नगर निगम चुनाव 2026 के मद्देनजर उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज सोमवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त ने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप निर्माण कराने तथा विद्युत व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों एवं पुलिस बल के ठहरने हेतु उपयुक्त कक्षों का चयन किया जाए तथा वहाँ गद्दा, बेडशीट सहित आवश्यक सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों एवं उनके आसपास विशेष साफ-सफाई बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर दिशा-सूचक संकेतक, आवश्यक दीवार लेखन एवं निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं तत्परता से करें।

नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज सोमवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दिवस पर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुधन विकास,रबी फसल,किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डेयरी विकास, , कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, मत्स्य पालन में केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग, जोड़ा बैल वितरण योजना तथा किसान समृद्धि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
हजारीबाग - चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बरही निवासी 26 वर्षीय अविवाहित युवती के गर्भाशय से बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी. एन. प्रसाद द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी को अत्यंत सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया, जिससे मरीज का गर्भाशय सुरक्षित रखा जा सका। परिजनों के अनुसार युवती को पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पेट दर्द और भारीपन की शिकायत थी। साथ ही बीते 8 महीनों से मासिक धर्म में अनियमितता और कठिनाई भी हो रही थी। प्रारंभ में सामान्य समस्या समझकर इलाज कराया गया, लेकिन दर्द अचानक बढ़ने और पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस होने पर उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में की गई विस्तृत जांच अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक परीक्षणों में पाया गया कि मरीज के निचले पेट में नाभि (अम्बिलिकस) तक एक बड़ी गांठ (लंप) मौजूद है। जांच में गर्भाशय में बड़े आकार के ट्यूमर की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा स्थित फूसरी चौक मैदान में आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रीमियर लीग (B.P.L.2) के 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी और वसीम ग्लेडिएटर्स पिपरा के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी की टीम विजेता बनी।
हजारीबाग। दिनांक 14.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। दुर्गम जंगल क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से अवैध खेती वाले स्थानों को पहले चिन्हित किया गया, इसके बाद पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में शनिवार को बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत मालवीय मार्ग स्थित भवानी प्लाजा के समीप शुक्रवार को वार्ड प्रत्याशी गुंजन उर्फ गुंजन मद्धेशिया ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और गरिमामयी बना दिया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार वार गांव में प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते असंतुलन ने भयावह रूप ले लिया। हाथियों के झुंड ने एक ही रात में छह लोगों को कुचलकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k