राजस्थानी महिला मंडल के जागृति सम्मेलन में टूटे परिवार, बिखरते रिश्ते पर हुआ संवाद
मुंबई। राजस्थानी महिला मंडल की ओर से 28 फरवरी को ‘जागृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका विषय था “टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते”। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम महाजन, पूर्व सांसद मौजूद थीं। उन्होंने देश व समाज को सशक्त बनाने के लिये परिवार के संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विषय की प्रस्तुति मंडल की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला रुंगटा द्वारा की गई। उन्होंने समझाया कि भारत में प्राचीन काल से चली आ रही वसुदेव कुटुंबकम की सभ्यता जो संपूर्ण जगत को परिवार के रूप में माना जाता थी, आज इसे पुनः जीवित करने की  गहन आवश्यकता है। संयुक्त परिवार को पुनः सुदृढ़ बनाने के लिये हम महिलाएं समाज के विभिन्न संगठनों के माध्यम से भरपूर प्रयास कर रही हैं, वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शेखर सेन  ने पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित नवपीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कार अपने जीवन में उतारने की विशेष सलाह दी। घर में बड़े बुजुर्गों का अनुशासन, धैर्यवान चरित्र, छोटे बच्चों के प्रति ममता भाव, कर्तव्यनिष्ठा, सहनशीलता परिवार को संयुक्त रखने में सहायक होते हैं। हर सदस्य एक कड़ी होता है, इस श्रृंखला को पूर्ण आकार देने मे। एसएनडीटी यूनिवर्सिटी की कुलपति सुश्री उज्जवला चक्र देव ने परिवार व समाज में मातृत्व की प्रमुखता पर जोर देते हुए विभिन क्षेत्रों में नारीत्व की अहम भूमिका के  पर प्रकाश डाला । मनोवैज्ञानिक सुश्री अंबरीन प्रधान ने आज के वातावरण में व्याप्त उद्दंडता और आत्मकेन्द्रितता के परिवार व समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला।
मंडल की वरिष्ठ ट्रस्टी श्रीमती राजश्री बिड़ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर "महिला प्रतिभा सम्मान" श्रीमती दमयंती पित्ती जी का  प्रदान किया गया।
रूढ़िवादी राजस्थानी परिवार में जन्म लेने के बावजूद इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में सहभागिता की और विश्व की विभिन्न संस्थाओं के उच्च पद पर आसीन रही ।यह एक मारवाड़ी महिला प्रख्यात डाक टिकट संग्राहक है जिस पर इन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड प्राप्त हुआ है । मंडल की अध्यक्षा श्रीमती लंता रूंगटा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध समाज सेविका, लेखिका , कवियत्री श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा किया गया । इस अवसर पर सेंड आर्टिस्ट राहुल आर्य द्वारा अद्भुत तरीके से विस्तृत रूप में सेंड से कलाकृति बनाकर इस विषय को उजागर किया। अंत में मंडल की अध्यक्ष लता रूंगटा ने समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्कृत भाषा में हुआ विश्व कल्याण का प्रथम उद्घोष
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य संस्कृत साहित्य अकादमी और आर्य समाज बोरीवली के संयुक्त तत्वावधान में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ और ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया।अकादमी की ओर से सौरभ शिंदे ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अकादमी का परिचय दिया। डॉ.जितेंद्र पांडेय ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘श्लोकवाचनस्पर्धा’ का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई महानगर एवं आसपास के जिलों से कई विद्यालयों ने हिस्सा लिया।इस स्पर्धा के निर्णायक आचार्य रामव्यास उपाध्याय और रामगोपाल पानेरी थे।स्पर्धा के उपरांत छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सात सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए  गए।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘संस्कृतभाषाया: महत्त्वम्’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस सत्र की अध्यक्षता मुंबई विश्वविद्यालय की संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्षा एवं असोसिएट प्रोफेसर डॉ.