कम्प्यूटर शिक्षा से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : कृष्ण कुमार मिश्र
    सुल्तानपुर। विकास खण्ड स्थित इसरावती देवी पीजी कॉलेज, कम्मरपुर करौंदी कला के प्रबंधक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा महाविद्यालय में आयोजित विकास खण्ड के शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के बच्चों को कंप्यूटर में दक्षता प्राप्ति के लिए कंप्यूटर प्रदान किए जाने का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्ज्वलित किया गया।प्रबंधक द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम शब्द पाठक अखिलेश सिंह मंत्री मिथिलेश यादव एआरपी राज केशर मिश्र नीरज तिवारी रवीन्द्र प्रसाद पूर्व एआरपी प्रदीप नारायण झा अशोक पाण्डेय शिक्षक संकुल विजय कुमार गुप्ता,लोकेश प्रताप सिंह, विवेक नारायण झा ,मनोज रंजन अनिल सिंह नीतीश स्वामी यादव एवं चन्द्र प्रताप यादव अखिलेश प्रताप सिंह पंकज मिश्र सुरेन्द्र प्रताप यादव देवेश सिंह अजय कुमार बृजेश यादव को प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र द्वारा माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को एक सेट कम्प्यूटर भेंट किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने सम्मान समारोह एवं कंप्यूटर के सम्बन्ध में प्रबन्धक की प्रशंसा संबोधित करते हुए कहा कि आप द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों का सर्वांगीण विकास के प्रति जो योगदान प्रदान किया गया हैं,बेसिक शिक्षा के लिए अविस्मरणीय है। पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रबन्धक द्वारा ग्रामीणांचल में महा विद्यालय की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन एवं बेसिक शिक्षक सम्मान एवं कंप्यूटर प्रदान करना हमारे लिए गौरव की बात है।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आप सदैव विद्यालय का विकास करते रहे,आपका विद्यालय एवं समाज के प्रति सकारत्मक सोच सराहनीय है।इससे शिक्षा की दिशा एवं दशा बदल जाएगा।प्रबन्धक वीरेन्द्र मिश्र ने खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समाज के सबसे महत्वपूर्ण विवेकशील शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना समाज का धर्म है,मैं सदैव बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक छात्रों के प्रति सजग रहता हूं।शीघ्र ही विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करते हुए सम्मानित किया जाएगा,साथ ही साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष करने के उद्देश्य से विद्यालय को कंप्यूटर से सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मीडिया प्रभारी केसी मिश्र द्वारा किया गया।
*मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लगाया दम,पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न*
सुल्तानपुर, मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अयोध्या मंडल का भव्य आयोजन पंत स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया जिसमें अयोध्या मंडल के सभी पांचों जनपद के जनपद के विजेता बच्चों की टीम ने मण्डल में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मायाराम एवं विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक अयोध्या मंडल अयोध्या कौस्तुभ कुमार सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सुल्तानपुर राजेश कुमार रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ, सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय सिपाह के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मायाराम ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल द्वारा बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक और सामाजिक विकास भी होता है। ग्रामीण परिवेश से आए नन्हे मुन्ने बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम ही है ग्रामीण परिवेश के बच्चे जब जनपद स्तर पर आते हैं तो उन्हें भ्रमण करने का भी मौका मिल जाता है जो बच्चों में उत्सुकता को बढ़ाता है एडी बेसिक अयोध्या मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए ताकि स्वस्थ्य समाज निर्माण करने की क्षमता विकसित हो सके हमारे पूरे मण्डल की टीमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतिभागिता कर रही हैं। मण्डल के विजेता बच्चों को स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। जिला क्रीड़ा शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों को खेल में भी भविष्य सुनहरा बनाने का अवसर है सभी बालक बालिकाओं को पूर्ण ऊर्जा के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर अपना योगदान दे रहे हैं बच्चे खेल में भी भविष्य बनाने में सक्षम है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथियों एवं दर्शकों का मनमोहन लिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी बच्चों का स्वागत करता हूं सभी बच्चे पूर्ण मनोयोग से प्रतिस्पर्धा में भाग लें ,जीत हार खेल का हिस्सा है।