गया में कुम्हार प्रजापति समाज की बैठक संपन्न, राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठित संघर्ष का आह्वान
गया। गया जी शहर के बाईपास रोड स्थित दंडी बाग में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, दक्षिणी क्षेत्र माड़नपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल उर्फ सूरज प्रजापति ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल ने कहा कि कुम्हार प्रजापति समाज की संख्या और सामाजिक योगदान के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है, जिसे प्राप्त करने के लिए संगठित और सतत संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर आवाज़ नहीं उठाएगा, तब तक अधिकार नहीं मिलेंगे।
![]()
डॉ. सूरज देव चंद्रपाल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने, गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को नेतृत्व के लिए तैयार करना समय की मांग है।
अध्यक्षीय संबोधन में कैलाश प्रसाद ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार हासिल किए जा सकते हैं।
बैठक में गणेश प्रसाद, मनोज प्रजापति, मोहन प्रसाद, संजय कुमार, तुलसी प्रजापति, सुभाष कुमार, अजय कुमार, विनोद प्रजापति, शानू प्रजापति, प्रकाश कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।

गया। गया जी शहर के बाईपास रोड स्थित दंडी बाग में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, दक्षिणी क्षेत्र माड़नपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश प्रसाद ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल उर्फ सूरज प्रजापति ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव डॉ. सूरज देव चंद्रपाल ने कहा कि कुम्हार प्रजापति समाज की संख्या और सामाजिक योगदान के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है, जिसे प्राप्त करने के लिए संगठित और सतत संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर आवाज़ नहीं उठाएगा, तब तक अधिकार नहीं मिलेंगे।

गया: गया शहर के नूतन नगर निवासी ब्राह्मण जनक आनंद ने इस्कॉन मंदिर गया के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो और कॉल पर दी गई धमकी व गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
गया: बोधगया में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर शिकायतों के बाद उन्होंने आमस अंचलाधिकारी (सीओ) अरशद मदनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि सीओ पर सरकारी कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लंबे समय से मिल रहे थे।
गया: गया शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप बुधवार को परफेक्शन आईएएस कोचिंग संस्थान का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
Gaya: गया शहर के खरखुरा स्थित लालू मंडल कॉलेज परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय वायु सेवा से सेवानिवृत्त जीडी सिंह तथा लालू मंडल कॉलेज के संस्थापक अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
गया। कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में एवं प्रकाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार, 25 जनवरी 2026 को गया जिले के विशुनगंज स्थित शिव मंदिर परिसर / सामुदायिक भवन में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया।
गयाजी। नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रांगण में वसंत पंचमी के अवसर पर मां शारदे की पूजा बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस मौके पर सबसे पहले पूरे विद्यालय परिसर को फूलों एवं सफेद-पीले रंग के गुम्बारे से सजाया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया है । आचार्य अमोघ पाठक के सानिध्य में विद्यालय प्राचार्य पूनम सिन्हा ने मां भगवती शारदा की पूजा की। प्राचार्य श्रीमति सिन्हा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हवन एवं आरती में भाग लिया।
गयाजी: सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “मगध किड्स गैलेक्सी” का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। यह संस्थान मगध हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीजी नगर, कुजापी, गयाजी की एक इकाई है, जो ब्रह्मा विहार कॉलोनी, कुजापी, गयाजी में स्थित है।
गया: गयाजी जिले के खिजरसराय रोड स्थित मगध इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप शांति नगर में अवस्थित एस.एस. अकैडमी स्कूल परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां भक्तिमय वातावरण बना रहा।
1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k