टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न*
*
प्रेमचंद रंगशाला टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, राजेंद्र नगर (रोड नं. 6), पटना द्वारा वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से भर उठा। *कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में रिटायर्ड कर्नल मेजर रंजन प्रसाद, अरविंद रंजन, चिरंजीव दुबे, जयप्रकाश, ऋषिकेश, विजय नारायण सिन्हा, इंजीनियर मनोज कुमार, अशोक मेहता, बिहार राज्य पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं समाजसेवी योगेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दी।* कार्यक्रम का शुभारंभ *राष्ट्रगान* के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व *लायन राजीव भार्गव एवं लायन शिवानी भार्गव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत भाषण द्वारा अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवीन चंद्रा (संयुक्त सचिव, गृह विभाग, बिहार) उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।* स्वागत गीत (अंग्रेजी समूह) की प्रस्तुति दिव्या, श्रेया, अल्का, अंशुली, आस्था, रिया कुमारी, चाहत, आशफिया, महीन यास्मीन, प्रकृति, अलंकृता, नंदिनी, अक्षिता, अनन्या, कशिश, रितिका कुमारी, एकरा, नीतू राज नंदिनी एवं आरिया द्वारा दी गई। स्वागत गीत (हिंदी समूह) की प्रस्तुति प्रनिति प्रिया सिंह, फकीहा यास्मीन, धानी राज, अदिति किशन, आराध्या रानी, दृष्टि कुमारी, आद्या अरुल, नाव्या, वेदांशी, दीप्ति कुमारी, कृति प्रियंशी, अस्मि सिन्हा, नव्या, छाया राज एवं प्राची कश्यप द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी मधुर स्वर लहरियों से अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति सूर्य प्रकाश, अव्यांश भारद्वाज, अथर्व जमुआर, ज्ञान कुमार सिंह, अंकुश राज, हारिस हुसैन, श्रांजल, प्रत्यांश किशन, अभिराज, वैदिक कृष्ण भट्ट, आदित्य करवसरा, विश्रुत कुमार, युवराज कुमार एवं विश्वजीत द्वारा दी गई, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। संस्थापक एवं संस्थापिका के उद्बोधन की प्रभावशाली प्रस्तुति कक्षा 7 की अनन्या कुमारी द्वारा दी गई। निदेशक महोदय के संदेश को कक्षा 7 की महीन यास्मीन ने प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षिका के विचारों को कक्षा 7 की आस्था भारती ने व्यक्त किया। विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रस्तुति कक्षा 7 की आशफिया, कशिश, अक्षिता भार्गव एवं प्रकृति द्वारा दी गई। ‘डूज़ एंड डोन्ट्स’ की प्रस्तुति रिया एवं अलंकृता द्वारा प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत की गई। *कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुश्री रेवा भार्गव द्वारा किया गया। नृत्य संचालन का दायित्व भी उन्होंने कुशलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रवि भार्गव द्वारा प्रभावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।* कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, संगीत, नाटक, समूहगान एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *स्कूल के निदेशक लायन राजीव भार्गव, जो लायंस क्लब के ज़ोन चेयरपर्सन हैं, ने गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए विशेष पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निःशुल्क अध्ययन (ड्यूटी शिफ्ट) की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रियायती शुल्क की घोषणा भी की गई है, जिससे अभिभावकों पर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस एवं पुस्तकें भी आधे मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रत्येक बच्चा शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके।* कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कृतज्ञता की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। — टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल राजेंद्र नगर (रोड नं. 6), पटना
केनरा बैंक DIGHA शाखा द्वारा आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार नए नोटों एवं सिक्कों का विनिमय/वितरण


भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशों के अनुपालन में, केनरा बैंक DIGHA शाखा द्वारा आम जनता के लाभ हेतु गंदे एवं कटे-फटे नोटों का विनिमय तथा नए नोटों एवं सिक्कों का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ बैंक अधिकारियों की देखरेख में सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाखा प्रभारी श्री SANJAY KUMAR SUDHANSHU , अधिकारी श्री RAJESH RANJAN,CLERK SMT SADHNA KUMARI करेंसी चेस्ट प्रबंधक श्री उमेश चौधरी, , श्री ओ. पी. सिंह तथा AGM, पटना श्री RAGHVENDRA R उपस्थित रहे। उन्होंने आरबीआई के दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित किया, जिससे पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं ग्राहक सुविधा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई। यह विनिमय/वितरण कार्यक्रम आम जनता को नए नोटों एवं सिक्कों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनकी आवश्यकताओं को व्यवस्थित रूप से पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में AGM श्री RAGHVENDRA R ने बताया कि केनरा बैंक आरबीआई के निर्देशों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दो महीनों के भीतर पटना के 25 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे बुद्ध मार्ग, राजा बाजार, खेतान मार्केट, कंकड़बाग, गांधी मैदान आदि में भिन्न-भिन्न तिथियों पर ऐसे नोट विनिमय मेले आयोजित किए जाएंगे। केनरा बैंक ने एक बार फिर ग्राहक सेवा, नियामकीय अनुपालन एवं जिम्मेदार बैंकिंग प्रथाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आम जनता ने इस पहल एवं केनरा बैंक द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। शाखा प्रभारी केनरा बैंक DIGHA BRANCH
कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को शर्मसार कर रही – ऋतुराज सिन्हा



पटना 20 फरवरी 2026 ऋतुराज सिन्हा ने AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और AI क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भारत की जनता भारतविरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा नहीं रहेगी। कांग्रेस और उसके नेतृत्व देश की जनता से तत्काल माफी मांगे।
दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन



Golds Gym, राजेंद्र नगर, 16 फरवरी 2026 फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले GOLD,S GYM राजेंद्र नगर में दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिम के सदस्यों, प्रशिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद फिटनेस जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जिम के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दो वर्षों में जिम ने सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है और आगे भी आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने जिम की सुविधाओं और प्रशिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए विशेष फिटनेस और सदस्यता योजनाओं की घोषणा की गई। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी फिटनेस कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपर्क: 9031862211 संचालक: अन्नपूर्णा आनंद, प्रवीण आनंद Golds Gym, राजेंद्र नगर
दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन



Golds Gym, राजेंद्र नगर, 16 फरवरी 2026 फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले GOLD,S GYM राजेंद्र नगर में दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिम के सदस्यों, प्रशिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद फिटनेस जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जिम के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दो वर्षों में जिम ने सैकड़ों युवाओं और महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है और आगे भी आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने जिम की सुविधाओं और प्रशिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए विशेष फिटनेस और सदस्यता योजनाओं की घोषणा की गई। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी फिटनेस कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपर्क: 9031862211 संचालक: अन्नपूर्णा आनंद, प्रवीण आनंद Golds Gym, राजेंद्र नगर
लगन को देखते हुए आम लोगों के लिए केनरा बैंक की अनूठी पहल खुदरे पैसों की नहीं होगी किल्लत।।।
लगन सीजन में खुदरा पैसों की कमी को देखते हुए रिजर्व बैंक के निर्देश पर केनरा बैंक ने अनूठी पहल की है केनरा बैंक के द्वारा खुदरा नोटों के वितरण के लिए कैंप लगाए गए हैं यही नहीं कैंप में आप कटे-फटे नोटों को भी बदल सकते हैं यह सुविधा केनरा बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ अन्य ग्राहकों के लिए भी दी गई है बाजार में छोटे व्यवसाइयो के पास छोटे नोटों की कमी होती है जिसको देखते हुए रिजर्व बैंक ने इस तरह के निर्देश दिए हैं जिसके लिए केनरा बैंक राज्य भर मे कई जगह इस तरह की पहल कर रहा है। केनरा बैंक के सगुना मोर शाखा पर आम जनता के लिए कैंप लगाया गया वहीं इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख विकास भारती और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे शाखा प्रभारी ज्ञान प्रकाश अधिकारी रवीश मुकुंद करेंसी चेस्ट प्रबंधक उमेश चौधरी प्रबंधक ओपी सिंह तथा क्षेत्रीय प्रमुख विकास भारती भी उपस्थित रहे।
यह बजट ‘खर्च करने वाली सरकार’ का नहीं, बल्कि ‘भविष्य गढ़ने वाली सरकार’ की सोच को दर्शाता है – ऋतुराज सिन्हा