शकुंतला गावड़े ने किया। वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वक्ता के रूप में शिक्षाविद् अवनीश दीक्षित ‘दिव्य’,आचार्य प्रभारंजन पाठक और आचार्य मिथिलेश आर्य मौजूद रहे।अतिथियों का परिचय सुमन मिश्रा ने कराया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शकुंतला गावड़े ने बताया कि संस्कृत एक व्यापक भाषा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र पांडे ने किया।  कार्यक्रम की सह संचालक श्रीमती संगीता दुबे और श्रीमती प्रतिभा मिश्रा रही। इस अवसर पर महानगर के तमाम लेखक, शिक्षक एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।आचार्य योगानंद सरस्वती, डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’, आनंद अग्रवाल, डॉ. साधना शर्मा,श्रीमती भारती श्रीवास्तव, विनय शर्मा ‘दीप’,मुन्ना यादव ‘मयंक’, श्रीमती सुषमा सिंह,डॉ. अवनीश सिंह,अजीत उपाध्याय, सुशील दुबे,अजय बनारसी, लालबहादुर यादव,श्रीमती गायत्री पांडेय,श्रीमती शैली तिवारी,श्रीमती रेखा पाठक, श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती प्रियंका आदि गणमान्य उपस्थित थे।अंत में आर्य समाज गोरेगांव के महासचिव पवन अब्रॉल ने आभार प्रकट किया।
हास्य कवि सम्मेलन के साथ होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
मुंबई। समर्थनगर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स रेजीडेंट्स एसोसिएशन ' अंधेरी पश्चिम के तत्वाधान में लोखंडवाला स्थिति गार्डेन नंबर -2 में भव्य होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अजय माहेश्वरी के संयोजन में एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के अद्भुत संचालन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कानपुर के कवि हेमंत पांडेय, हास्यावतार आशकरण अटल, आगरा से पधारे रमेश मुस्कान, लाफ्टर चैंपियन फेम सुनील सावरा, अभिनेत्री व शायरा लता हया ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। श्रोताओं में भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही। संस्था की अध्यक्षा इंद्राणी राय,जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ग्लेडिस श्रेयान, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, नंदू खानविलकर ने आगंतुक मेहमानों और कवियों का शॉल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। स्वागत समारोह का संचालन और आभार अजय माहेश्वरी ने अनूठे अंदाज में किया।
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग वृद्धा आश्रम को भेंट की गई खाद्य सामग्री
मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज गोवंडी स्थित दिव्यांग वृद्धा आश्रम में उनके खाने-पीने की सामग्री भेंट की गई। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि इस आश्रम को न कोई सरकारी मदद मिलती है और न ही कोई मदद करता है। इसी कड़ी में आश्रम के लोगों ने हमसे संपर्क किया और बताया कि उस आश्रम में करीब 20 बेघर दिव्यांग वृद्ध लोग रहते है जिनकी जरूरत आश्रम पूरी नहीं कर पा रहा है l उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है l  ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर जरूरत मंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है l और ये कार्य संगठन के लोगों द्वारा किया गया भरोसा का नतीजा है कि संगठन हर जरूरत मंद लोगों की मदद कर पाती है l संगठन का उद्देश्य हर जरूरत मंद की मदद करना और उसे यथा शक्ति सहयोग करना है l दिव्यांग वृद्धा आश्रम में आज खाद्य सामग्री भेंट करने साथ पहुंचे राजन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, नीतीश उपाध्याय राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ,नीलेश पांडेय, जयप्रकाश झा, सतेंद्र उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही l
BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव सेवानिवृत्त
