जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, भदैया ने लगातार ग्यारहवीं बार जीता ओवर ऑल खिताब*
सुल्तानपुर,पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 197 अंकों के साथ भदैया लगातार ग्यारहवीं बार ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि 137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरा और 116 अंकों के साथ जयसिंहपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर जूनियर में कूरेभार के अविनाश, चक्का फेंक जूनियर बालक में भदैया के वीरू, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में विभिन्न वर्गों में उत्साहजनक मुकाबले हुए। जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा देखा गया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका में आर्या यादव कूरेभार विजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश और बालिका वर्ग में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता में लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम रहे, जबकि खेल अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों की दौड़ में भदैया के उमेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया। संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराई जाएंगी। समारोह में जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
एसआईआर के नाम पर भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या : अभिषेक सिंह राणा*
मतदाता सूची से छेड़छाड़ पर कल कांग्रेस का आंदोलन।

सुल्तानपुर,भाजपा सरकार और उसके इशारे पर काम कर रहा प्रशासन अब मताधिकार छीनने की खुली साजिश पर उतर आया है। एसआईआर के नाम पर जीवित, वैध और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इसी जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी और संविधान कुचलने वाली कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कल बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक और विशाल जन आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा का आरोप है कि भाजपा को आगामी चुनाव में हार के डर से चुनाव जीतने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। खासकर अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के वोट काटकर सत्ता में बने रहने की साजिश रची जा रही है। यह न तो चुनाव सुधार है और न ही प्रशासनिक प्रक्रिया यह लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है। श्री राणा ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एसआईआर के नाम पर वोट काटने का यह षड्यंत्र तत्काल बंद नहीं हुआ, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। मतदाता सूची से छेड़छाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा और इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी। जिलाध्यक्ष ने साफ ऐलान किया है कि यह आंदोलन किसी एक दिन का नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई है। जिला प्रशासन अगर जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश करेगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। कल जिला मुख्यालय पर होने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचकर भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
कर्तव्य बोध व्यक्ति के चरित्र निर्माण का आधार है-प्रो.दिनेश कुमार त्रिपाठी*
(अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन हुआ)