पटना भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भारत के अगले दो–तीन दशकों की दिशा तय करने वाला नीति-दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य अल्पकालिक लोकलुभावन खर्च नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, टिकाऊ और रोजगारोन्मुख विकास है। श्री सिन्हा ने कहा कि ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से सरकार ने यह संकेत दिया है कि बुनियादी ढाँचा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और शहरों का विकास ही भविष्य की आर्थिक मजबूती की कुंजी है। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बजट के केंद्र में रखकर युवाओं को “लाभार्थी” नहीं, बल्कि “राष्ट्र-निर्माण का भागीदार” बनाने की स्पष्ट सोच दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए यह बजट ठोस अवसर लेकर आया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 1 लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का लक्ष्य, AVGC सेक्टर में 20 लाख संभावित नौकरियों की तैयारी, पर्यटन, खेल, डिजाइन और सेवाओं पर केंद्रित योजनाएँ—ये सभी पढ़े-लिखे और कौशलयुक्त युवाओं के लिए नए रोजगार मार्ग खोलती हैं। “एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट” पर केंद्रित उच्चस्तरीय समिति भविष्य की नौकरियों को ध्यान में रखकर नीति निर्माण का रोडमैप तैयार करेगी। एमएसएमई और उद्यमियों के लिए बजट को निर्णायक बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि ₹10,000 करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड, टी-रेड्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक ₹7 लाख करोड़ से अधिक की तरलता, और सरकारी खरीद में एमएसएमई भुगतान को और तेज़ करने के प्रावधान—ये सभी छोटे उद्यमों को “सर्वाइव” से “स्केल” करने में मदद करेंगे। अनुपालन को सरल बनाकर और सस्ती फाइनेंसिंग उपलब्ध कराकर सरकार ने ईमानदार उद्यमियों का भरोसा मजबूत किया है। बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में मजबूती से जोड़ता है। दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी सहित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार की कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक गति मिलेगी। पटना में इनलैंड वॉटरवेज़ के लिए शिप रिपेयर इकोसिस्टम की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी और औद्योगिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह “पूर्वोदय” की भावना को ज़मीन पर उतारने वाला बजट है। अंत में श्री सिन्हा ने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार का उद्देश्य केवल संसाधनों का वितरण नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत आधारशिला तैयार करना है जिस पर आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत का निर्माण हो सके। यह बजट आज की जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं को भी ध्यान में रखता है।
कैंसर से डरने की नहीं, सभी को मिलकर लड़ने की ज़रूरत है - पारस एचएमआरआई*
*


