RTI विभाग के प्रदेश के चेयरमैन का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत,कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए कर रही संघर्ष : पुष्पेंद्र
सुल्तानपुर,कांग्रेस पार्टी के आरटीआई विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का शनिवार को सुल्तानपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे रविवार को वाराणसी में आयोजित होने वाली संविधान संवाद रैली की तैयारियों के सिलसिले में बनारस जा रहे थे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने से पूर्व पयागीपुर चौराहे पर आरटीआई विभाग के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित संविधान संवाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है।
भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। वाराणसी में होने वाली संविधान संवाद रैली इस लड़ाई का अहम पड़ाव है, जिसमें जन-जन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम जनता को रैली से जोड़ें और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के अभियान को मजबूत करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह, रंजीत सिंह सलूजा, हौसला प्रसाद भीम,सलाहुद्दीन हाशमी,सुब्रत सिंह सनी,ममनून आलम, नफीस पठान,मोहम्मद जब्बार खान,आदिल खान,मेराज,विकास मिश्रा,अजय मिश्रा, दिनेश कुमार तिवारी, रिजवान अहमद एडवोकेट,सब्बू भाई,मोहसिन सलीम (महासचिव पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश), इकराम अहमद,सियाराम तिवारी,रियाज अहमद एडवोकेट,सोनू सिंह महमूदपुर,देवेंद्र श्रीवास्तव,अतीक अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.6k