वर्षों से “एक होली” की सामाजिक अवधारणा को लेकर महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय सह्याद्री क्रीडा मंडळ निरंतर सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता आ रहा है। यह मंडल जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी समाज वर्गों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष टिळक नगर में आयोजित होलिका दहन का कार्यक्रम सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामाजिक एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सह्याद्री क्रीडा मंडल के अध्यक्ष राहुल वाळंज, उपाध्यक्ष अमित सातार्डेकर, नगरसेविका सुषमा सावंत, गुरुनाथ मिठबावकर, कोषाध्यक्ष जया शेट्टी, सचिव राजेंद्र मोहिते, टिळक नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष ढेमरे सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। “एक होली” की यह पहल क्षेत्र में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाली सिद्ध हुई। उपस्थित नागरिकों ने सह्याद्री क्रीडा मंडल के इस सामाजिक उपक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
शिक्षक पिता के सेवानिवृत होने पर बच्चों ने भेंट की महंगी कार
मुंबई। समाज में एक तरफ जहां माता-पिता के प्रति अनादर की भावना बढ़ रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो अपने माता-पिता की सेवा करना, उनके चेहरों पर खुशियां लाना, अपना परम सौभाग्य मानते हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक राजेश तिवारी के लिए 1मार्च का दिन उनके जीवन का अविस्मरणीय दिन रहा। महानगरपालिका में 34 वर्षों की अखंड सेवा के बाद वे 1 मार्च को एमपीएस भरुचा रोड नंबर दो, मनपा हिंदी शाला बोरीवली पूर्व से सेवानिवृत हुए। उसी दिन उनकी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता खुटहन, जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने की तथा जौनपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के अंतिम चरण में उनके पुत्र गौरव तथा पुत्रियों गरिमा, शालिनी और स्वाति ने जब उन्हें कार की चाबी पकड़ाई तो देखने वाले दंग रह गए। बच्चों की तरफ से मिले इस उपहार की सभी लोगों ने सराहना की। उनके बच्चों ने कहा कि अब आप मम्मी के साथ इसी कार से धार्मिक भ्रमण करिए। श्री तिवारी दूसरे दिन द्वारका धाम के लिए रवाना हो गए। कुल मिलाकर यह प्रसंग आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
मानवीय मदद की दिशा सीमा सिंह के कार्य प्रेरणादायक : अमृता फडणवीस
मेघाश्रेय द्वारा 18 महिलाओं को स्वयं शक्ति सम्मान

मुंबई। समाज सेवा और मानवीय मदद की दिशा में प्रेरणादायक काम कर रही संस्था मेघाश्रेय ने अपने सामाजिक कार्यों से  प्रेरणा देने वाली देश की 18 जानी-मानी महिलाओं को सम्मानित किया। लोअर परेल के सेंट रेजिस होटल में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों से न सिर्फ जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती है अपितु समाज और देश को ताकत मिलती है। मेघाश्रेय संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सीमा सिंह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मानवता के मदद की दिशा में सीमा सिंह ने हमेशा समर्पित भावना के साथ काम किया है। इनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

ज्ञातव्य हो कि सीमा सिंह अपनी संस्था मेघाश्रेय के माध्यम से पिछले अनेक वर्षों से प्रेरणादायक सामाजिक काम कर रही हैं। विशेषकर जरूरतमंद लोगों और बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की हमेशा सराहना की जाती रही है। कैंसर पीड़ित महिलाओं के निशुल्क इलाज हेतु वह हमेशा अग्रणी रहीं। जिन महिलाओं को उनके प्रेरणादायक सामाजिक कार्यों के चलते सम्मानित किया गया,उनमें डॉ हंसज, अश्वनी भिड़े, डॉ नंदिता, नंदिता गुप्ता, पलक मुहाल, अक्षता कंबोज, हिना खान, मंजू लोढ़ा, शांभवी चौधरी, शिवानी पाटिल, जूही बब्बर, शालिनी पासी, हरदीप कौर, हुमैना काजी, नम्रता पुरोहित, महाबनो मोदी, रूपाली गांगुली तथा रवीना टंडन का समावेश रहा। इस अवसर पर व्यवसायिक, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही। अंत में सीमा सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
राजस्थानी महिला मंडल के जागृति सम्मेलन में टूटे परिवार, बिखरते रिश्ते पर हुआ संवाद
मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल की ओर से 28 फरवरी को ‘जागृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका विषय था “टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते”। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम महाजन, पूर्व सांसद मौजूद थीं। उन्होंने देश व समाज को सशक्त बनाने के लिये परिवार के संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विषय की प्रस्तुति मंडल की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला रुंगटा द्वारा की गई। उन्होंने समझाया कि भारत में प्राचीन काल से चली आ रही वसुदेव कुटुंबकम की सभ्यता जो संपूर्ण जगत को परिवार के रूप में माना जाता थी, आज इसे पुनः जीवित करने की  गहन आवश्यकता है। संयुक्त परिवार को पुनः सुदृढ़ बनाने के लिये हम महिलाएं समाज के विभिन्न संगठनों के माध्यम से भरपूर प्रयास कर रही हैं, वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शेखर सेन  ने पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित नवपीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार अपने जीवन में उतारने की विशेष सलाह दी। घर में बड़े बुजुर्गों का अनुशासन, धैर्यवान चरित्र, छोटे बच्चों के प्रति ममता भाव, कर्तव्यनिष्ठा, सहनशीलता परिवार को संयुक्त रखने में सहायक होते हैं। हर सदस्य एक कड़ी होता है, इस श्रृंखला को पूर्ण आकार देने मे। एसएनडीटी यूनिवर्सिटी की कुलपति सुश्री उज्जवला चक्र देव ने परिवार व समाज में मातृत्व की प्रमुखता पर जोर देते हुए विभिन क्षेत्रों में नारीत्व की अहम भूमिका के  पर प्रकाश डाला । मनोवैज्ञानिक सुश्री अंबरीन प्रधान ने आज के वातावरण में व्याप्त उद्दंडता और आत्मकेन्द्रितता के परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला।
मंडल की वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती राजश्री बिड़ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर "महिला प्रतिभा सम्मान" श्रीमती दमयंती पित्ती जी का  प्रदान किया गया।
रूढ़िवादी राजस्थानी परिवार में जन्म लेने के बावजूद इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में सहभागिता की और विश्व की विभिन्न संस्थाओं के उच्च पद पर आसीन रही ।यह एक मारवाड़ी महिला प्रख्यात डाक टिकट संग्राहक है जिस पर इन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड प्राप्त हुआ है । मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लंता रूंगटा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध समाज सेविका, लेखिका , कवियत्री श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा किया गया । इस अवसर पर सेंड आर्टिस्ट राहुल आर्य द्वारा अद्भुत तरीके से विस्तृत रूप में सेंड से कलाकृति बनाकर इस विषय को उजागर किया। अंत में मंडल की अध्यक्ष लता रूंगटा ने समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्कृत भाषा में हुआ विश्व कल्याण का प्रथम उद्घोष
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य संस्कृत साहित्य अकादमी और आर्य समाज बोरीवली के संयुक्त तत्वावधान में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ और ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया।अकादमी की ओर से सौरभ शिंदे ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अकादमी का परिचय दिया। डॉ.जितेंद्र पांडेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई महानगर एवं आसपास के जिलों से कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया।इस स्पर्धा के निर्णायक आचार्य रामव्यास उपाध्याय और रामगोपाल पानेरी थे।स्पर्धा के उपरांत छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सात सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए  गए।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस सत्र की अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्षा एवं असोसिएट प्रोफेसर डॉ.शकुंतला गावड़े ने किया। वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वक्ता के रूप में शिक्षाविद् अवनीश दीक्षित ‘दिव्य’,आचार्य प्रभारंजन पाठक और आचार्य मिथिलेश आर्य मौजूद रहे।अतिथियों का परिचय सुमन मिश्रा ने कराया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शकुंतला गावड़े ने बताया कि संस्कृत एक व्यापक भाषा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र पांडे ने किया।  कार्यक्रम की सह संचालक श्रीमती संगीता दुबे और श्रीमती प्रतिभा मिश्रा रही। इस अवसर पर महानगर के तमाम लेखक, शिक्षक एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।आचार्य योगानंद सरस्वती, डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’, आनंद अग्रवाल, डॉ. साधना शर्मा,श्रीमती भारती श्रीवास्तव, विनय शर्मा ‘दीप’,मुन्ना यादव ‘मयंक’, श्रीमती सुषमा सिंह,डॉ. अवनीश सिंह,अजीत उपाध्याय, सुशील दुबे,अजय बनारसी, लालबहादुर यादव,श्रीमती गायत्री पांडेय,श्रीमती शैली तिवारी,श्रीमती रेखा पाठक, श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती प्रियंका आदि गणमान्य उपस्थित थे।अंत में आर्य समाज गोरेगांव के महासचिव पवन अब्रॉल ने आभार प्रकट किया।