बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
आजमगढ़ के कप्तानगंज स्थित बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. नवल किशोर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य चंडेश्वर पीजी कॉलेज वेद प्रकाश उपाध्याय ने की।मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।विशिष्ट अतिथि डॉ. नवल किशोर ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी आवश्यक बताते हुए कहा कि यही मंच बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर तिवारी एवं ऋषिकेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश मिश्र (प्रवक्ता, हिंदी) ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम के व्यवस्थापक विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नाथ चौबे एवं रविंद्र नाथ चौबे रहे, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर जयराम उपाध्याय, हरीश पाठक, वीर भद्र प्रताप सिंह, महाप्रधान विशाल सेठ, चंचल यादव, सपा प्रवक्ता श्रीकांत चौबे, यशवंत सिंह, साकेत चतुर्वेदी, संजय राय (प्रबंधक इनोवेटिव), डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. शुभम पाण्डेय, आजाद सिंह, नागेंद्र यादव, दिनेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।वार्षिकोत्सव समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बाबा गोपीदास मेमोरियल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति को भी समान महत्व देता है।
1 hour and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3