20 किलो ग्राम अवैध गांजा चोरी की चार पहिया के साथ अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश
रमेश दूबे

*जनपद संतकबीरनगर के चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा*


                   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय व प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह के गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य 02. मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य को बालूसाशन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।





*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी किया गया ।*

*प्रथम घटना-* दिनांक 01.10.2025 को वादी अनिल कुमार यादव पुत्र राधेश्याम निवासी भगता थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत अपने वाहन होण्डा मोबिलियो कार से जमीन देखने घोरखल गायत्री पुरम आया था, जहां से अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।







*द्वितीय घटना-* दिनांक 03.12.2025 को वादी श्री प्रार्थी विजय चन्द्र चौधरी पुत्र रामवृक्ष चौधरी निवासी बरडाड़ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि चमनगंज चौराहे पर स्थित मेरी दुकान व मकान के दरवाजे के सामने से रात्रि में बोलेरो गाड़ी चोरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।







*तृतीय घटना-* दिनांक 26.01.2026 को वादी श्री सलीम खान पुत्र रफीक खान निवासी मथुरा खुर्द थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने भाई गोले की बोलेरो गाड़ी लेकर बरदहिया बाजार करने आया था, रात्रि में उक्त गाड़ी सरदार ढ़ाबा के समीप खड़ी करके बाजार करने हेतु बरदहिया बाजार चला गया था, बाजार करके जब वापस आया तो मेरी गाड़ी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
 रमेश शाह पुत्र बृजकिशोर शाह निवासी मोहम्मदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
 मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य ।

*बरामदगी का विवरणः-*
 01 अदद बैगनार कार ।
 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा ।
 लगभग 5 लाख रु0 नकद ।
 02 अदद मोबाइल ।

*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त रमेश शाह द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है, मैं गैग का लीडर हूं । हम लोग चारपहिया वाहनों की चोरी करते है तथा उससे प्राप्त धन को आपस में बाटकर अपना जीविकोपार्जन करते है । हम लोग उत्तर प्रदेश राज्य से गाड़ियों की चोरी करके बिहार ले जाकर कम दामों में कबाडियों को बेच देते है तथा कुछ गाड़ी दूर दराज अन्य लोगो को बेच देते है । रमेश शाह द्वारा बताया गया कि वैगनार कार में जो गांजा है उसे मै ज्यादा पैसे की चाह में बेचने के लिए ले जा रहा था । मोहम्मद सिराज पुत्र स्व0 अजुल हकीमी निवासी बंगरा वाजीद थाना मरियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार राज्य तथा परमेश्वर सोनी पुत्र टेगारी शाह निवासी बिजुलपुर थाना तुर्कवलिया जनपद मोतीहारी चम्पारण बिहार राज्य हम तीनों लोग साथ में मिलकर रात्रि में रोड पर या रोड के किनारे खड़ी गाडियों की रेकी करते है और मौका पाकर चोरी कर बिहार ले जाकर कबाड़ियों व अन्य व्यक्तियों को बेच देते है । उक्त पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से इतना पैसा लेकर चलने के बारे में पूछा गया तो बता रहे है कि साहब हम लोग गाड़ी चोरी व पुरानी गाडियों के खरीद विक्री का काम करते है । गाड़ी खरीदने के बहाने रेकी भी करते है, यदि कही ठीक ठाक गाड़ी मिल जाती है तो हम लोग चोरी न करके गाड़ी खरीद कर बिहार में ले जाकर बेचते है, जिससे समाज में लोग यह समझे कि हम लोग पुरानी गाड़ियों को उत्तर प्रदेश राज्य से बिहार राज्य ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं ।

