सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के द्वारा काशी में आयोजित वृहत सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम*
सुल्तानपुर,सामाजिक जनसेवा कल्याण समिति के द्वारा काशी में आयोजित वृहत सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के जाने माने कैंसर सर्जन डॉ काबरा के कर कमलों द्वारा स्मृति रत्न 2026 सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ सौरभ मिश्र विनम्र, कथा व्यास सनी मिश्र को किया गया सम्मानित। आपको बताते चलें सनी और सौरभ ने समाजसेवा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत जनजागरण व सेवा कार्य किया है चाहे वो यातायात का क्षेत्र हो जिसमें एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान प्रमुख है, चाहे पर्यावरण संरक्षण का क्षेत्र हो जिसमें वृक्षारोपण ,प्लास्टिक मुक्त अभियान आदि , तथा सामाजिक हित में विभिन्न सामाजिक समसामयिक विषयों पे मुखरता से समाज की आवाज को बुलंद करने का कार्य पूर्ण निर्भीकता से किया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में शानदार सेवा कार्य किया है जनपद के दोनों युवाओं ने विभिन्न पुरस्कारों को प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य किया है ।। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र गाना मिश्र के पुरवा निवासी कटका के वही सनी पुरुषोत्तमपुर के मूल निवासी हैं। सौरभ कटका क्लब के अध्यक्ष के पद है उन्होंने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पूर्व में राज्य परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत तिवारी इन युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
*सीबीएसई हाईस्कूल एवं इण्टमीडियट बोर्ड की परीक्षाएं कल से*
सुलतानपुर जनपद के कुल 12 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल के 5562और इण्टर के 4162 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित - राकेश मणि त्रिपाठी - सिटी कोआर्डिनेर सीबीएसई

सुलतानपुर,जनपद में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टमीडियट की परीक्षाओं के सकुशल संचालन हेतु कुल 12परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर, महर्षि विद्या मन्दिर योगीवीर अहिमाने ,स्टेला मैरेस कान्वेंट स्कूल,नवयुग इंटरनेशनल स्कूल दोस्तपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर,सनबीम स्कूल सैदपुर, त्रिभुवन देवी अकादमी कादीपुर,टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन,पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय अमहट,एस के प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल ओदरा,के एन आई सी लाल डिग्गी तथा शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल गोराबारिक सुल्तानपुर का नाम सम्मिलित है। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य एवं सुलतानपुर के सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर श्रीमान् राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड 2026 की परीक्षा में कक्षा 10 के 5562 तथा कक्षा 12 के कुल 4162 छात्र सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11मार्च तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की 2026 की परीक्षा मुख्य रूप से एक ही पाली (Morning Shift) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा ‌।
पत्नी के सिर पर प्यार का भूत सवार,प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या,पत्नी गिरफ़्तार, प्रेमी हुआ फरार*
सुल्तानपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया जबकि पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी प्रेमी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। दरअसल ये मामला है लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का। इसी गांव के रहने वाले अमित सिंह का विवाह कुछ वर्षों पूर्व शिल्पी सिंह से हुआ था। अमित सिंह ट्रक चलाने का कार्य करता था,अमित का साथी दीपक भी ट्रक चलाता था,जिसके कारण अक्सर वो अमित के घर आया करता था। जिससे दीपक और शिल्पी में प्रेम हो गया। इस बात की जानकारी जब घर वालों को लगी तो दीपक और शिल्पी को समझबुझा कर मामला शांत करवा दिया गया। कल भी दीपक, अमित के घर आया हुआ था। देर रात जब अमित सो रहा था तो दीपक ने शिल्पी को उठाया और अमित पर किसी धारदार हथियार हमला कर दिया। इस घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद शिल्पी और अमित फरार हो गए। इस बात की जानकारी जब आसपास के रहने वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायट और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही फरार दीपक की तलाश करने के लिए चार टीमें भी लगाई गई है।