प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा। प्राथमिक वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका संवर्ग में सुल्तानपुर से जोहिद एवं अंबेडकरनगर की फरीदा विजई रही।50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में अमेठी विजयी रहा।200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः बालक एवं बालिका में सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी के जावेद विजयी रहे। प्राथमिक बालक संवर्ग कबड्डी में अमेठी विजेता एवं सुल्तानपुर उपविजेता रहा।कार्यक्रम के आयोजन में अरविंद यादव खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज सतीश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिरखाना हरिओम तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव एवं बबीता ने किया। इस मौके पर शिक्षक संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही साथ राहुल तिवारी प्रमेंद्र विक्रम सिंह अनुपम शुक्ला ज्योति सिंह श्रद्धा सिंह हरीश कुमार अकबाल खान अनिल कुमार धर्मेंद्र कुमार सिंह बृजेश सिंह एस पी सिंह रितेश त्रिपाठी के के सिंह संदीप गोस्वामी सनत कुमार सिंह नवीन सिंह सुशांत मिश्र अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे
*काउंसिल ने की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात, मिला आश्वासन समस्याओं से मिलेगी निजात*
सुल्तानपुर,कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच के जनपद पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम का पुष्पगुच्छ देते हुये स्वागत किया,महिला मोर्चा की प्रभारी दलबीर यादव के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने अंगवस्त्र पहना कर तो जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने अभिनन्दन पत्र सौंप कर किया अभिनन्दन। संक्षिप्त मुलाक़ात में व्यापारियों द्वारा सुरक्षा व जाम की समस्या से अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके व व्यापारियों के सहयोग से सभी समस्याओं से निजात का आश्वासन दिया। मुलाक़ात करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह,जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री राजेश माहेश्वरी,महिला मोर्चा प्रभारी दलबीर कौर यादव,जिला कोषाध्यक्ष बबिता जैन,आरुषि जैन,अरविन्द द्विवेदी, संतोष जायसवाल,दिनेश यादव,मनोज जैन,माणिक लाल आदि उपस्थित रहे।
*इंटर के छात्राओं को विदाई और हाई स्कूल मंगलकान दी गई*
सुल्तानपुर,गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आंगनकोल स्थित ए के शिक्षा निकेतन स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या आरती पांडेय ने बताया कि हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के छात्रों के लिए विदाई समारोह एवं शुभकामनाएं एक भावनात्मक और यादगार अवसर होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह सुख का क्षण है। बच्चे स्कूली पढ़ाई पूरी कर अब उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं. 12वीं व 10वीं के सभी बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की मंगल कामना भी की व आशीर्वाद दिया, विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 12वीं के सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर सीमा मिश्रा, पूजा मिश्रा, शालनी यादव, अनुष्का यादव, रेनू भारती, मैसाना, सत्य प्रकाश तिवारी, शेर मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र शर्मा, सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सुल्तानपुर पहुंची,60 फीट ऊंचा त्रिशूल अयोध्या में होगा स्थापित*
सुल्तानपुर,महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सोमवार को सुल्तानपुर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को संगठित करना और हिंदू एकता का संदेश देना है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 2 फरवरी को शुरू हुई यह यात्रा 10 फरवरी को अयोध्या स्थित श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा और 800 किलोग्राम वजनी विशाल स्टील का त्रिशूल है। यह त्रिशूल पूरी तरह से स्टील धातु से निर्मित भारत का पहला ऐसा विशाल प्रतीक बताया जा रहा है,जिसे अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। सुल्तानपुर पहुंचने पर स्थानीय हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान 'जय श्री राम' के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित योगी विघ्नेश्वर नाथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह यात्रा सनातनियों को एकजुट करने के लिए निकाली गई है। अमित योगी ने त्रिशूल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह 60 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा भव्य प्रतीक है, जो "बाबा की मर्जी से बना" है। यात्रा का व्यापक उद्देश्य समाज में आत्मबल, संबल और धर्म की रक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सुल्तानपुर में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल और अन्य गणमान्य नागरिक भी यात्रा के स्वागत में उपस्थित रहे। यह यात्रा का सातवां दिन था, जो 10 फरवरी को अयोध्या में संपन्न होगी। अमित योगी का मानना है कि प्रत्येक सनातनी के घर में 'शास्त्र' के साथ-साथ 'शस्त्र' का प्रतीक भी होना चाहिए ताकि समाज और परिवार की रक्षा हो सके।
