धार्मिक विधि विधान से ओमप्रकाश गुप्ता का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । भांडुप (पश्चिम) स्टेशन रोड स्थित गीता हॉल में सुभाष नगर मनपा हिंदी स्कूल के विद्वान वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश महावीर गुप्ता का यादगार भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह लगभग सात सौ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, भेंट वस्तु, एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया। समारोह में उनकी जीवन संगिनी निर्मलादेवी ओमप्रकाश गुप्ता का विशेष सत्कार हुआ। दोनों लोगों ने मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर इस समारोह को यादगार बना दिया। सभी अतिथियों ने सत्कार मूर्ति की सफलता में श्रीमती गुप्ता के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।
मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक.114 की नवनिर्वाचित नगरसेविका बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्थापत्य समिति उपनगर, न्याय एवं विधि समिति की सदस्य राजुलताई संजय पाटिल , पूर्व उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश आय.सिंह (सी. के. सिंह) , विशिष्ट अतिथि एवं माउंट मेरी इंग्लिश हाय स्कूल के चेयरमैन धनंजय टी. सिंह, प्रभारी विभाग निरीक्षिका कल्याणी नख़ाते,सम्माननीय अतिथि मनपा शिक्षक सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रताप जे. सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष राजपति आर. प्रजापति, शिक्षक सभा के नवनियुक्त सहसचिव एवं वारकरी सम्प्रदाय के संत रामराव व्ही.पांगरेकर, नितिन ढालपे, मनपा शिक्षक बैंक के संचालक एम केवट, वासुदेव मेश्राम, राष्ट्रीय साहू तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, शिक्षाविद् रामसकल सिंह, गिरधर यादव, प्रदीप सिंह, तेजबहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद द्विवेदी,आद्याप्रसाद सिंह(ए.पी.सिंह), समाजसेवी विष्णु परब एवं राजेश बालन उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाध्यापक रामसकल सिंह एवं गिरधर यादव ने सत्कार मूर्ति के विषय में सभी का मन जीत लेने वाले अपने विचार व्यक्त किये।
समारोह को संबोधित करते हुए सत्कार मूर्ति ने अपने सभी अधिकारियों के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया। और अपने भगवत भजन से सभागृह को राधेमय कर दिया। पूरे कार्यक्रम का आदर्श संचालन शिक्षाविद् अवधेशनारायण आर. गिरि ने किया। मानपत्र वाचन राज प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में जलपान और प्रीतिभोज का सभी ने आस्वाद लिया। विद्यालय परिवार की मुख्याध्यापिका कल्याणी नख़ाते और आयोजन समिति के सभी शिक्षकों के बेहतरीन प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। शिक्षक एवं गीतकार संजय यादव ने फगुआ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। कर्मठ शिक्षक दिनेशप्रताप सिंह एवं इंद्रलाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में एस वार्ड के अलावा सभी वार्डों के मनपा विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें शिक्षाविद् विनयकुमार सिंह, मयाशरण सिंह,विद्या नरेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, मनोज यादव, नागेन्द्र यादव, सरिता तिवारी, सुमित्रा यादव, वीसे सर, अमरनाथ सिंह, ऊषा वर्मा, दिलीप राय, प्रदीप यादव, मुन्ना सिंह, विपिनकुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, ईश्वर निंबार्क, मुकेश अंबादे, रामलाल राम, सुनीता गिरि, दीना यादव, विजेंद्र सिंह, गौरव मूर्ति के परिवारजन, नात रिश्तेदार एवं समाज के लोग शामिल रहे। गौरव मूर्ति के आदर्श संस्कारों से युक्त बेटी और बेटों ने सभी अतिथियों को सप्रेम भेंट देकर हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त किया।गौरतलब हो कि श्री गुप्ता ने शिक्षा विभाग को 33वर्ष , 02 माह और 07 दिन की सेवा के पश्चात् 1 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

मुंबई । भांडुप (पश्चिम) स्टेशन रोड स्थित गीता हॉल में सुभाष नगर मनपा हिंदी स्कूल के विद्वान वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश महावीर गुप्ता का यादगार भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह लगभग सात सौ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, भेंट वस्तु, एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया। समारोह में उनकी जीवन संगिनी निर्मलादेवी ओमप्रकाश गुप्ता का विशेष सत्कार हुआ। दोनों लोगों ने मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर इस समारोह को यादगार बना दिया। सभी अतिथियों ने सत्कार मूर्ति की सफलता में श्रीमती गुप्ता के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।

मुंबई। पिछले 17 वर्षों से “एक होली” की सामाजिक अवधारणा को लेकर महाराष्ट्र राज्य में सक्रिय सह्याद्री क्रीडा मंडळ निरंतर सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देता आ रहा है। यह मंडल जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी समाज वर्गों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष टिळक नगर में आयोजित होलिका दहन का कार्यक्रम सूचना अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सामाजिक एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