सुल्तानपुर में बोले संजय सिंह ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा बेरोजगारी का अड्डा*
सुल्तानपुर में रविवार को आप सांसद संजय सिंह निजी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा इस बार जो उत्तर प्रदेश का चुनाव होना है उसमें बहुत सारे वो मुद्दे आएगे जिससे जनता दुःखी है। जैसे रोजगार का सवाल है, आज के समय में उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा बेरोजगारी का अड्डा बन गया है। हर जिले में एक बड़ी संख्या बेरोजगारों की है। दूसरा विषय है कृषि का, अभी अमेरिका से समझौता होने के बाद कृषि क्षेत्र को पूरी बर्बादी की ओर पहुंचा दिया गया है। आपने देखा होगा खाद की एक बोरी के लिए किसानों को लाठिया पड़ी हैं। तो वो क्षेत्र बर्बादी की कगार पर धीरे धीरे जा रहा है। तीसरी बात है जिस तरीके से बुलडोजर की राजनीति करना, डराना, धमकाना। पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ, दलितों के साथ, मुसलमानों के साथ नफ़रत फैलाना उनको प्रताड़ित करना। ये सारे मुद्दे इस बार चुनाव में होंगे। जो पार्टी इस पर काम करेगी वो निश्चित रूप से सफलता पाएगी। ये योगी नहीं तय करेंगे कि कौन शंकराचार्य लिखेगा नहीं लिखेगा। शंकराचार्य बनाने की एक परम्परा है, पद्धति है, एक रीति रिवाज है। उस हिसाब से शंकराचार्य बनेंगे ना, उसमे योगी मोदी की कोई भूमिका नहीं है। न कोई भारतीय जनता पार्टी वाला तय कर सकता है कौन शंकराचार्य होगा नहीं होगा। शंकराचार्य ही शंकराचार्य तय करते हैं कौन उनकी गद्दी पर बैठेगा। ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है। छोटी सी चीज़ दिमाग़ पर जोर लगाकर सोचिए 12 लाख रुपए करोड़ का अमेरिकी सामान जब हिंदुस्तान के बाजारों में आ जाएगा तो आपका देश कहां पहुंच जाएगा। कौन सा रोजगार बचेगा आपका। जब यहां पर अमेरिका का फल, अमेरिका की सब्जी, अमेरिका का दाल चावल गेहूं बिकने लगेगा तो कहां जाएगा देश। अभी थोड़ी चीजों के लिए खोला है बाजार बाद में और चीजों के लिए खोल देंगे बाजार। इसलिए ये ट्रेड डील थ्रेड डील है। आपके सामानों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा उनके सामानों पर आपने जीरो परसेंट टैक्स किया है ये कौन सी ट्रेड डील है। आपको उसने डांटा आप रूस से तेल नहीं खरीदोगे आप रूस से तेल नहीं खरीद रहे हो।
गोमती मित्रों की नगर वासियों से भावुक अपील,साथी हाथ बढ़ाना*
सुल्तानपुर,हर रविवार की तरह 15 फरवरी को भी गोमती मित्र मंडल ने श्री सीता कुंड धाम पर अपना साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम बदस्तूर जारी रखा,शादी विवाह का समय व महाशिवरात्रि का पर्व होने के बावजूद सभी गोमती मित्र तय समय पर श्रमदान में शामिल होने के लिए पहुंच गए,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित गोमती मित्रों व नगर वासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा की यदि नदियों को है बचाना,तो साथी हाथ बढ़ाना। प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान साफ सफाई व सायंकालीन आरती की तैयारी कर 9:00 बजे समाप्त हुआ जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,राकेश मिश्रा,राकेश सिंह दद्दू,दिनकर सिंह,मुन्ना सोनी,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,सागर सोनकर,अभय मिश्रा,अभय सोनी,सूरज आदि शामिल हुये।
ऐतिहासिक रामलीला मैदान द्वार पुननिर्माण व सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया*
आज शिवरात्रि पर्व के इस विशेष अवसर पर नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान परिसर में स्थित दशकों पूर्व स्व0 रामदास महाशय अग्रहरि के द्वारा निर्मित प्रवेश द्वार, जो अत्यन्त जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो गया था, उसके पुननिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस पूर्व निर्मित द्वार के पुनर्निर्माण व सौन्दर्यीकरण की मॉग अग्रहरि समाज, बड़ी दुर्गा समिति, सिद्धेश्वर नाथ मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों व वार्ड सभासद द्वारा काफी समय से की जा रही थी,जो आज इस द्वार का पुनर्निर्माण व सौन्दर्यीकरण कार्य स्व0 रामदास महाशय अग्रहरि की स्मृति में ‘‘बाबा सिद्धेश्वरनाथ द्वार’’ के रूप में कराया जा रहा है। जिस