श्री गेल्हापुर मंदिर में सत्संग सभागार,संत आवास व भंडारा हाल निर्माण का शिलान्यास
चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सौजन्य से HRN सेवा फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा निर्माण
बलरामपुर।नगर के गेल्हापुर स्थित श्री उदासी संगत मंदिर परिसर में सत्संग सभागार,संत आवास,एवं भंडारा हाल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से कराया जा रहा है,जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में परम पूज्य महंत बृजानन्द जी महाराज एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मंदिर विकास के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सत्संग सभागार एवं भंडारा हाल के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही संत आवास के निर्माण से साधु-संतों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
HRN सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाजसेवा एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी मंदिर विकास,जनकल्याण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को महंत बृजानन्द जी महाराज का दिव्य आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’डीपी सिंह बैस,रमेश पाहवा,संजय शर्मा,डॉ.राजीव रंजन,लड्डू सिंह डॉ.अजय सिंह पिंकू,संजय मिश्र,विनोद गिरी,राघवेंद्र कान्त सिंह मंटू,संजय शुक्ल,शशिकांत त्रिपाठी,गौरव पान्डेय, ज्ञान सागर पाठक,गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक,साधु-संत एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
1 hour and 23 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k