मुंबई। समाज में एक तरफ जहां माता-पिता के प्रति अनादर की भावना बढ़ रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं,जो अपने माता-पिता की सेवा करना, उनके चेहरों पर खुशियां लाना, अपना परम सौभाग्य मानते हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक राजेश तिवारी के लिए 1मार्च का दिन उनके जीवन का अविस्मरणीय दिन रहा। महानगरपालिका में 34 वर्षों की अखंड सेवा के बाद वे 1 मार्च को एमपीएस भरुचा रोड नंबर दो, मनपा हिंदी शाला बोरीवली पूर्व से सेवानिवृत हुए। उसी दिन उनकी विदाई पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता खुटहन, जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने की तथा जौनपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के अंतिम चरण में उनके पुत्र गौरव तथा पुत्रियों गरिमा, शालिनी और स्वाति ने जब उन्हें कार की चाबी पकड़ाई तो देखने वाले दंग रह गए। बच्चों की तरफ से मिले इस उपहार की सभी लोगों ने सराहना की। उनके बच्चों ने कहा कि अब आप मम्मी के साथ इसी कार से धार्मिक भ्रमण करिए। श्री तिवारी दूसरे दिन द्वारका धाम के लिए रवाना हो गए। कुल मिलाकर यह प्रसंग आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
मेघाश्रेय द्वारा 18 महिलाओं को स्वयं शक्ति सम्मान
मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल की ओर से 28 फरवरी को ‘जागृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका विषय था “टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते”। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम महाजन, पूर्व सांसद मौजूद थीं। उन्होंने देश व समाज को सशक्त बनाने के लिये परिवार के संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विषय की प्रस्तुति मंडल की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला रुंगटा द्वारा की गई। उन्होंने समझाया कि भारत में प्राचीन काल से चली आ रही वसुदेव कुटुंबकम की सभ्यता जो संपूर्ण जगत को परिवार के रूप में माना जाता थी, आज इसे पुनः जीवित करने की गहन आवश्यकता है। संयुक्त परिवार को पुनः सुदृढ़ बनाने के लिये हम महिलाएं समाज के विभिन्न संगठनों के माध्यम से भरपूर प्रयास कर रही हैं, वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शेखर सेन ने पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित नवपीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार अपने जीवन में उतारने की विशेष सलाह दी। घर में बड़े बुजुर्गों का अनुशासन, धैर्यवान चरित्र, छोटे बच्चों के प्रति ममता भाव, कर्तव्यनिष्ठा, सहनशीलता परिवार को संयुक्त रखने में सहायक होते हैं। हर सदस्य एक कड़ी होता है, इस श्रृंखला को पूर्ण आकार देने मे। एसएनडीटी यूनिवर्सिटी की कुलपति सुश्री उज्जवला चक्र देव ने परिवार व समाज में मातृत्व की प्रमुखता पर जोर देते हुए विभिन क्षेत्रों में नारीत्व की अहम भूमिका के पर प्रकाश डाला । मनोवैज्ञानिक सुश्री अंबरीन प्रधान ने आज के वातावरण में व्याप्त उद्दंडता और आत्मकेन्द्रितता के परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला।
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य संस्कृत साहित्य अकादमी और आर्य समाज बोरीवली के संयुक्त तत्वावधान में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ और ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया।अकादमी की ओर से सौरभ शिंदे ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अकादमी का परिचय दिया। डॉ.जितेंद्र पांडेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई महानगर एवं आसपास के जिलों से कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया।इस स्पर्धा के निर्णायक आचार्य रामव्यास उपाध्याय और रामगोपाल पानेरी थे।स्पर्धा के उपरांत छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सात सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस सत्र की अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्षा एवं असोसिएट प्रोफेसर डॉ.शकुंतला गावड़े ने किया। वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वक्ता के रूप में शिक्षाविद् अवनीश दीक्षित ‘दिव्य’,आचार्य प्रभारंजन पाठक और आचार्य मिथिलेश आर्य मौजूद रहे।अतिथियों का परिचय सुमन मिश्रा ने कराया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शकुंतला गावड़े ने बताया कि संस्कृत एक व्यापक भाषा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र पांडे ने किया। कार्यक्रम की सह संचालक श्रीमती संगीता दुबे और श्रीमती प्रतिभा मिश्रा रही। इस अवसर पर महानगर के तमाम लेखक, शिक्षक एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।आचार्य योगानंद सरस्वती, डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’, आनंद अग्रवाल, डॉ. साधना शर्मा,श्रीमती भारती श्रीवास्तव, विनय शर्मा ‘दीप’,मुन्ना यादव ‘मयंक’, श्रीमती सुषमा सिंह,डॉ. अवनीश सिंह,अजीत उपाध्याय, सुशील दुबे,अजय बनारसी, लालबहादुर यादव,श्रीमती गायत्री पांडेय,श्रीमती शैली तिवारी,श्रीमती रेखा पाठक, श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती प्रियंका आदि गणमान्य उपस्थित थे।अंत में आर्य समाज गोरेगांव के महासचिव पवन अब्रॉल ने आभार प्रकट किया।
मुंबई। समर्थनगर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स रेजीडेंट्स एसोसिएशन ' अंधेरी पश्चिम के तत्वाधान में लोखंडवाला स्थिति गार्डेन नंबर -2 में भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अजय माहेश्वरी के संयोजन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के अद्भुत संचालन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कानपुर के कवि हेमंत पांडेय, हास्यावतार आशकरण अटल, आगरा से पधारे रमेश मुस्कान, लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा, अभिनेत्री व शायरा लता हया ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। श्रोताओं में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। संस्था की अध्यक्षा इंद्राणी राय,जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ग्लेडिस श्रेयान, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, नंदू खानविलकर ने आगंतुक मेहमानों और कवियों का शॉल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन और आभार अजय माहेश्वरी ने अनूठे अंदाज में किया।
1 hour and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k