मनपा कर्मचारियों के आंदोलन से मिला सकारात्मक समाधान
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के प्रतिनिधित्व में गुरुवार 26 फरवरी को सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग मुख्यालय एफ दक्षिण, परेल कार्यालय पर कर्मचारियों ने एकदिवसीय सामूहिक छुट्टी लेकर आंदोलन किया। प्रशासन विगत दो वर्षों से कर्मचारियों की वरिष्ठता अनुसार पदोन्नति कर रही है सिर्फ आश्वासन देती रही थी, किन्तु सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही थी। पदोन्नति के साथ वेतन विसंगति,वेतन ग्रेड,पद श्रृंखला नियमावली देने में आना-कानी करते देख कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने कर्मचारियों के अधिकार दिलाने बाबत आंदोलन एवं प्रशासन के विरुद्ध हल्लाबोल किया। महानगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे से लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलन का उग्र रूप देख प्रशासन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वल्ले पवार एवं स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शहा ने दोपहर 2 बजे यूनियन एवं कर्मचारियों के साथ मिटिंग लिया तथा आश्वासन देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी हमारे हैं आंदोलन बंद करें। कर्मचारियों की पदोन्नति आगामी 10 दिनों में पदोन्नति कमेटी निर्णय पश्चात शीघ्र दे दी जाएगी। पदोन्नति के साथ साथ ग्रेड पे तथा पद श्रृंखला नियमावली भी लागू कर देंगे। उक्त आंदोलन में यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव, कार्याध्यक्ष यशवंत देशाई,सहायक सरचिटणिस प्रदीप नारकर,उपाध्यक्ष संदीप भरणकर,उपाध्यक्ष संजय बने, संघटक प्रवीण कदम,विट्ठल गावड़े,महेश दलवी सहित तकरार निवारण समिति अध्यक्ष भालचंद्र वाणी,कार्याध्यक्ष सुनील कर्पे,सेक्रेटरी विनयकुमार शर्मा,सचिव रवीन्द्र पवार, उपाध्यक्ष अनिल वायदंडे नायर अस्पताल,संघटक सुधीर कोरडे, शंकर खरात,नायर अस्पताल डेंटल कॉलेज शिकायत निवारण समिति महासचिव बालू शिंदे, युवा अध्यक्ष ललित वाघेला,युवा महासचिव योगेश जाधव,केईएम अस्पताल शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल अहिरे, महासचिव वैभव जुवेकर,क्षय रोग अस्पताल शिवडी शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष मिलिंद नाइक, कीटनाशक विभाग शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष विनोद घुगे, महासचिव नागेश गावड़े, प्रकाश झोरे, अस्पताल सायन शिकायत निवारण समिति महासचिव आतिश वायलेकर, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अशोक सावंत, राजाराम पुरालकर, चंद्रकांत कांबले, दत्ताराम काजरोलकर, मनोहर कांबले,विजय मसारंकर, प्रसाद जाधव,परिवार कल्याण मातृ शिशु देखभाल विभाग अखिल शिंगाडे, विनायक भोसले, राहुल तायडे, स्वच्छता निरीक्षक रवीन्द्र जाधव, गणेश गोदिक सहित सर्वेलेंस संघटक, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सभासद उपस्थित थे।
![]()

मुंबई मेट्रो के डीएन नगर से मंडाले (मेट्रो 2B) प्रोजेक्ट के अंतर्गत चेंबूर स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी क्षेत्र में मेट्रो पिलर के ठीक नीचे मस्जिद होने का मामला सामने आया है। इस घटना से मेट्रो परियोजना के नियोजन, सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
मुंबई। काव्यसृजन न्यास एवं अखिल भारतीय काव्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली से पधारे वरिष्ठ कवि डॉ ओंकारनाथ त्रिपाठी के सम्मान में सांताक्रुज ईस्ट, मुंबई स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद हॉल में एक गरिमामय एवं भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुंबई। मराठी साहित्य के दिग्गज कवि कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर हर साल 27 फरवरी को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाया जाता है। इसी कड़ी में बोरीवली में लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य मराठी भाषा की समृद्धि और वैभव का उत्सव मनाना है। इस कार्यक्रम में मराठी कला जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।किशोरी अंबिये, दिगंबर नाईक, प्रभाकर मोरे, पृथ्वीक प्रताप, शिवाली परब और पुष्कर श्रोत्री जैसे प्रसिद्ध मराठी अभिनेताओं और कलाकारों की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से बोरीवली, गोराई स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में बोरीवली संयोजक दिनेश झाला, मंडल अध्यक्ष नैनश शाह, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र विद्यार्थी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेखा ठोके, नगरसेवक जितेंद्र पटेल,नगरसेविका रानी द्विवेदी, नगरसेविका एड सीमा शिंदे, नगरसेवक जिग्रासा शाह, नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर और नगरसेविका डॉ शिल्पा सांगोरे का विशेष महत्वपूर्ण योगदान है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। आयोजकों ने सभी मराठी भाषा प्रेमियों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
मुंबई। मुंबई में ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा आयोजित “रंग-रंगीलो म्हारो राजस्थान” कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय और सांस्कृतिक उत्साह से परिपूर्ण रहा। राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे नृत्य एवं मधुर संगीत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राजस्थानी रंग में रंग दिया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक एकता और परंपरा का सुंदर उत्सव बताया। इस आयोजन का सफल नेतृत्व मंच की संस्थापक डॉ. मंजू लोढ़ा द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन, समर्पण और सांस्कृतिक दृष्टि ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। डॉ. मंजू लोढ़ा के नेतृत्व में ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित भरुचा रोड मनपा हिंदी शाला क्र.2 , दहिसर पूर्व में कार्यरत प्रभारी मुख्याध्यापक राजेश तिवारी का सम्मान किया गया। वे अगले महीने से सेवानिवृत हो रहे हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राजेश तिवारी बीएमसी बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने संस्था की तरफ से सेवानिवृत्ति की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मार्गदर्शक रामकृपाल शर्मा, भोला वर्मा के अलावा शांतिलाल जैन तथा डॉ सुरेश उपाध्याय उपस्थित रहे। राजेश तिवारी ने दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंबई। प्रख्यात कथावाचक शास्त्रीय योगेश रूवाली महाराज द्वारा लगातार 5 दिनों तक जुहू पिंपलेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरा नगर में लगातार 5 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा कही गई , जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मार्गदर्शक अनिल पाटिल द्वारा समापन के दिन महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण करने वालों में कमेटी के सदस्य गणेश तेवर, सौरभ दवे, आशीष पटेल, मुकेश राठौर, अशोक जाधव, नित्या जाधव, संदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रेम गुप्ता, सचिन दवे, बबलू वाल्मीकि, राज सिंह, प्रवीण थापा समेत कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुंबई। महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, पूरे महाराष्ट्र और गोवा से अधिवक्ता अपना नामांकन करने के लिए अपने समर्थकों के साथ बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा के मुंबई कार्यालय में पहुंच रहे हैं। नामांकन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी तथा चुनाव की तारीख 24 फरवरी है । मतगणना 7 अप्रैल को होगा।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1