जमीनी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भाई घायल
![]()
*पिता पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
गोंडा।जिले के कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो दशक पुराने जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।यह घटना नारायनपुर गांव के दुल्हिन पुरवा मजरे की है।मृतक की पहचान शिव शंकर दूबे उर्फ़ लल्ला दूबे (32) के रूप में हुई है।बताते चलें कि देर रात विवादित खेत में सिंचाई के दौरान छत्तर बली दूबे अपने चार बेटों सुनील दूबे, विनोद दूबे, धर्मेंद्र दूबे व रवींद्र दूबे के साथ मौके पर पहुंचे और आपसी कहासुनी के बाद पिता पुत्रों ने मिलकर लल्ला दूबे के ऊपर चाकू से कई वार किये,जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई तथा लल्ला दूबे को बचाने दौड़े उनके भाई अमरनाथ पर भी हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया,जिससे अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।मृतक लल्ला दूबे के तीन बच्चे हैं जिनमें सौरभ(12),शिवांश(10) व लक्ष्मी (8) शामिल हैं।करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि यह विवाद 20 साल पुराना है और सभी पक्ष आपस में पट्टीदार हैं।पुलिस ने छत्तर बली दूबे व उनके चार पुत्रों क्रमशः सुनील दूबे, विनोद दूबे, धर्मेंद्र दूबे व रवींद्र दूबे के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है तथा पुलिस के आला अधिकारियों ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया।जांच के लिए डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।![]()


*पिता पुत्र समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

गोंडा।जिले के गौराचौकी स्थित हॉस्पिटल में डिलिवरी के छ: घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र के इस्लामपुर पोखरहवा निवासी पूनम (24) को मंगलवार सुबह पांच बजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।सुबह आठ बजे उसकी डिलिवरी हुई और उसने एक बच्चे को जनम दिया।डिलिवरी के लगभग छ: घंटे बाद पूनम की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे।मृतका की सास आरती ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बहु पूनम की नॉर्मल डिलिवरी हुई थी और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।हालांकि डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण पूनम को सही इलाज नहीं मिला।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूनम को समय पर आक्सीजन नहीं दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत के अधीक्षक डाक्टर तरुण मौर्य ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर एक टीम गठित की गई है।मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
दो आरोपी पुलिस हिरासत में
*महिला ने लेटर में लिखा मेरा दोनों बच्चों से कोई रिश्ता नहीं
*प्रदेश के सभी थानों में पुलिस ने पायल व चप्पल की फोटो भेजा
*अमेठी नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
*दो महीने के लिए बंद करने का प्रस्ताव
1 hour and 55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k