मनरेगा के पुराने स्वरूप की बहाली की मांग व जन जागरण करने के लिए शुक्रवार को जनपद में होगी 20 किलोमीटर पदयात्रा* : अभिषेक सिंह राणा*
कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, मतदाता सूची व मनरेगा पर सरकार को घेरा*
सुल्तानपुर,रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों व विधानसभा/ब्लॉक प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु एसआईआर (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची में कथित रूप से की जा रही छेड़छाड़, मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का मुद्दा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना, आगामी आंदोलनों एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करना तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठनात्मक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार सत्ता के दुरुपयोग के बल पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत निकाली जा रही जन-जागरण पदयात्रा गरीबों, ग्रामीणों मजदूरों और किसानों के अधिकारों की आवाज है, जिसके माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। यह पदयात्रा केवल रोजगार की मांग नहीं, बल्कि सम्मान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है, क्योंकि संगठन में पद सम्मान के साथ साथ जिम्मेदारी भी होती है। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जनपद सुल्तानपुर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 किलोमीटर की जन-जागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी, मजदूरी भुगतान में देरी और मनरेगा के तहत काम के अवसर घटाए जाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित की गई। यह पदयात्रा 13 फरवरी को सदर (जयसिंहपुर), कादीपुर एवं सुल्तानपुर विधानसभा में तथा 14 फरवरी को इसौली एवं लंभुआ विधानसभा में निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि मनरेगा और गरीबों के अधिकारों पर हो रहे हमले नहीं रुके तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जिला कमेटी के प्रवक्ता सियाराम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के जरिए आम जनता की आवाज दबाने और उनके संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन और प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगी। जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय गुड्डू व निकलेश सरोज ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और बूथ स्तर पर मजबूती पर विशेष जोर दिया गया तथा कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी। बैठक के अंत में संगठनात्मक एकता, अनुशासन, बूथ स्तर पर मजबूती तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अपरबल सिंह,आवेश अहमद, ममनून आलम, विजय पाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, अरुण त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, विभु पांडे, नंदलाल मोर्य, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र पांडे, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह जनेश्वर उपाध्याय राजदेव पाल मनीष तिवारी इंद्रकेश शर्मा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
अखिल विश्व गायत्री परिवार का महा श्रमदान पहुंचे सभी बिजेथुआ धाम*
सुल्तानपुर,विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 8 फ़रवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बिजेथुआ धाम में महा स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। गोमती मित्र मंडल समिति का विशेष सहयोग रहा व जनपद के विशिष्ट जन भी शामिल हुए,इस वर्ष यह कार्यक्रम अखंड दीपक व वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले सेवा कार्यक्रमों को समर्पित किया गया है,कार्यक्रम संयोजक डा.सुधाकर सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस तरीके के महा श्रमदान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को जनपद के पौराणिक धामों से जोड़ना,स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व अपनी संस्कृति को मजबूत करना है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित सभी लोगों से निवेदन किया की सभी अपने प्रयास से जनपद के पौराणिक धामों पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करें व हर रविवार सीताकुण्ड धाम पर होने वाले साप्ताहिक श्रमदान में भी जरूर शामिल हों,स्वच्छता कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 12:00 बजे समाप्त किया गया, कार्यक्रम में डा.सुधाकर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह मदन,सरदार बलदेव सिंह,डा.सुभाष,डा. पवन सिंह, डा. एस. के.गोयल,अरविंद सिंह राजा (अधि.),मुन्ना सिंह,राजेंद्र शर्मा,अजीत शर्मा,अंजनी जायसवाल,राकेश सिंह,हनुमान सिंह आदि उपस्थित रहे।
