नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का २३ वा वार्षिक समारोह संपन्न
![]()
मुंबई। सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ द्वारा अंधेरी ( पूर्व ) स्थित दादल बैंकुएट हॉल में श्री बाबूभाई भवानजी, पूर्व उपमहापौर मुंबई की अध्यक्षता में २३ वा वार्षिक समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय आमदार श्री मुरजी पटेल (काका) , समाजसेवी आश्विन जैन, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह, श्रीमती नगरसेविका सुधा सिंह, सद्गुरु फोडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री गणेश अग्रवाल थे । प्रमुख अतिथि के रूप में दिनेशचंद्र उपाध्याय (टेक्नोक्रेट), संतोष रहाटे (समाजसेवी), देवेंद्र तिवारी, एडवोकेट सतीश मिश्रा, समाजसेवी आनंद पाठक, राहुल यादव, नविन शुक्ल, आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अँधेरी पूर्व के नवनिर्वाचित नगरसेविका ममता पंकज यादव, दिशा संध्या सुनील यादव, नगरसेवक प्रकाश मुसले का सत्कार किया गया।
संस्था द्वारा इस समारोह में दिव्यांगजनों के हित के लिए कार्य करने वाले मजगांव कोर्ट बार असोसिएशन के ५ बार पूर्व अध्यक्ष रहे श्री कांतिलाल संघोई जी का सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में १० व्हील चेयर और २०० दिव्यांगजनों को जरुरत का सामान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे, उपाध्यक्ष प्रभाकर शुक्ला, मजदुर नेता विकास तिवारी, महामंत्री एड. अशोक मिश्रा, साहित्यकार चंद्रवीर यादव, सचिव प्रशांत चारी, नविन शुक्ला, विनय दुबे, संतोष दुबे, गुरुजस यादव, पवन दुबे, पंकज मिश्रा, मिना पटेकर, प्रशांत दुबे, राजेश शर्मा, गुरुजस यादव, आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही।


भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा की कार्यवाही को आम नागरिकों तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से भाजपा नगरसेवक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एड. रवि व्यास ने महापौर एवं आयुक्त को पत्र लिखकर सामान्य सभा की बैठक का लाइव टेलीकास्ट शुरू करने की मांग की है।
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालयों में व्याप्त गंदगी तथा साफ सफाई न होने की समस्या को लेकर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नगरसेवक एड. रवि व्यास ने महापालिका आयुक्त को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या के निराकरण करने तथा काम के प्रति लापरवाही बरसाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में महापालिका द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई तथा स्वच्छता को लेकर स्थाई रूप से सुशिक्षित कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, परंतु ये कर्मचारी शौचालयों की साफ सफाई को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय हैं। इसके विपरीत इन शौचालयों के आसपास रहने वाले निजी सफाई कर्मचारी अपने काम को सही ढंग से कर रहे हैं। ऐसे में इन शौचालयों के आसपास रहने वाले लोगों को अस्वच्छता, दुर्गंध समेत अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापालिका द्वारा इनकी साफ सफाई पर भारी खर्च करने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने आयुक्त से निवेदन किया है कि वह सक्षम अधिकारियों से इसका निरीक्षण कराए तथा अपने कर्तव्यों की पूर्ति न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई हलचल तब तेज हो गई जब राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री गजानन कीर्तिकर ने उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए औपचारिक आग्रह किया।
मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी - दक्षिण स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विरेन्द्र वी.मोहिते साहेब के मार्गदर्शन में हिंद-दी-चादर गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहादत दिवस पर विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों ने मुफ्त चिकित्सा शिविर विगत 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया तथा अनवरत जारी है। उक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमोल दर्रोई,डॉ मनीष सार्दुल एवं समाज विकास अधिकारी राजेश सुरवाडे सहित प्रभा देवी स्वास्थ्य केंद्र,आर सी एच -2 स्वास्थ्य केंद्र,सासमीरा स्वास्थ्य केंद्र,वर्ली कोलीवाडा स्वास्थ्य केंद्र,जीजामाता नगर स्वास्थ्य केंद्र, एन.यू.एच.एम् स्वास्थ्य केंद्र,एम एच कम्पाउन्ड स्वास्थ्य केंद्र एवं करी रोड स्वास्थ्य केंद्र के सहायक चिकित्सा अधिकारियों ने किया।
ठाणे। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती धूमधाम से मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश मिश्र मिलिंद ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया।उपस्थित साहित्यकारों में गीतकार रामस्वरूप साहू, रामजी लाल वर्मा,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, बाहुबली सिंह,विनय कुमार शर्मा, कवियत्री सुमित्रा गुप्ता, प्रज्ञा आनंद राय, अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम के साथ संस्था राष्ट्रीय सचिव एवं संयोजक सत्यभामा सिंह जिया एवं संयोजक शिव कुमार सिंह उपस्थित थे। पारिवारिक वातावरण में गोष्ठी का संयोजन आशीष सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह एवं नीलांश सिंह ने किया।उपस्थित सभी अतिथि साहित्यकारों का सम्मान संस्था पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया।सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कविताएं, छंद,गीत,मुक्तक एवं गजल सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में सचिव सत्यभामा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुंबई। पिछले 17 वर्षों से गृहिणियों के काव्य वाचन का सुनहरा प्लेटफॉर्म बन चुकी साहित्यिक संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई के लोअर परेल के ट्रंप टावर, लोढ़ा पार्क क्लब हाउस, पी 7 में दोपहर 2:30 बजे से रंग रंगीलो म्हारो राजस्थान का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका इला अरुण और फिल्म एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम में राजस्थान की महारानी मंदाकिनी कुमारी तथा घूमर नृत्य के लिए विशेष काम करने वाली ज्योति तोमर को उनके विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के तीन कलाकारों रेखा राव, कुमार गौतम तथा विक्की हाडा को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. मंजू लोढ़ा के अनुसार राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने वाला यह कार्यक्रम हृदय की धड़कनों को तेज करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि नृत्य नाटिका के माध्यम से हमारी सारी सदस्या राजस्थान की संस्कृति तथा वहां के तीज त्यौहार को प्रदर्शित करेंगे।
1 hour and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k