पर लगभग 06 लाख रूपये का अनुमानित व्यय होगा। इस द्वार की भव्यता व सौन्दर्य बढ़ाने हेतु राजस्थान के धौलपुर के लाल पत्थर से इसको सजाया जायेगा व सैंकड़ो वर्षों से निरन्तर प्रतिवर्ष ऐतिहासिक रामलीला मंचन का आयोजन किये जाने वाले रामलीला मैदान व अति प्राचीन पौराणिक महत्व के सिद्धेश्वरनाथ मन्दिर को जाने वाले इस प्रवेश द्वार पर भगवान राम के प्रतीक के रूप में तीर-धनुष की स्थापना की जायेगी। जिससे आने वाले समय में सुलतानपुर में भव्यता से आयोजन किये जाने वाले ऐतिहासिक दुर्गा-पूजा महोत्सव, रामलीला मंचन एवं नवरात्रि, दशहरा सहित विभिन्न तीज-त्योहारों व पर्वों पर मन्दिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत यह द्वार अपनी भव्यता से लोगों को आकर्षित करेगा। भूमि पूजन के इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष की सराहना करते हुए इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद दिनेश चौरसिया, रमेश सिंह टिन्नू, संदीप गुप्ता तथा बड़ी दुर्गा समिति के अध्यक्ष सुनील सोनी, विष्णु अग्रहरि, गोविन्द अग्रहरि , सुनील चौरसिया, अंकित अग्रहरि, रामदेव अग्रहरि, रजनीश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, गोपाल सोनी आदि सहित भारी संख्या में स्थानीय बन्धुजन उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठित विद्यालय मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आज पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई*
सुल्तानपुर,जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में आज पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर देश के अमर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से शहीद जवानों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की आर्ट शिक्षिका शिवानी प्रजापति ने बताया कि आज ही के दिन हमारे देश के वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करना है, ताकि वे शहीदों के योगदान को सदैव याद रखें। विद्यालय के प्रिंसिपल आनंदन जी ने भी शहीद हुए 40 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में समर्पित रहने और शहीदों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गोमती नदी के तट पर पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थल पर नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास*
आज 14 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की महती योजना वंदन योजना के अन्तर्गत नगर क्षेत्र वार्ड बढ़ैयाबीर सुलतानपुर में गोमती नदी के तट पर स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थल पर नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आदि गंगा मॉ गोमती नदी के तट पर स्थित यह कच्चा घाट धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व का प्राचीन स्थल है, जिसे सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु श्रद्धालुओं व स्थानीय सभासद द्वारा काफी लम्बी समय से मॉग की जा रही थी, पालिका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अवस्थित सांस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं का विकास हेतु ‘‘वंदन योजना’’ अन्तर्गत नये हनुमान घाट के निर्माण कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे शासन द्वारा 171.21 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है व आज इसका शिलान्यास किया गया है। इस कार्य में 50मी0×17मी0 लम्बाई चौड़ाई में सीढ़ीयुक्त घाट का निर्माण, 350 वर्गमी0 इन्टरलॉकिंग रास्ते का निर्माण, 02 बड़े हाल व 05 सीटर शौचालय, प्रकाश व्यवस्था के लिए 02 हाईमास्ट के साथ वृक्षारोपण, इन्टरलॉकिंग पाथ वे एवं अन्य सौन्दर्यीकरण कार्य सहित सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। इस घाट के बन जाने से श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-पाठ स्नान के साथ ही छठ पूजा, पूर्णिमा अमावस्या आदि पर्वों व तीज-त्योहारों पर विशेष स्नान-दान व पूजन अर्चन हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह धार्मिक व पौराणिक महत्व का स्थल आने वाले समय में श्रद्धालुओं की भीड़ युक्त पर्यटन केन्द्र के रूप में भी विकसित होगा, जिससे आर्थिक उन्नति भी होगी। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि इस घाट के निर्माण से सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार शहरी क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का भी जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण प्राथमिकता से करा रही है, जिसका उदाहरण आज हम सबको इस विकसित हनुमान घाट के रूप में मिलने जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक स्थानीय सभासद प्रवीण मिश्र ने बताया कि कई वर्षों से यहॉं आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती थी, जो कि दूर होगी व सीताकुण्ड घाट के साथ ही इस घाट का निर्माण पूर्ण होने पर काफी राहत मिलेगी, उपस्थित सम्मानित अन्य गणमान्यजन द्वारा भी पालिकाध्यक्ष को इस कार्य हेतु प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रवीण मिश्र, अखिलेश मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, अरशद हबीब, संजय कप्तान, अरूण कुमार तिवारी व मनीष कुमार जायसवाल, सन्दीप गुप्ता तथा भाजपा के राम चन्द्र मिश्र, पूर्व मन्त्री ओम प्रकाश पाण्डेय, डा0 जे0पी0 सिंह, साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय, अमरपाल जी, संजय सिंह सोमवंशी, विजय त्रिपाठी, सुजीत सिंह, आर्यन मिश्रा, मीनू पांडे, वरूण, कुलदीप मिश्रा, संतोष मिश्रा पूर्व सभासद, नवीन मिश्रा, सुरसेन सिंह, अनिल सिंह, अनिरूद्ध शुक्ला सहित भारी संख्या में स्थानीय जनमानस व गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।
प्रेम करना है तो प्रकृति से करो*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए *प्रेम करना है तो प्रकृति से करो* जैसे पावन संदेश लेकर रूबी यादव नायब जयसिंहपुर और थानाध्यक्ष प्रभारी राम आशीष उपाध्याय के साथ पौध रोपण कर दिया पर्यावरण के प्रति संदेश। कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि जहां आज के युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे के दिन प्रेम का स्वांग कर रहे हैं, वहीं कटका क्लब का मानना है कि प्रेम करना है तो प्रकृति से करो जिससे कि आने वाली पीढ़ियां आपको अपना आदर्श समझे , क्योंकि प्रकृति रहेगी तभी जीवन संभव है और प्रेम को बढ़ावा मिल सकता है। कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जवानों के प्रति हमें सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए, क्योंकि सीमा पर जवान है तभी यह राष्ट्र सामर्थ्यवान है। इस मौके पर सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा एवं राष्ट्र सैनिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें सदैव इनके प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए।। वहीं रुचि यादव नायब जयसिंहपुर, राम आशीष उपाध्याय थाना प्रभारी गोसाईं गंज ने संस्था के द्वारा की इस पहल की सराहना की तथा समाज के लिए कटका क्लब को प्रेरणादायी संस्था बताया । पौधारोपण के दौरान सुधीर यादव , सुनीत चतुर्वेदी ( देनवा) , आशीष पांडेय , किसान नेता रिजवान अहमद के साथ कटका क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।।
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, महिसुआ, सुल्तानपुर में नि:शुल्क हेल्थ कैंप का सफल आयोजन*
सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के प्रांगण में एक भव्य एवं नि:शुल्क सिविल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा आसपास के क्षेत्र से आए नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। जिनमें डॉ. अमित कौशल, डॉ. किरण रिबोलो, डॉ. अनुराधा द्विवेदी, डॉ. ए. एम. रिबोलो, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. आशुतोष शुक्ला, विनायक हॉस्पिटल से डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. वी.बी. सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर में नाक–कान–गला, हड्डी रोग, महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, बीपी, शुगर एवं नेत्र परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं। साथ ही अनुभवी फिजिशियनों द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं परिवार के समग्र स्वास्थ्य की देखभाल के विषय में उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनामिका दूबे ने इस जनहितकारी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त चिकित्सकों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन आरती पुरी, बिन्जू सिंह, शुभम पांडे, दीपिका टंडन, उमेश शुक्ला, रमापति शुक्ला, सुषमा सिंह, ॠषभ शुक्ला, प्रियंका पांडे, खुशी मिश्रा, अंशिका सिंह, ममता यादव, जनमेजय पाण्डेय, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं चिकित्सकों की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।