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित सांताक्रुज पूर्व हिंदी शाला के वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र मुन्नू यादव का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह कल शाला सभागृह में मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व शिक्षा अधीक्षक रामचंद्र आर पांडे विशिष्ट अतिथि उप शिक्षणाधिकारी छाया साल्वे, मुख्य अतिथि चंद्रकांत भंडारे प्रशासकीय अधिकारी एच पश्चिम और कंचन गोसावी प्रशासकीय अधिकारी एच पूर्व, अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षक सुरेश भोसले, रेशमा जेधीया, सुनीता बालशंकर, अशोक जैसवार, इमरान खान , सूर्य लाल यादव उपस्थित रहे। नरेंद्र बहादुर सिंह, वैद्यनाथ द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, अवध नारायण यादव, धर्मराज यादव, माता प्रसाद यादव, और डॉ नागेश पांडेय ने अपने मानोगत व्यक्त किये । इस कार्य क्रम में शाला के शिक्षिका अंजू चौबे, शारदा कादलगांवकर, ऋतुजा कस्बे, बृजेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह, दीपिका सोरते, गुड़िया यादव, नीतू सिंह, मनीषा का विशेष सहयोग रहा। श्री यादव को शुभ कामना देने के लिए मुख्या. स्नेहा लगवे, इंदु देवी, आशा जसवाल, कमलेश सिंह, समरनाथ यादव, तनवीर खान, अजमल शाह, ओमकार भार्गव, मनोज, हर्षा चौगुले आदि एच पूर्व और पश्चिम के शिक्षिक, शिक्षिका, सेवा निवृत्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ थोरात स्वागत गीत संगीत शिक्षिक अरुणा चौधरी ने किया। सभी मान्यवरों का आभार शाला और विभाग के सम्मानित मुख्या डॉ नागेश एम पांडेय ने किया।
आदर्श शिक्षक सुधीरानंद पाण्डेय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । बृहन्मुंबई द्वारा संचालित पुष्पा पार्क मनपा हिंदी वाला के वरिष्ठ शिक्षक सुधीरानंद आर पाण्डेय 33 वर्षों की समर्पित सेवा के वाद सेवानिवृत्त हो गए।शाला के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, पूर्व कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्रा, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जैस्वाल, पूर्व मुख्याध्यापक लालचंद पाण्डेय, शिक्षक सभा के पूर्व सचिव शरद सिंह और सम्मानित अतिथि में कंचन शुक्ला, रमाशंकर यादव, शिवशंकर तिवारी, प्रहलाद प्रजापति, बजरंगलाल यादव, चंद्रभान बचई राम , सरिता चौहान, राजेश सिंह समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में महापौर पुरस्कृत शिक्षक अजयकुमार सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ईश्वरदेव पाल, लवकुमार मिश्रा, ज्योति सोनी ने पाण्डेय जी के गुणों और कार्यों पर प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक राजेश कुमार सिंह, राजेश हरिश्चंद्रे, रेखा सिंह ने अपने गीतों से समारोह में चार चांद लगा दिए। शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं में रामशकल‌ केवट ,रमेश राठौर, कृष्णकुमार मेश्राम, रविकांत यादव, रीता यादव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कांबले, सुवर्णा कांबले, नरसम्मा का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर रेनू शुक्ला, रेखा यादव, फरीदा मुलानी, जया शुक्ला प्रमिला गुप्ता, अनिता मिश्रा, त्रिभुवन तिवारी, सचिन सिंह,सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, घनश्याम पाण्डेय , कैलाश साल्वे ,राम सर, आलोक यादव, रविकांत विश्वकर्मा,महाबल वर्मा, लल्लू वर्मा, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक राकेश कुमार पांडेय ने किया तथा मंच संचालन राजीव मिश्रा ने किया।
संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ मृणाल भट्ट ने किया रचिता दीक्षित का सम्मान

मुंबई । महानगर के उत्कृष्ट साहित्यकार, वरिष्ठ लेखक शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित की बेटी रचिता दीक्षित स्नातक (संस्कृत) की  मेधाविनी व समर्पित छात्रा ने अपने तीन वर्षों में निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सह-पाठ्यक्रमीय सहभागिता का परिचय दिया।प्रथम वर्ष (FYBA) में रचिता ने संस्कृत DSC-1, DSC-2 तथा VSC में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसके लिए उन्हें सोमैया कालेज की संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल भट्ट द्वारा शनिवार 28 फरवरी 2026 को सम्मानित किया गया।उनकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनके विषय में प्रारम्भ से ही मजबूत पकड़ का प्रमाण है।

द्वितीय वर्ष (SYBA) में उन्होंने पूरे SYBA में समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें यह पुरस्कार मंच पर प्राचार्य डॉ. किशन पवार तथा मुख्य अतिथि संदीप परब द्वारा प्रदान किया गया जो अत्यंत गौरव का क्षण था।इसी वर्ष उन्होंने वर्तनी अनुलेखनम्, वक्तृत्व,पदनिर्मिति, शब्द-क्रीडा,निबंध लेखन, समानार्थक स्पर्धा आदि विविध प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए कई पुरस्कार जीते।