दो विद्यार्थियों ने जेआरएफ एवं दो नेट हेतु क्वालीफाई*
सुल्तानपुर/अमेठी,रणवीर रणंजय पी जी कॉलेज, एम. कॉम के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया। कॉमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रणविजय सिंह के निर्देशन और निरंतर मार्गदर्शन में रिचिता पाण्डेय और सुरभि सिंह ने JRF औऱ प्रियाम्बिका सिंह, दिग्विजय सिंह ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर कॉलेज प्राचार्य और महाविद्यालय के शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
आयोजित 2026 अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में डॉ.अब्दुल हमीद प्रतिभाग करेंगे*
सुल्तानपुर सिविल लाइन निवासी जिला ओलंपिक संघ के प्रवक्ता अब्दुल हमीद का चयन खेल निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज कबड्डी टीम में किया गया है। उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज कबड्डी टीम टीम मैनेजर सुनील कुमार और टीम कोच रवि राठी के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। यह प्रतियोगिता कबड्डी स्पोर्ट कंपलेक्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ पंजाब में दिनांक 9 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 26 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभी प्रदेश प्रतिभाग कर रहे हैं। डॉक्टर अब्दुल हमीद इसके पूर्व चंद्रशेखर नायर स्टेडियम त्रिवेंद्रम केरल मे 2013 में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता, 2014 में सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जयपुर राजस्थान अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, 2017 में तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता और 2024 में त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। डॉक्टर अब्दुल हमीद वर्तमान समय में राजकीय इंटर कॉलेज टीकर माफीअमेठी में प्रवक्ता तर्कशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। कबड्डी और वॉलीबॉल के खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक और सामाजिक सद्भावना के प्रतीक माने जाते हैं। राष्ट्रीय उद्घोषक के रूप में सामाजिक खेलकूद एवं शासकीय मंचों के कार्यक्रम का सफल संचालन भी करते हैं। गोमती मित्र मंडल और जिला सुरक्षा संगठन के सदस्य के रूप में सामाजिक सद्भावना के कार्य में भी आपका सराहनीय योगदान रहा है। डॉक्टर अब्दुल हमीद के उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम में चयन पर पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओ पी सिंह पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं सचिव ओलंपिक संघ पंकज दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह, जिला कीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, खेल शिक्षक राजेश कन्नौजिया, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सरिता सिंह विभिन्न खेल संघ के सचिव मोहम्मद सईद,राम लखन यादव एम एस बेग, रामकुमार मिश्र सर्वेश सिंह, नवनीत वीर कुमार, हैंडबॉल कोच प्रवीण मिश्रा, वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रदीप यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
कड़ी मेहनत,निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम:जतिन प्रकाश
सुलतानपुर,लम्भुआ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जतिन प्रकाश श्रीवास्तव ने इतिहास विषय में पहले प्रयास में ही जेआरएफ क्वालिफाई कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है । जतिन ने कुल 300 अंकों में 208 अंक प्राप्त कर 99.397% हासिल किया है। जो एक असाधारण उपलब्धि है। इस परीक्षा के माध्यम से जतिन को जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण करना शोध और अकादमिक करियर में एक बड़ी उपलब्धि है। जतिन प्रकाश ने बताया कि कड़ी मेहनत निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम है। जतिन प्रकाश की प्राथमिक शिक्षा लम्भुआ,बीएचएस इलाहाबाद (प्रयागराज ) से उच्च प्राथमिक,मैट्रिक व इण्टर मीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस से प्राप्त की। स्नातक बीटेक सिविल से परास्नातक इतिहास से हासिल की है। जतिन प्रकाश नगर पंचायत लम्भुआ के रामनगर के निवासी रहे स्व.ओम प्रकाश श्रीवास्तव के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन,गुरुजन व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।