बोरीवली में विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मनाया जाएगा मराठी भाषा गौरव दिवस
मुंबई। मराठी साहित्य के दिग्गज कवि कुसुमाग्रज की जयंती के अवसर पर हर साल 27 फरवरी को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाया जाता है। इसी कड़ी में बोरीवली में लोकप्रिय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय के  नेतृत्व में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य मराठी भाषा की समृद्धि और वैभव का उत्सव मनाना है। इस कार्यक्रम में मराठी कला जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।किशोरी अंबिये, दिगंबर नाईक, प्रभाकर मोरे, पृथ्वीक प्रताप, शिवाली परब और पुष्कर श्रोत्री जैसे प्रसिद्ध मराठी अभिनेताओं और कलाकारों की उपस्थिति के बीच यह कार्यक्रम 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से बोरीवली, गोराई स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में बोरीवली संयोजक दिनेश झाला, मंडल अध्यक्ष नैनश शाह, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र विद्यार्थी सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेखा ठोके, नगरसेवक जितेंद्र पटेल,नगरसेविका रानी द्विवेदी, नगरसेविका एड सीमा शिंदे, नगरसेवक जिग्रासा शाह, नगरसेविका श्वेता कोरगांवकर और नगरसेविका डॉ शिल्पा सांगोरे का विशेष महत्वपूर्ण योगदान है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है। आयोजकों ने सभी मराठी भाषा प्रेमियों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
रंग-रंगीलो म्हारो राजस्थान कार्यक्रम में दिखा संस्कृति और कला का अद्भुत संगम
मुंबई। मुंबई में ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा आयोजित “रंग-रंगीलो म्हारो राजस्थान” कार्यक्रम अत्यंत भव्य, गरिमामय और सांस्कृतिक उत्साह से परिपूर्ण रहा। राजस्थान की लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे नृत्य एवं मधुर संगीत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राजस्थानी रंग में रंग दिया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक एकता और परंपरा का सुंदर उत्सव बताया। इस आयोजन का सफल नेतृत्व मंच की संस्थापक डॉ. मंजू लोढ़ा  द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन, समर्पण और सांस्कृतिक दृष्टि ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। डॉ. मंजू लोढ़ा  के नेतृत्व में ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री रकुल प्रीत  सिंह का नाम विशेष रूप से जुड़ा रहा। सुप्रसिद्ध लोकगायिका एवं अभिनेत्री इला अरुण जी द्वारा कार्यक्रम हेतु एक विशेष शुभकामना संदेश (वीडियो) प्रेषित किया गया, जिसमें उन्होंने ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के इस सांस्कृतिक प्रयास की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में महारानी मंदाकिनी कुमारी एवं ज्योति डी तोमर को सम्मानित किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जानी जाती हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रेखाराव, कुमार गौतम एवं विक्की हाडा के नाम उल्लेखनीय रहे। सभी ने मंच के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में सरोज कोठारी, मंजु सुराणा एवं सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और सतत प्रयासों से आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत मंजू लोढ़ा की पुस्तक संवेदनाओं का सफर तथा यशवी लोढ़ा की पुस्तक टीनएज क्रॉनिकल्स -  का विमोचन हुआ।

ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के सभी सदस्यों ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित व्यक्तित्वों, कलाकारों एवं उपस्थित दर्शकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी के सहयोग और सहभागिता से “रंग-रंगीलो म्हारो राजस्थान” एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हुआ।
समरस फाउंडेशन ने किया प्रभारी मुख्याध्यापक राजेश तिवारी का सेवानिवृत्ति सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित भरुचा रोड मनपा हिंदी शाला क्र.2 , दहिसर पूर्व में कार्यरत प्रभारी मुख्याध्यापक राजेश तिवारी का सम्मान किया गया। वे अगले महीने से सेवानिवृत हो रहे हैं। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने संस्था की तरफ से उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राजेश तिवारी बीएमसी बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने संस्था की तरफ से सेवानिवृत्ति की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मार्गदर्शक रामकृपाल शर्मा, भोला वर्मा के अलावा शांतिलाल जैन तथा डॉ सुरेश उपाध्याय उपस्थित रहे। राजेश तिवारी ने दिए गए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाभंडारा के साथ संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
मुंबई। प्रख्यात कथावाचक शास्त्रीय योगेश रूवाली महाराज  द्वारा लगातार 5 दिनों तक जुहू पिंपलेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरा नगर में लगातार 5 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा कही गई , जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मार्गदर्शक अनिल पाटिल द्वारा समापन के दिन महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण करने वालों में कमेटी के सदस्य गणेश तेवर, सौरभ दवे, आशीष पटेल, मुकेश राठौर, अशोक जाधव, नित्या जाधव, संदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, प्रेम गुप्ता, सचिन दवे, बबलू वाल्मीकि, राज सिंह, प्रवीण थापा समेत कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड. अशोक दुबे ने महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल के लिए किया नामांकन
मुंबई। महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, पूरे महाराष्ट्र और गोवा से अधिवक्ता अपना नामांकन करने के लिए अपने समर्थकों के साथ बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा के मुंबई कार्यालय में पहुंच रहे हैं। नामांकन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी तथा चुनाव की तारीख 24 फरवरी है । मतगणना 7 अप्रैल को होगा।

मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, Advocates Association of Western India (AAWI) के आजीवन सदस्य अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे ने भारी संख्या में उपस्थित अपने समर्थकों के साथ आज अपना नामांकन किया। उनके नामांकन का  प्रस्ताव उनके कानूनी गुरु वरिष्ठ अधिवक्ता जयेश याज्ञनिक और राजनाथ पाठक ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं में एडवोकेट अनिल कुमार पांडे, एडवोकेट कमलेश मिश्रा, एडवोकेट अभिनव दुबे, एडवोकेट चिंतन, एडवोकेट अमित तिवारी, एडवोकेट राहुल पाटिल, एडवोकेट अंकित, एडवोकेट मृदुल, एडवोकेट अक्षय जाधव, मुकेश चौरसिया आदि का समावेश रहा।
मीरा भायंदर के नो हॉकर्स जोन में अवैध वसूली को लेकर रवि व्यास ने दी चेतावनी

भायंदर। मीरा भायंदर शहर में नो-हॉकर ज़ोन घोषित क्षेत्रों में अवैध रूप से फेरीवालों से शुल्क वसूली तथा अवैध बैठकों को संरक्षण दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगरसेवक एड रवि व्यास ने मनपा आयुक्त को एक शिकायत पत्र लिखा पत्र में कहा गया है कि महानगरपालिका द्वारा घोषित नो-हॉकर ज़ोन में भी ठेकेदार एवं उसके प्रतिनिधियों द्वारा फेरीवालों से अवैध शुल्क वसूला जा रहा है तथा उन्हें अनधिकृत रूप से बैठने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को यातायात बाधा, अतिक्रमण, असुविधा तथा कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह कृत्य ‘स्ट्रीट वेंडर्स (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act, 2014’ तथा महानगरपालिका के नियमों का उल्लंघन है। नो-हॉकर ज़ोन में किसी भी प्रकार की वसूली अथवा व्यवसाय की अनुमति देना पूरी तरह अवैध है। यदि प्रशासन द्वारा घोषित क्षेत्र में ही नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। एड रवि व्यास ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं: 1. संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल जांच के आदेश दिए जाएं। 2. जांच पूर्ण होने तक नो-हॉकर ज़ोन में किसी भी प्रकार की शुल्क वसूली तत्काल रोकी जाए। 3. संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए।

4. अवैध रूप से बैठाए गए फेरीवालों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। 5. अधिकृत एवं नो-हॉकर ज़ोन की सूची सार्वजनिक की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस विषय में शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनहित में उच्च अधिकारियों एवं सक्षम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मिरा-भाईंदर के नागरिकों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन से पारदर्शी एवं सख्त कदम उठाने की अपेक्षा की गई है।
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का २३ वा वार्षिक समारोह संपन्न    