पटना। विश्व कैंसर दिवस पर पारस एचएमआरआई, पटना में शनिवार 31 जनवरी को कैंसर के प्रति जागरूकता हेल्थ टॉक एंव कैंसर सर्वाइवर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री विमल कुमार जैन, डॉ. ए.ए. हई, राधेश्याम बंसल, अभय प्रकाश डीआईजी एंव जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस दौरान एक हेल्थ टॉक “उम्मीद के सितारे” का भी आयजोन किया गया, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके लगभग 50 मरीजों एंव उनके परिवार के लोग ने अपना अनुभव सांझा किया। उन्होंने शुरुआती चरण में बीमारी के लक्षण पता नहीं चलने की बात पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इसका पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी, लेकिन पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतरीन इलाज से बचा लिया। उन्होंने बताया कि कैंसर के बारे में अगर उन्हें भी पहले पता होता तो इलाज जल्द हो जाता। एक सर्वाइवर ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा। इससे लड़ने के लिए ना सिर्फ इलाज बल्कि डॉक्टर से मिल रहे मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। पारस एचएमआरआई के डॉक्टर मरीजों को इस बीमारी से जंग जीतने के लिए मोटिवेट करके इलाज करते हैं, जो सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से 25 सरवाइवर्स को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारस एचएमआरआई के *डायरेक्टर जेनेरल सर्जरी डॉ. एए हई* ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में लगभग 15 लाख लोग कैंसर की चपेट में आते हैं। खानपान और दिनचर्या में सुधार लाकर और अल्कोहल जैसी चीजों से दूरी बनाकर कैंसर के 50 प्रतिशत तक मामलों को रोका जा सकता है। इस मौके पर *डायरेक्टर हेमेटोओन्कोलॉजी डॉ. अविनाश कुमार सिंह* ने कहा कि कैंसर से बचने के लिए यह जरूरी है कि गुटखा, बीड़ी, सिगरेट या अल्कोहल जैसी किसी भी तरह की नशीली पदार्थ का सेवन न करें। आज मुँह और गले का कैंसर, स्तन के कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर से लोग ज्यादा पीड़ित होते हैं। फेफड़े और पित्ताशय के कैंसर के मरीज़ों की संख्या भी कम नहीं है। बच्चेदानी के कैंसर से बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध है जो ९-४५ वर्ष की बच्चियाँ और महिलाओं को उचित सलाह के बाद अवश्य लगवानी चाहिए। कैंसर कोई छूआछूत की बीमारी नहीं है और ना कि इसका इलाज संभव नहीं है। ज़रूरत है सही समय पर डायग्नोसिस और विशेषज्ञ से मिलकर उचित इलाज। सही लाइफस्टाइल, हेल्थ चेक अप, स्क्रीनिंग व प्रारंभिक लक्षणों को पहचान कर कैंसर को होने से रोका जा सकता है । पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने बताया कि “ हमारा मकसद है कि ज्यादा – से- ज्यादा और दूर-दराज के लोगों तक कैंसर से जुड़े जागरूकता संदेशों को पहुंचाया जाय”। इसलिए इस कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया। पारस एचएमआरआई कैंसर रोग के समुचित निदान के लिए जाना जाता है। यहां अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से कैंसर का इलाज किया जाता है। 24 घंटे यहां कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहती है। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर व एचओडी मेडिकल ओन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद, सीनियर कंसल्टेंट व डायरेक्टर रेडिएशन ओन्कोलॉजी डॉ. शेखर कुमार केशरी, मुख्य कंसल्टेंट मेडिकल ऑनकोलॉजी डॉ. आर.एन. टैगोर ने भी अपने विचार रखे। वहीं सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी ओन्कोलॉजी डॉ. मिताली दांडेकर लाल, कंसलटेंट ऑनकोसर्जन डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. मोसर्रत शाहीन, डॉ. हरिहर नाथ तिवारी, डॉ. चिन्मय बिसवाल, डॉ. केतन चन्द्र नथानी एंव डॉ. मोफिजुर रहमान, एनसीसी के कैडेट्स, अलय फातिमा हई नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, गुरुदेव पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र, सीआरपीएफ के जवान और आंगनबाड़ी सेविकाएं आदि भी शामिल रहीं। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा एवं स्लेट पूजा का आयोजन


टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, के परिसर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ पूजा में सहभागिता की। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। जो नौनिहाल बच्चे पूजा प्रारंभ के लिए इच्छुक थे, वे अपने माता-पिता के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। साथ ही बच्चों की स्लेट पूजा संपन्न कराई गई। पंडित जी ने विधिवत स्लेट पूजा कराते हुए बच्चों को माँ सरस्वती की पूजा का आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर अभिभावकों ने भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय के *डायरेक्टर लायन राजीव भार्गव* एवं *प्रिंसिपल लायन शिवानी भार्गव* ने सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर समाज एवं विद्यालय परिवार को माँ सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाओं का संदेश दिया।
भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे नितिन नबीन; दिल्ली मुख्यालय में दाखिल किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।*




पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना पर अपनी हर्षपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को श्री नबीन द्वारा नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विधिवत नामांकन दाखिल किए जाने के बाद श्री पाण्डेय ने इसे बिहार के लिए एक 'स्वर्णिम और गौरवशाली पल' करार दिया। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड मंत्री मंगल पाण्डेय ने बताया कि नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के एक युवा और ऊर्जावान नेता को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। वंशवाद पर साधा निशाना श्री पाण्डेय ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है जहाँ एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले समर्पित कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद तक पहुँचाया जाता है। वंशवादी और परिवारवादी पार्टियों के लिए एक साधारण कार्यकर्ता का शीर्ष पर पहुँचना कल्पना से परे है।" उन्होंने इसे आंतरिक लोकतंत्र की जीत बताया। सफलता के शिखर की कामना मंगल पाण्डेय ने नितिन नबीन को अपनी आत्मिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति और ऊर्जा मिले जिससे वे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।