*अपराधिक इतिहास*
01. रमेश शाह
• मु0अ0सं0 128/2021 धारा 379,413,414 भादवि थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 189/2021 धारा 379,411,415,419,420,467,468,471 भादवि थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 201/2021 धारा 379,411 भादवि0 थाना हरैया जनपद बस्ती ।
• मु0अ0सं0 58/2008 धारा 414 भादवि थाना बरौली जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
• मु0अ0सं0 01/2026 धारा 317(4),317(5),318(4),182(ए) बीएनएस थाना माधोपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।
• मु0अ0सं0 892/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
• मु0अ0सं0 469/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
• मु0अ0सं0 37/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-*
 एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, हे0का0 विवेक कुमार राय, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा, का0 अरूण हलवाई ।
 प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा श्री सतीश कुमार सिंह, उ0नि0 श्री सुरेश यादव, उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह, हे0का0 अजय कुमार सिंह, हे0का0 अमित कुमार सिंह, का0 अंगद यादव, का0 अनूप यादव ।
 प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, उ0नि0 श्री अजीत कुमार, उ0नि0 श्री धर्मनाथ यादव, का0 जितेन्द्र सोनी, का0 बलराम यादव ।
 प्रभारी सर्विलांस सेल श्री अभिमन्यु सिंह, हे0का0 रामललित, का0 ज्ञानप्रकाश सिंह, का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार, का0 पीयूष गुप्ता ।

*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*
खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रमेश दूबे

संतकबीरनगर जनपद में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 57/2026 धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अच्छेलाल पुत्र सुदर्शन, निवासी नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद को डीघा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद  न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

महिला अपराध की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए खलीलाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक  रामअवध यादव
कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह
महुली पुलिस  महिला के गायब हुए बैग को कुछ ही देर में बरामद कर महिला को वापस लौटाया र्हो रही प्रशंसा

रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनाँक 04.02.2026 को कार्यवाही करते हुए गुम हुए बैग को बरामद कर महिला को सुपुर्द किया गया ।

विदित हो कि श्रीकुसुम देवी पत्नी दीनदयाल विश्वकर्मा निवासी बैजलपूर थाना हरपूर बुदहट जिला गोरखपुर दिनाँक 02.02.2026 को महसो आते समय महुली चौराहे पर उनका बैग आटो में छुट गया, जिसके उपरान्त कुसुम देवी उपरोक्त द्वारा थाना महुली पर पहुँचकर सूचना दिया गया, सूचना मिलने पर महुली पुलिस संतकबीरनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग को बरामद कर कुसुम देवी उपरोक्त को सुपुर्द किया गया ।

बरामदगी करने वाले पुलिस बल का विवरणः- म0हे0का0 पुष्पा यादव, म0हे0का0 लालमुनी गुप्ता ।
धनघटा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कोगिरफ्तार कर भेजा जेल
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 04.02.2026 को थाना धनघटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 637/2025 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नाम पता निसार अहमद पुत्र सरवर अली सिद्दिकी निवासी शंकरपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को दुल्हापार चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
                      विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 15.12.2025 को थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0  उ0नि0 नन्दू गौतम, हे0का0 सोनू पटेल, का0 हरिन्द्र यादव ।
एनडीपीएस एक्ट के मामलें में अभियुक्त को 08 माह के कारावास व 5000 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

रमेश दूबे

संत कबीरनगर।नगर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज  03.02.2026 को  न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट जनपद संतकबीरनगर द्वारा 01 अभियुक्त कोc माह के कारावास व 5000 रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

*घटना विवरणः-*
वादी मुकदमा एसएचओ  बब्लन यादव द्वारा अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा निवासी कैलाशनगर आरटीओ कार्यालय जनपद संतकबीरनगर को 3.5 किग्रा नाजायज गाँजा, एक अदद पेचकश, दो अदद विभिन्न प्रकार के चाभियों का गुच्छा बरामद करते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0  ब्रजेश सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था ।

*सजा विवरणः-*
              मु0अ0सं0 051/2014 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा निवासी कैलाशनगर आरटीओ कार्यालय जनपद संतकबीरनगर द्वारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अपराध में जेल में बिताई गयी अवधि व 5000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 10 दिवस का साधारण कारावास का दण्ड भुगतना होगा । अभियुक्त द्वारा पूर्व में कारावास में बितायी गयी अवधि को दण्डादेश के साथ समायोजित किया जायेगा ।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे
           
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पाण्डेय की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 62/ 2026 धारा 3(1)/2(b)(ii) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप चौधरी पुत्र रामजी निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 02.02.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
01. प्रदीप चौधरी पुत्र रामजी निवासी कुर्थिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 837/2025 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार पाठक, उ0नि0 श्री इल्ताफ खां ।
धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर/धनघटा। धनघटा पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं लालकेश उर्फ़ केसे पुत्र स्व. चौथी निषाद और सिकन्दर निषाद पुत्र लालचंद निषाद, जो तुर्कवलिया नायक थाना धनघटा के निवासी हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र की पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा  जयप्रकाश दूबे की टीम ने अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए न्यायालय भेजा गया।

