आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ी राहत: प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
लखनऊ। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
इस दिशा में स्टेट हेल्थ एजेंसी (स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज)) जल्द ही 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू साइन करेगी। प्रदेश में कुल 13 कैंटोनमेंट अस्पताल हैं, जिनमें से प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में पहले से ही आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार किया जा रहा है। वहां मिले सकारात्मक परिणामों के बाद यह विस्तार किया जा रहा है।
- मुफ्त ओपीडी, जांच और गंभीर मरीजों के लिए फ्री परिवहन
साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, जनवरी 2026 से प्रयागराज कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार मिल रहा है। यहां कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज उपलब्ध है।
इसके अलावा—
मुफ्त ओपीडी अप्वाइंटमेंट
निःशुल्क जांच
* गंभीर मरीजों के लिए मुफ्त पिक एंड ड्रॉप सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
अब लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, आगरा, फतेहपुर, झांसी और बबीना के कैंटोनमेंट अस्पतालों को योजना से जोड़ा जाएगा। इससे आयुष्मान योजना के तहत पैनल्ड अस्पतालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

- आयुष्मान पोर्टल से जुड़ेंगे अस्पताल, पारदर्शी होगी प्रक्रिया
साचीज की एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आवश्यक प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप ढाला जा रहा है। एमओयू के बाद इन अस्पतालों को योजना के पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे—
- मरीजों का पंजीकरण
- उपचार
- बिलिंग
- क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी।
सरकार का मानना है कि इस पहल से सेना क्षेत्र के अस्पतालों की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को भी संतुलित करने में मदद मिलेगी। योगी सरकार का यह निर्णय गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होने की उम्मीद है।




* 72 लाख की कटौती के बाद 8.24 करोड़ का नया एस्टीमेट, जल्द बजट मिलने की उम्मीद
* राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश का मतदान इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ परिसर में
कुशीनगर। पिछले 15 वर्षों में Internet, IT और AI ने व्यवसाय की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। आज कमाई का बड़ा स्रोत वह नहीं रहा जिसे हम छू सकते हैं, बल्कि वह है जिसे हम देख तो सकते हैं, पर छू नहीं सकते—डिजिटल प्लेटफॉर्म, डेटा, कंटेंट और आइडियाज।
* क्षेत्र की आर्थिक तरक्की के लिए जनसेवक पवन दुबे ने रखे ठोस विकास प्रस्ताव
वाराणसी, उत्तर प्रदेश। दहेज उत्पीड़न मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाली महिला चौकी प्रभारी अनोषा तिवारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा महिला थाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनात थीं।
वाराणसी । देश में बढ़ती बेरोजगारी दूर करने का दूसरा नाम आरसीएम है जो आज संपूर्ण भारत में तेजी से बढ़ रहा है।उसी कड़ी में बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुषों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शनिवार 21 फरवरी 2026 को जौनपुर मंडल प्रभारी आलोक मौर्य सर के मार्गदर्शन में जौनपुर शहर के उत्कृष्ट प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा पहुंचे खालिसपुर बाजार वाराणसी जहां महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रविन्द्र कुमार शर्मा ने उपस्थित बेरोजगारों को आरसीएम बिजनेस के संबंध में विधिवत समझाया कि आरसीएम कैसे और क्यों करना है ? उन्होंने बिगीनर का रोड मैम दर्शाया और बताया जो यहां से शुभारंभ करेगा वह भविष्य में लायल्टी बन सकता है। परिवार के तीन पीढ़ियों का भविष्य बनाना है तो आरसीएम ज्वाइन कीजिए और परिश्रम कीजिए। यहां एक पैसा डोनेशन नहीं देना है सिर्फ यहां दूकान बदलकर खाना और खिलाना है।आप जितनी अधिक संख्या में लोगों तक जुड़ेंगे आपकी कमाई उतनी अधिक बढ़ेगी।
वाराणसी। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधियों में अशोक कुमार, लालजी, रत्नेश प्रसाद, हरिचंद्र, नितिन चौबे, ओमप्रकाश, परम प्रकाश, साहिल सिंह, सरिता, श्यामजी, उदय चंद्र, अजीत यादव, राकेश यादव, सुनीता,अजय कुमार आदि शामिल रहे।
1 hour and 29 min ago
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए WTC Star11 ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सुमित चौधरी ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। 6 चौके,1 छक्का ।
Lucknow Super Strikers की ओर से गेंदबाजी में
संजय पासी – 2 विकेट
हरी प्रकाश – 2 विकेट
ने अच्छी कोशिश की, लेकिन विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोकने में कामयाब नहीं हो सके।
221 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Strikers की टीम शुरुआत से दबाव में नजर आई। पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। आकाश ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए 45 गेंदों पर 64 रन बनाए।
WTC Star11 की ओर से गेंदबाजी में राहुल, हेमंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट झटके और विपक्षी टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया।
WTC Star11 की यह जीत न केवल शानदार रही, बल्कि टीम के संतुलित प्रदर्शन ने यह संकेत भी दे दिया है कि वह इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदारों में से एक है।
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k