उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बॉयलर इंस्टॉलेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, लंबित स्टीम कनेक्शन को अविलंब पूरा करने तथा वेजिटेबल कोल्ड रूम के इंस्टॉलेशन से संबंधित लंबित कार्यों को समय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसोई संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या आधारभूत कमी नहीं रहनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संस्थान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बोरवेल कनेक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सर्फेस वाटर रिचार्ज प्लान तैयार कर उसे लागू करने तथा तालाब खुदाई से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही जल गुणवत्ता की नियमित जांच हेतु वाटर टेस्टिंग किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मैनपावर की कमी पर भी चर्चा की गई, जिस पर उपायुक्त ने आवश्यकतानुसार मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेजिटेबल वेस्ट के समुचित निपटान हेतु ठोस एवं प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करने, ड्रेनेज सिस्टम से संबंधित समस्याओं को शीघ्र दुरुस्त करने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में 24 घंटे क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे संधारित रखने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या से बचा जा सके।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आकाश कुमार, भवन निगम के अभियंता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अक्षय पात्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इंटरनेट के सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
हजारीबाग। जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार, 9 फरवरी 2026 को एक बड़ी कार्रवाई की है । बड़ा बाजार ओ०पी० क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।
केरेडारी : एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइनिंग परियोजना के द्वारा 9 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही आपितु बीमारी से जूझ रहे मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना देखभाल और आश्वासन का सशक्त प्रतीक बनी!
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के तत्वावधान में रामगढ़ जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव–2026 की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता पर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सांसद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस आयोजन को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए आशा और सम्मान का प्रतीक बताया। मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह उत्सव सामाजिक समरसता, सेवा और संवेदनशील नेतृत्व की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक नया जीवन आरंभ करने का अवसर देना इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि लगातार तीसरी बार इतने भव्य और सुव्यवस्थित सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन किया जाना सांसद मनीष जायसवाल की सामाजिक प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं, अनुशासन और जनभागीदारी इसे ऐतिहासिक बनाती हैं। इस सामूहिक विवाह उत्सव के अंतर्गत कुल 101 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। नवदंपत्तियों को घर-गृहस्थी की आवश्यक सामग्रियों के साथ-साथ रोजगार के उद्देश्य से टुक-टुक वाहन भी प्रदान किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम की एक विशेष और संवेदनशील झलक यह रही कि इसमें दिव्यांग और दृष्टिबाधित दंपतियों ने भी विवाह किया। ऐसे कई जोड़े शामिल रहे जो शारीरिक चुनौतियों के बावजूद इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ सके। यह पहल समाज में समानता और मानवीय करुणा का सशक्त संदेश देती है। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव–2026 में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जनसैलाब की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और जनभागीदारी का एक विशाल उत्सव बन चुका है। हजारीबाग यूथ विंग ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद मनीष जायसवाल भविष्य में भी इसी तरह जनकल्याणकारी और समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे और यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस कार्यक्रम में हजारीबाग यूथ विंग की ओर से संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन,अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव रितेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था मार्दर्शक संजय कुमार, डॉक्टर बी वेंकटेश,कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,सेजल सिंह,प्रज्ञा कुमारी,उदित तिवारी चंदन सिंह एवं प्रिंस कसेरा सहित कई लोग उपस्थित रहें।
नगर निकाय (आम) चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज संत कोलंबस कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हजारीबाग – पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह रविवार को कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ढेंगुरा पंचायत स्थित किड्स कैंपस जॉन स्कूल तथा गदोखर के सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। किड्स कैंपस जॉन स्कूल में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
रामगढ़: सिद्धू-कान्हु मैदान में आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 ने ऐसा दृश्य रचा, जो वर्षों तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। सात फेरों के पवित्र बंधन में बंधते 101 जोड़ों की शाही शादी ने पूरे इलाके को किसी लोकउत्सव में बदल दिया। बैंड-बाजा, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भव्य बारात के बीच दूल्हे सजी-धजी लग्ज़री कारों से पहुंचे, जबकि अलग-अलग मंडपों में सुर्ख लाल जोड़ों में सजी दुल्हनें किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।
फुटपाथ दुकानदारों, नागरिक सुविधाओं, जलजमाव और स्वच्छता पर दिए अहम निर्देश
1 hour and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k