तृतीय वर्ष (TYBA) में भी रचिता ने अपनी उत्कृष्टता का क्रम जारी रखा और कई महत्त्वपूर्ण सम्मान अर्जित किए।जिनमें वार्तावली वाचनम् में प्रथम पुरस्कार, गीताक्विज़ में द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार तथा प्रतिष्ठित संस्था श्री गुरुकुलम् न्यास द्वारा प्रदत्त विशेष पुरस्कार शामिल हैं।उन्होंने संस्कृत AEC विषय में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा के. जे. सोमैया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के संस्कृत विभाग द्वारा सम्मानित हुईं।इन तीनों वर्षों में रचिता ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह के बल पर स्वयं को एक उत्कृष्ट, सर्वांगीण एवं प्रेरणादायी छात्रा सिद्ध किया है जो न केवल एक संस्कृत विदुषी के रूप में,बल्कि एक सर्वोत्कृष्ट उपलब्धिकारिणी के रूप में भी उभर कर सामने आई हैं। उक्त सम्मान पाने पर परिवार के सदस्यों सहित शुभचिंतकों ने रचिता दीक्षित को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
सामाजिक संगठनों ने‌ गाय सेवक के पक्ष में मनपा प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय मुंबई में 24 फरवरी 2026 को सामाजिक संगठनों ने मनपा प्रशासन को गाय वालों को मंदिर के सामने बैठने की अनुमति हेतु ज्ञापन सौंपा।उक्त स्थान पर एडवोकेट स्वप्निल काशिद,महाराष्ट्रीय नाथपंथी डवरी गोसावी समाज संस्थापक और अध्यक्ष शिवनाथ शिंदे,मुंबई अध्यक्ष तानाजी कोंडीराम शेगर,मुंबई अभिनय किशोर नारायण शिंदे,4 विमुक्त घुमंतु जनजाति विकास परिषद (ए.बी.) मुंबई,संस्थापक अध्यक्ष बी.एच. रेस. इदाते (दादा) और मुंबई अध्यक्ष सहदेव रसाल और मुंबई कार्यकारी गिरिधर सालुंके उपस्थित थे।

इन तीनों संगठनों का संयुक्त बयान मुंबई महानगर पालिका के प्रधान कार्यालय में विपक्ष की नेता  किशोरीताई पेडणेकर,मुंबई के उपमहापौर संजय घाड़ी साहब समूह नेता गणेश कंकर साहब, स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे साहब और मालवणी प्रभाग के वार्ड नंबर 32 की  गीताताई किरण भंडारी संवाददाता सभी के साथ पत्राचार के आदान-प्रदान के दौरान उपस्थित थे।एडवोकेट स्वप्निल सुखदेव काशिद साहब ने सभी के साथ ज्ञापन सौंपा और कहा कि सभी गाय वाले मुंबई में मंदिरों के समक्ष 40 से 50 वर्ष से सेवा दे रहे हैं।

जिससे उनके परिवार और गाय का भरण पोषण होता है। मंदिरों के सामने गायों को लेकर गाय वाले खुद बैठते हैं, फेरीवाले नहीं बैठते।गाय वाले महिलाओं या पुरुषों को गायों के साथ मंदिर के सामने सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठने की अनुमति प्रदान कीजिए।कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।नाथपंथी दवारी गोसावी समाज के लोग एवं उनके सहयोगियों में श्रीमती वंदना चौगुले (उपाध्यक्ष), श्रीमती रूपा किशोर शिंदे (कोषाध्यक्ष),  रेशमा आनंद शिंदे (सचिव), श्रीमती सविता सालुंखे, जयश्री आनंद शिंदे,  गजराबाई चंद्रकांत चव्हाण, श्रीमती उमा कैलास चव्हाण, मोहन शेगर,सुदाम शेगर,  प्रीति रोहित इंगवाले,  अक्षता आकाश इंगवाले, सारिका विजय बाबर, वर्षा प्रकाश चौगुले और महिलाएं और आदमी आये थे और सुरेश तुकाराम सालुंखे उपस्थित थे।संयोजक ने कहा इसी तरह एकजुट रहें और मिल-जुलकर समस्याओं का समाधान करें, जैसे हमने अब सहयोग किया है, आगे भी बिना किसी भेदभाव के दिल से सहयोग करें और मिल जुलकर काम करते रहें और एक-दूसरे के दुख-सुख में सहभागी बनें।
मनपा कर्मचारियों के आंदोलन से मिला सकारात्मक समाधान
