उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन एवं विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान शिक्षा से संबंधित नियुक्ति मामला, पोषक, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नामांकन, विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शहरी एवं ग्रामीण विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन योजना, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आईएफए टैबलेट वितरण, चावल उठाव एवं वितरण, आधार अपडेट, निपुण भारत अभियान सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने शिक्षा से संबंधित सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों में सभी मानकों को सुदृढ़ कर जिले को राज्य में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करना होगा।
उन्होंने डीएमएफटी अंतर्गत संचालित आधारभूत संरचना कार्यों को समन्वित रूप से करने की आवश्यकता बताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उपायुक्त ने सभी बीईओ को निर्देशित किया कि शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। विद्यालय कक्षों की मरम्मत, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, पीएम श्री विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग तथा आवश्यकता के अनुसार बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया गया।
बायोमेट्रिक अपडेट एवं आधार से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय स्थापित कर त्वरित सुधार करने के निर्देश दिए गए। सभी बीईओ एवं बीपीओ को अपने अधीन विद्यालयों में बायोमेट्रिक अपडेट की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
निपुण भारत अभियान के अंतर्गत कार्यों को गंभीरता से संपादित करने तथा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विद्यालय भ्रमण के दौरान जय गुरुजी ऐप की जांच करने एवं स्थानीय स्तर पर स्कूलवार डेटा के लिए ऐप विकसित करने के भी निर्देश दिए गए।
मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इस पर विशेष फोकस करने तथा बाल वाटिका की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, आईएफए टैबलेट का शत-प्रतिशत वितरण तथा पीवीटीजी क्षेत्रों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य निगरानी पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जन चेतना केंद्र निर्माण, आईसीयूटी लैब की स्थापना, समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट, छात्र नामांकन एवं वोकेशनल एजुकेशन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, सदर एसडीओ श्री आदित्य पांडेय, नगर आयुक्त श्री ओमप्रकाश गुप्ता, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मां देवप्रिया, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रवीण रंजन, डीएससी श्री आकाश कुमार सहित सभी बीईओ, बीपीओ एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
2 hours and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k