मुंबई। सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा अंधेरी ( पूर्व ) स्थित दादल बैंकुएट हॉल में श्री बाबूभाई भवानजी, पूर्व उपमहापौर मुंबई  की अध्यक्षता में २३ वा  वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय आमदार श्री मुरजी पटेल (काका) , समाजसेवी आश्विन जैन, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह, श्रीमती नगरसेविका सुधा सिंह,  सद्गुरु फोडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री गणेश अग्रवाल थे । प्रमुख अतिथि के रूप में दिनेशचंद्र उपाध्याय (टेक्नोक्रेट), संतोष रहाटे (समाजसेवी), देवेंद्र तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, समाजसेवी आनंद पाठक, राहुल यादव, नविन शुक्ल, आदि गणमान्यजन  उपस्थित रहे। इस अवसर पर अँधेरी पूर्व के नवनिर्वाचित नगरसेविका ममता पंकज यादव, दिशा संध्या सुनील यादव, नगरसेवक प्रकाश मुसले का सत्कार किया गया।
संस्था द्वारा इस समारोह में दिव्यांगजनों के हित के लिए कार्य करने वाले मजगांव कोर्ट बार असोसिएशन के ५ बार पूर्व अध्यक्ष रहे  श्री कांतिलाल संघोई जी का सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में १० व्हील चेयर और २०० दिव्यांगजनों को जरुरत का सामान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, मजदुर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड. अशोक मिश्रा,  साहित्यकार चंद्रवीर यादव, सचिव प्रशांत चारी,  नविन शुक्ला, विनय दुबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, पवन दुबे, पंकज मिश्रा, मिना पटेकर, प्रशांत दुबे, राजेश शर्मा, गुरुजस यादव, आदि  लोगों की भूमिका सराहनीय रही।
लोकतांत्रिक पारदर्शिता के लिए सामान्य सभा की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट आवश्यक : एड रवि व्यास
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा की कार्यवाही को आम नागरिकों तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा नगरसेवक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  एड. रवि व्यास ने महापौर एवं आयुक्त को पत्र लिखकर सामान्य सभा की बैठक का लाइव टेलीकास्ट शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि देश में लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने के लिए लोकसभा तथा महाराष्ट्र विधानसभाओं की कार्यवाही का नियमित रूप से सीधा प्रसारण किया जाता है। इससे नागरिकों को अपने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों, चर्चाओं और लिए गए निर्णयों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलती है। एड. रवि व्यास ने कहा कि इसी तर्ज पर मिरा-भाईंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा का लाइव टेलीकास्ट महानगरपालिका के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे फेसबुक, यूट्यूब आदि) पर किया जाना चाहिए। इससे नागरिकों को सभागृह की कार्यवाही की पारदर्शी जानकारी मिलेगी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास मजबूत होगा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में आवश्यक तकनीकी संसाधन आसानी से उपलब्ध हैं और कम खर्च में यह व्यवस्था शुरू की जा सकती है। अतः जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए महानगरपालिका प्रशासन से सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है।
सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी को लेकर रवि व्यास ने लिखा आयुक्त को पत्र
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी तथा साफ सफाई न होने की समस्या को लेकर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नगरसेवक एड. रवि व्यास ने महापालिका आयुक्त को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या के निराकरण करने तथा काम के प्रति लापरवाही बरसाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में महापालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई तथा स्वच्छता को लेकर स्थाई रूप से सुशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, परंतु ये कर्मचारी शौचालयों की साफ सफाई को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। इसके विपरीत इन शौचालयों के आसपास रहने वाले निजी सफाई कर्मचारी अपने काम को सही ढंग से कर रहे हैं। ऐसे में इन शौचालयों के आसपास रहने वाले लोगों को अस्वच्छता, दुर्गंध समेत अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापालिका द्वारा इनकी साफ सफाई पर भारी खर्च करने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने आयुक्त से निवेदन किया है कि वह सक्षम अधिकारियों से इसका निरीक्षण कराए तथा अपने कर्तव्यों की पूर्ति न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
हृदयांगन विथिका पर रामकथा के साथ बही काव्य धारा



मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन के तत्वावधान मलन फरवरी माह 2026 विगत सप्ताह से अनवरत चल रहे रामकथा एवं गीता के श्लोकों का श्रोताओं ने खूब श्रवण किया।जीवन पर आधारित संदेश का सुखद अनुभव श्रोताओं एवं साहित्यकारों ने लिया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन आनलाइन हृदयांगन विथिका पर किया गया जिसका संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ विधु भूषण त्रिवेदी विद्या वाचस्पति ने किया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि पटल पर उपस्थित साहित्यकारों में वर्षा खन्ना, इंदिरा गुप्ता यथार्थ, सतेन्द्र शर्मा,पूजा गोयल,डॉ रघुनाथ मिश्र सहज एवं कविता विष्ट ने उपस्थित होकर अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं विधु भूषण त्रिवेदी ने रामकथा व गीता के संदेश से सभी को प्रफुल्लित किया।