गया में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत
गया: गया शहर के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड स्थित घुटीया गांव में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम सियासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बन गया।
![]()
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने नृत्य, समूह गीत, नाटक और देशभक्ति प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और सधी हुई प्रस्तुति ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का प्रभावशाली परिचय दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय परंपरा, सामाजिक संदेश और शैक्षिक मूल्यों की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
![]()
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। सेक्रेटरी आदित्य कुमार, डायरेक्टर अनिल कुमार तथा प्रिंसिपल रेखा शिवांजलि ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. रामनरेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के समग्र विकास में शिक्षा और संस्कारों की भूमिका पर बल देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

गया: गया शहर के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोड स्थित घुटीया गांव में रेजिडेंशियल सुभाष मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 13वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम सियासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय बन गया।

गया: गया शहर के नवागढ़ी चरियारी कोठी स्थित सृष्टि प्ले स्कूल की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर उत्साह, उल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
गयाजी। शहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह रेलवे ठेकेदार अरविंद कुमार वर्मा का कल दिनांक 28 फरवरी शनिवार की देर संध्या नई दिल्ली स्थित नीजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय वर्मा के पार्थिव शरीर को निजी वाहन से गयाजी लाया जा रहा है।इसकी जानकारी आज रविवार की सुबह देते हुए पुत्र अनुराग वर्मा उर्फ मिंकु वर्मा ने बताया वे पीछले कुछ समय से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी उम्र लगभग 68 वर्ष थी। उनके क्षेत्र के लोग कहते हैं स्वर्गीय वर्मा एक सहज मिलनसार और संस्कारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से परिवार मित्रों के साथ साथ राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है।स्वर्गीय वर्मा का अंतिम संस्कार कल दिनांक 2 मार्च सोमवार को श्री विष्णुपद स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य,साथी व शुभचिंतक बाटा मोड़ गोसाईंबाग स्थित उनके आवास को पहुंच रहे हैं
गया–पटना रोड, रसलपुर स्थित ग्रैंड हवेली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विनय सिंह, संजय सिंह और धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने रिसोर्ट की सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
गया: बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग द्वारा गया स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर में 28 फरवरी 2026 को विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गया जिले तथा आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आई कंपनियाँ भाग लेंगी।
गया: गया में अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ (गया इकाई) ने यादव जी की लव स्टोरी के विरोध को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के समीप एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, मुकुल यादव, एडवोकेट वीरेंद्र गोप, सम्राट सिकंदर और प्रमोद यादव सहित अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
गया: शेरघाटी शहर के तीन शिवाला, गोला बाजार में को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा परिसर भगवा ध्वज, जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन का रूप दे दिया।
गया: गया जिले में कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिरियामा गांव की है, जहां रविवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई। हमले में तीन से अधिक STF जवान घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए उनके हथियार भी छीन लिए गए थे। बाद में पुलिस दबिश के बाद हथियार बरामद कर लिए गए।
गयाजी शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.
2 hours and 11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k