आपराधिक इतिहास:

लालकेश उर्फ केसे: मु0अ0सं0 540/2025, धारा 274 बीएनएस एवं 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना धनघटा।

सिकन्दर निषाद: मु0अ0सं0 540/2025, धारा 274 बीएनएस एवं 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना धनघटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 श्री लालबिहारी निषाद, का0 रवि चौरसिया, का0 अनिल प्रसाद।
सुपीरियर ड्रिंक्स प्रा. लि., नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
रमेश दूबे

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर में कोका-कोला के सहयोग से कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का सफल और प्रभावशाली आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के सीईओ आशीष शेट्टी ने किया। इस अवसर पर प्लांट डायरेक्टर श्री अनूप अग्रवाल, डायरेक्टर श्री नवनीत गर्ग, सीएचआरओ एवं हेड – कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, सेल्स जीएम जयपाल, सुभदत्ता, सुबोध पंडित, आलोक अग्रवाल, सुजीत, प्रवीण सहित संपूर्ण सेल्स टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
MIT मार्क 3.0 पहल कोका-कोला की मार्केट इम्पैक्ट, टीम इंटीग्रेशन और कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस की रणनीतिक सोच को दर्शाती है। इस अवसर पर सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी टीम और सेल्स फोर्स ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि कोका-कोला के उत्पादों को प्रभावी ढंग से हर बाजार तक पहुँचाया जाएगा और ग्राहकों के साथ संबंधों को और सशक्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत, सेवा और प्रतिबद्धता की भावना के साथ चालीस सेल्स वाहनों के काफिले को एक साथ रवाना किया गया, जो महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण बाजारों को कवर करेंगे। इस मार्केट एक्टिवेशन ड्राइव का नेतृत्व सीईओ  आशीष शेट्टी ने किया, जो लीडरशिप फ्रॉम द फ्रंट और उत्कृष्ट निष्पादन का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन ने टीम को नववर्ष के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अधिक ऊर्जा, उच्च लक्ष्यों और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया।
सीएचआरओ एवं हेड – कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम के समर्पण, सहयोग और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम नेतृत्व के मजबूत समन्वय, बाजार की तत्परता और ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो सुपीरियर ग्रुप की विकास, सेवा उत्कृष्टता और कोका-कोला के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
रमेश दूबे

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली श्री रजनीश राय की की गठीत टीम द्वारा मु0अ0सं0 49/ 2026 धारा 3(1)/2(बी)(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महुली जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 सजनलाल अग्रहरि, 02.कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि, 03.कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास पुत्रगण शिव प्रकाश अग्रहरि निवासीगण मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 01.02.2026 को विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
01.शिव प्रकाश अग्रहरि पुत्र स्व0 सजनलाल अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
02.कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि पुत्र शिव प्रकाश अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
03.कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास पुत्र शिव प्रकाश अग्रहरि निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीर नगर ।
*आपराधिक इतिहास*
01 शिव प्रकाश अग्रहरि
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
02 कौशल अग्रहरि उर्फ कौशल किशोर अग्रहरि
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
03. कैलाश अग्रहरि उर्फ कैलाशचन्द दास
1. मु0अ0सं0 222/2024 धारा 307,504,506 भादवि थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- थानाध्यक्ष रजनीश राय, हे0का0 तबरेज अहमद, हे0का0 श्रीकान्त यादव, हे0का0 मिथिलेश्वर चौधरी, का0 बब्बल यादव, का0 अभिषेक सिंह, म0का0 पूजा चौहान ।
महुली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद


रमेश दूबे

संतकबीरनगर ,जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार  मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 39/2026 धारा 87,137(2), 351(3),352 बीएनएस थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता गोपाल पुत्र स्व0 धर्णदेव निवासी कोड़रा भुवाल पट्टी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 30.01.2026 को मैन्सीर तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
                
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना महुली पर वादिनी की पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-  उ0नि0  अनिल प्रकाश पाण्डेय, का0 विकास गौड, म0हे0का0 लालमुनि गुप्ता ।