आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 26 वर्षीय युवती के गर्भाशय से बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया
हजारीबाग - चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बरही निवासी 26 वर्षीय अविवाहित युवती के गर्भाशय से बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी. एन. प्रसाद द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी को अत्यंत सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया, जिससे मरीज का गर्भाशय सुरक्षित रखा जा सका। परिजनों के अनुसार युवती को पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पेट दर्द और भारीपन की शिकायत थी। साथ ही बीते 8 महीनों से मासिक धर्म में अनियमितता और कठिनाई भी हो रही थी। प्रारंभ में सामान्य समस्या समझकर इलाज कराया गया, लेकिन दर्द अचानक बढ़ने और पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस होने पर उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में की गई विस्तृत जांच अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक परीक्षणों में पाया गया कि मरीज के निचले पेट में नाभि (अम्बिलिकस) तक एक बड़ी गांठ (लंप) मौजूद है। जांच में गर्भाशय में बड़े आकार के ट्यूमर की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
सर्जरी के बाद डॉ. बी. एन. प्रसाद ने बताया कि मरीज को एक महिला चिकित्सक द्वारा मेरे पास रेफर किया गया था। निचले पेट में नाभि तक गांठ थी और पिछले कई महीनों से मासिक धर्म में परेशानी हो रही थी। मरीज की उम्र कम होने के कारण गर्भाशय को सुरक्षित रखना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। अत्यंत सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। ट्यूमर को आगे की पुष्टि के लिए हिस्टोपैथोलॉजी जांच हेतु भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर सही जांच और विशेषज्ञ सर्जरी से ऐसे मामलों में मरीज का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। देर करने से स्थिति और जटिल हो सकती थी। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। चिकित्सकों ने बताया कि आने वाले दिनों में रिपोर्ट आने के बाद आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च स्तरीय और आधुनिक चिकित्सा सुविधा यहीं उपलब्ध हो। हमारी विशेषज्ञ टीम जटिल सर्जरी को भी सफलतापूर्वक करने में सक्षम है। यह सफलता पूरे अस्पताल परिवार के लिए गर्व की बात है। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। लंबे समय तक पेट दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव, मासिक धर्म में असामान्यता या पेट में गांठ जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और सही उपचार से बड़ी सर्जरी भी सुरक्षित रूप से की जा सकती है। अस्पताल प्रबंधन ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार संभव हो सके।

हजारीबाग - चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने बरही निवासी 26 वर्षीय अविवाहित युवती के गर्भाशय से बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। यह जटिल सर्जरी अस्पताल के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी. एन. प्रसाद द्वारा संपन्न की गई। सर्जरी को अत्यंत सावधानी और तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया, जिससे मरीज का गर्भाशय सुरक्षित रखा जा सका। परिजनों के अनुसार युवती को पिछले लगभग 15 दिनों से लगातार पेट दर्द और भारीपन की शिकायत थी। साथ ही बीते 8 महीनों से मासिक धर्म में अनियमितता और कठिनाई भी हो रही थी। प्रारंभ में सामान्य समस्या समझकर इलाज कराया गया, लेकिन दर्द अचानक बढ़ने और पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस होने पर उसे तत्काल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में की गई विस्तृत जांच अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक परीक्षणों में पाया गया कि मरीज के निचले पेट में नाभि (अम्बिलिकस) तक एक बड़ी गांठ (लंप) मौजूद है। जांच में गर्भाशय में बड़े आकार के ट्यूमर की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत पंचायत बहेरा स्थित फूसरी चौक मैदान में आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रीमियर लीग (B.P.L.2) के 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी और वसीम ग्लेडिएटर्स पिपरा के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत एक्वा स्ट्राइकर फूसरी की टीम विजेता बनी।
हजारीबाग। दिनांक 14.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। दुर्गम जंगल क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से अवैध खेती वाले स्थानों को पहले चिन्हित किया गया, इसके बाद पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में शनिवार को बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत मालवीय मार्ग स्थित भवानी प्लाजा के समीप शुक्रवार को वार्ड प्रत्याशी गुंजन उर्फ गुंजन मद्धेशिया ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और गरिमामयी बना दिया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार वार गांव में प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते असंतुलन ने भयावह रूप ले लिया। हाथियों के झुंड ने एक ही रात में छह लोगों को कुचलकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
हजारीबाग। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के कोलघट्टी, नूरा, राजा बंगला, ओकनी, लोहसिंघना, दक्षिणी शिवपुरी, उत्तरी शिवपुरी, न्यू एरिया एवं ओकनी आदर्श नगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चन्द्रवंशी) के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । यह गिरोह मुख्य रूप से स्कोर्पियो गाड़ियों की चोरी कर उन्हें बिहार में शराब माफियाओं को बेचता था, ताकि उनका उपयोग अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा सके । पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की एक सफेद स्कोर्पियो और 05 मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।
हजारीबाग। दिनांक 12.02.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के मॉर्निया एवं बर्दाग के जंगल में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 4 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मॉर्निया के जंगल में की गई खेती के मुख्य तस्कर को चौपारण पुलिस द्वारा दिनांक 11.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था। कड़ाई से पूछताछ के क्रम में मॉर्निया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अफीम की खेती का सटीक लोकेशन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर इतने बड़े क्षेत्र में विनष्टीकरण की कार्रवाई संभव हो सकी। इसे चौपारण पुलिस हजारीबाग की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k