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के प्रतिनिधित्व में गुरुवार 26 फरवरी को सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग मुख्यालय एफ दक्षिण, परेल कार्यालय पर कर्मचारियों ने एकदिवसीय सामूहिक छुट्टी लेकर आंदोलन किया। प्रशासन विगत दो वर्षों से कर्मचारियों की वरिष्ठता अनुसार पदोन्नति कर रही है सिर्फ आश्वासन देती रही थी, किन्तु सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही थी। पदोन्नति के साथ वेतन विसंगति,वेतन ग्रेड,पद श्रृंखला नियमावली देने में आना-कानी करते देख कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने कर्मचारियों के अधिकार दिलाने बाबत आंदोलन एवं प्रशासन के विरुद्ध हल्लाबोल किया। महानगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे से लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलन का उग्र रूप देख प्रशासन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वल्ले पवार एवं स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शहा ने दोपहर 2 बजे यूनियन एवं कर्मचारियों के साथ मिटिंग लिया तथा आश्वासन देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी हमारे हैं आंदोलन बंद करें। कर्मचारियों की पदोन्नति आगामी 10 दिनों में पदोन्नति कमेटी निर्णय पश्चात शीघ्र दे दी जाएगी। पदोन्नति के साथ साथ ग्रेड पे तथा पद श्रृंखला नियमावली भी लागू कर देंगे। उक्त आंदोलन में यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव, कार्याध्यक्ष यशवंत देशाई,सहायक सरचिटणिस प्रदीप नारकर,उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,उपाध्यक्ष संजय बने, संघटक प्रवीण कदम,विट्ठल गावड़े,महेश दलवी सहित तकरार निवारण समिति अध्यक्ष भालचंद्र वाणी,कार्याध्यक्ष सुनील कर्पे,सेक्रेटरी विनयकुमार शर्मा,सचिव रवीन्द्र पवार, उपाध्यक्ष अनिल वायदंडे नायर अस्पताल,संघटक सुधीर कोरडे, शंकर खरात,नायर अस्पताल डेंटल कॉलेज शिकायत निवारण समिति महासचिव बालू शिंदे, युवा अध्यक्ष ललित वाघेला,युवा महासचिव योगेश जाधव,केईएम अस्पताल शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल अहिरे, महासचिव वैभव जुवेकर,क्षय रोग अस्पताल शिवडी शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष मिलिंद नाइक, कीटनाशक विभाग शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष विनोद घुगे, महासचिव नागेश गावड़े, प्रकाश झोरे, अस्पताल सायन शिकायत निवारण समिति महासचिव आतिश वायलेकर, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अशोक सावंत, राजाराम पुरालकर, चंद्रकांत कांबले, दत्ताराम काजरोलकर, मनोहर कांबले,विजय मसारंकर, प्रसाद जाधव,परिवार कल्याण मातृ शिशु देखभाल विभाग अखिल शिंगाडे, विनायक भोसले, राहुल तायडे, स्वच्छता निरीक्षक रवीन्द्र जाधव, गणेश गोदिक सहित सर्वेलेंस संघटक, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सभासद उपस्थित थे।
मेट्रो पिलर के नीचे मस्जिद, लापरवाह प्रशासन पर गंभीर सवाल
मुंबई मेट्रो के डीएन नगर से मंडाले (मेट्रो 2B) प्रोजेक्ट के अंतर्गत चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो पिलर के ठीक नीचे मस्जिद होने का मामला सामने आया है। इस घटना से मेट्रो परियोजना के नियोजन, सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
पूर्व में मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने MTHL (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) और SCLR (सांताक्रूज़–चेंबूर लिंक रोड) जैसे बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स में प्रार्थनास्थलों का सुनियोजित और सफल स्थानांतरण किया है। ऐसे में मेट्रो 2B परियोजना में मेट्रो पिलर के नीचे प्रार्थनास्थल का रह जाना एमएमआरडीए की लापरवाह और असफल योजना का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है।
मेट्रो 2B प्रोजेक्ट पहले से ही विवादों में रहा है। पूर्व में मार्ग में किए गए बदलावों के कारण कुर्ला पश्चिम के हलाव पुल क्षेत्र में गणेश विसर्जन का मार्ग स्थायी रूप से बंद हो जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, कुछ प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों को हटाए जाने का भी गंभीर आरोप सामने आया है।
RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सवाल उठाया है कि बार-बार किए गए बदलावों, विफल नियोजन और इससे उत्पन्न समस्याओं की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? उन्होंने इस पूरे मामले की स्वतंत्र और गहन जांच की मांग की है। अनिल गलगली ने स्पष्ट किया कि यदि सार्वजनिक सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के प्रति संवेदनशीलता और परियोजना की विश्वसनीयता का पालन नहीं किया गया, तो ऐसे महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स पर आम जनता का विश्वास गंभीर रूप से कमजोर होगा।