सुलतानपुर,राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्तव्य बोध व्यक्ति के चरित्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करता है, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक का निर्माण भी है। इस अवसर पर प्रो. इंद्रमणि कुमार ने कर्तव्य बोध पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और कार्य के प्रति निष्ठा की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और उन्हें जीवन में उतारें। कार्यक्रम में प्रो. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. इंद्रमणि कुमार, डॉ. महमुद आलम, डॉ. सुनील त्रिपाठी, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. यशमन्त सिंह, डॉ. हीरा लाल यादव, वीरेंद्र गुप्ता सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही शोधार्थियों, परास्नातक तथा बी.ए., बी.एससी, बी.कॉम और बी.एड. के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ
एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र की अनुशासित शक्ति हैं-संजय सिंह*
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट कैडेट्स का विदाई समारोह सम्पन्न सुलतानपुर,राणा प्रताप पी.जी.कॉलेज में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स के सम्मान में विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को सम्मानित करना रहा। महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र की अनुशासित शक्ति हैं। एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण जीवनभर मार्गदर्शन करता है और कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनाता है। प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास,नेतृत्व और सेवा भाव विकसित करती है, जो किसी भी क्षेत्र में सफलता की नींव है। प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी के संस्कार उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखेंगे। प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रो. इंद्रमणि कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, समयबद्धता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं तथा महाविद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं। सीनियर अंडर ऑफिसर शरद कुमार ने एनसीसी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एनसीसी ने उन्हें नेतृत्व, आत्मसंयम और राष्ट्रभक्ति का वास्तविक अर्थ सिखाया, जो उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। आभार ज्ञापन एनसीसी प्रशिक्षक सतेंद्र भदौरिया ने किया। उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन हर्षित विश्वकर्मा एवं माण्डवी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ.संतोष अंश,डॉ.हीरालाल यादव, दिलीप सिंह, समर बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ पर कांग्रेस सख्त मुलाकात कर दी चेतावनी
*दो दिनों के भीतर कार्रवाई न हुई तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर जनपद में चल रहे निर्वाचन कार्यों को सत्ता पक्ष द्वारा जानबूझ कर प्रभावित करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत फॉर्म-6 ऑनलाइन प्रक्रिया को अव्यवस्थित कर नए मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने पर फॉर्म गलत क्षेत्र के बीएलओ के पास पहुंच रहा है, जहां से उसे बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से रिजेक्ट किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे मतदाताओं के अधिकारों का हनन है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के लोग फर्जी तरीके से फॉर्म-7 आपत्तियों का हथियार बनाकर सही मतदाताओं के नाम कटवा रहे हैं, जिसमें खास तौर पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा और दलित समाज को निशाना बनाया जा रहा है। जिले भर से इस तरह की शिकायतें लगातार कांग्रेस के पास पहुंच रही हैं। श्री राणा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फॉर्म-7 के जरिए की गई हर आपत्ति की मौके पर जाकर बीएलओ द्वारा अनिवार्य जांच कराई जाए। बिना भौतिक सत्यापन के अगर किसी भी मतदाता का नाम काटा गया तो कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र पर हमला मानेगी औऱ गांधी वादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी । कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जन सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन हाशमी, पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज, जिला महासचिव ममनून आलम, शहर कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद हामिद राईनी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम, शहर कमेटी के मोहम्मद अतीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ पर कांग्रेस सख्त मुलाकात कर दी चेतावनी,दो दिनों के भीतर कार्रवाई न हुई तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस: अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर जनपद में चल रहे निर्वाचन कार्यों को सत्ता पक्ष द्वारा जानबूझकर प्रभावित करने और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत फॉर्म-6 ऑनलाइन प्रक्रिया को अव्यवस्थित कर नए मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन करने पर फॉर्म गलत क्षेत्र के बीएलओ के पास पहुंच रहा है,जहां से उसे बिना किसी सूचना के मनमाने ढंग से रिजेक्ट किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे मतदाताओं के अधिकारों का हनन है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के लोग फर्जी तरीके से फॉर्म-7 आपत्तियों का हथियार बनाकर सही मतदाताओं के नाम कटवा रहे हैं, जिसमें खास तौर पर अल्पसंख्यक, पिछड़ा और दलित समाज को निशाना बनाया जा रहा है। जिले भर से इस तरह की शिकायतें लगातार कांग्रेस के पास पहुंच रही हैं। श्री राणा ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फॉर्म-7 के जरिए की गई हर आपत्ति की मौके पर जाकर बीएलओ द्वारा अनिवार्य जांच कराई जाए। बिना भौतिक सत्यापन के अगर किसी भी मतदाता का नाम काटा गया तो कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र पर हमला मानेगी औऱ गांधी वादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों में इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस जन सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन हाशमी, पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निकलेश सरोज, जिला महासचिव ममनून आलम, शहर कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद हामिद राईनी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम, शहर कमेटी के मोहम्मद अतीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह "रज्जू भैया" की 105वी में जयंती पर आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर

सुल्तानपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यालय रज्जू भैया सदन, लवकुश नगर सुल्तानपुर में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया के 105वे जन्मदिवस पर सुंदरकांड का पाठ के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जन सेवा न्यास वाराणसी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन विभाग संघचालक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर जिले के प्रसिद्ध विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर ने निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया, एवं सैकड़ो स्वयंसेवकों ने रक्तदान दिया।

डॉ राधाकृष्णन जी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि रज्जू भैया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक के रूप में हम सबका मार्गदर्शन कई वर्षों तक किया ,उन्होंने प्रो0 रज्जू भैया के जीवन कई कहानियों का वर्णन करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके त्याग और समर्पण को याद किया

एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने रज्जू भैया के चित्र पर पुष्पार्चन किया।

इस अवसर पर प्रांत के ग्राम विकास संयोजक डॉ रमाशंकर पांडे, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख गोकुल , विभाग प्रचारक प्रकाश , जिला प्रचारक आशीष ,नगरसंचालक अमरपाल ,सहनगर संघचालक सुदीप पाल , अजय , प्रवीण अग्रवाल , सुशील त्रिपाठी सहित जिले के सैकड़ो सम्मानित स्वयंसेवकों के साथ चिकित्सा शिविर में डॉ संजय सिंह डॉ रविंद्र यादव डॉक्टर सलिल कुमार श्रीवास्तव ,डॉक्टर आर के मिश्रा, डॉ पवन कुमार सिंह, डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी, डॉक्टर डीपी सिंह, बृजेश त्रिपाठी, विजय चौधरी ने अपना विशिष्ट योगदान दिया।

सुलतानपुर,थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार,न्यायालय भेजा गया*
जनपद सुलतानपुर,थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में उ0नि0 शशि प्रकाश वर्मा मय हमराह हे0का0 चन्द्रमोहन व का0 संदीप कुमार व का0 अनिल यादव के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया।

उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0057/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त –* 1. रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र 42 वर्ष

*बरामदगी* - एक अदद मोटर साइकिल नम्बर UP 45 U 7127 पैशन प्रो चेचिस नम्बर MBLHA10BSGHE14202 *पुलिस टीम –

* 1.प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर 2.उ0नि0 शशि प्रकाश वर्मा 3.हे0का0 चन्द्रमोहन 4.का0 अनिल यादव 5.का0 संदीप कुमार
कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ चौपाल, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार,मनरेगा कांग्रेस की देन भाजपा इसे कर रही खत्म : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर ब्लॉक अंतर्गत कैथवारा न्याय पंचायत के नानेमऊ (डिहवा) गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की उपस्थिति रही। चौपाल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किया, जबकि विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से मनरेगा को कमजोर कर रही है, जिससे गांव के गरीब मजदूरों का रोजगार छीना जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरी भुगतान में देरी, काम बंद होना और बजट में कटौती भाजपा की गरीब-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस की देन है। भाजपा सरकार इसे खत्म करने पर आमादा है, लेकिन कांग्रेस गांव-गांव जाकर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि मजदूरों को काम और मजदूरी दोनों से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है, जिसका जवाब कांग्रेस देगी। विधानसभा प्रभारी अतहर नवाब ने कहा कि मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर जयप्रकाश पाठक पवन मिश्र उमेश पांडे श्याम नारायण पांडे मोती पाल अंकुर पांडे सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।

भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
14 फरवरी को लगेगा रक्तदान महादान शिविर*
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की ओर से रक्तदान महादान शिविर के आयोजन को लेकर सेनानी बिहार स्थित समाजसेवी निज़ाम खान के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने की, जिसमें शिविर की तैयारियों और तिथि पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिविर का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी शनिवार को किया जाएगा। संघ के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। संस्थापक निज़ाम खान ने बताया कि दुर्घटना,प्रसव,ऑपरेशन, थैलेसीमिया, एनीमिया और कैंसर जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करता है। यह रक्तदान शिविर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने सदस्यों से अधिक से अधिक रक्तदाताओं से संपर्क कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि शिविर को सफल बनाया जा सके। बैठक में हाजी मसरूर सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, लईक अहमद, सद्दाम खान ने भी रक्तदान करने की विशेषता और लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला ।बैठक में सरदार गुरुप्रीत सिंह,सुनील तिवारी,आकाश सिंह,सईद अहमद चांद, नफीसा बानो, अनीस अहमद ,इरफान मास्टर, मुफ्ती अब्दुल्ला अंजुम मुईद अशरफ, इक़बाल आदि मौजूद रहे।