आम बजट देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला और रोजगारोन्मुख : हर्ष अजमेरा
हजारीबाग - केंद्र सरकार द्वारा रविवार को संसद भवन में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है।
युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए गए इस बजट में आर्थिक विकास को गति देने, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती, कृषि और ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा मध्यम वर्ग को राहत देने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, शहरी और ग्रामीण विकास, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा, डिजिटल और तकनीकी नवाचार जैसे प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में उठाए गए कदम सराहनीय हैं। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान यह दर्शाते हैं कि यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है। राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदार सोच को भी दर्शाता है।
हर्ष अजमेरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच एक संतुलित, व्यावहारिक और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है, जो देश की अर्थव्यवस्था में भरोसा और स्थिरता बनाए रखने में सहायक होगा। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस महत्वपूर्ण आम बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में प्रभावी कदम सिद्ध होगा।

हजारीबाग - केंद्र सरकार द्वारा रविवार को संसद भवन में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है।
सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जयंती सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत ओरिया में दिन रविवार को काफी धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के बाद उपस्थितजनों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर केक काटकर खुशियाँ मनाया गया। रविदास समाज के मुख्य गणमान्य लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी एवं संदेश पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही हमेशा समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला गया। ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहा तक घुमाया गया। संत रविदास के जीवन संघर्ष को शोभायात्रा के माध्यम से सबो के बीच पहुंचा। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार रविदास, पप्पू कुमार राम, मधुसूदन रविदास, राजेश रविदास, फिरोज़ रविदास, रामसहाय राम, राजु राम, गणपति रविदास, धनेश्वर राम, संजय रविदास, विशाल रविदास, राहुल रविदास, विश्वनाथ रविदास, सुखदेव रविदास, रामवृक्ष रविदास, सुरत रविदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दण्डनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 31 जनवरी को पदमा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत भवन बंदरबेला का निरीक्षण कर सीएससी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव से जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पंजी के संधारण की जांच की। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही का अवलोकन किया गया।
हजारीबाग – हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी सरफाज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सरफाज अहमद अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हजारीबाग- दारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के उप-महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की है। ज्ञापन में मुन्ना सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि जांच के क्रम में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूर्व प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही सच्चाई को सामने लाएगा और न्याय की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगा।
झारखंड के साथ हजारीबाग के लिए आज गर्व का विषय है कि यहीं की धरती में जन्मी और पली-बढ़ी आर्या किशोर आज झारखंड की उन उभरती प्रतिभाओं में शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आज आर्या भारत की उन कुछ चुनिंदा मॉडल में शामिल हो गई जो भारतीय क्रिकेट जगत के चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ "एडिडास जर्सी कैंपेन" में अन्य मॉडलों और कलाकारों के साथ प्रमुख रूप से नज़र आईं। यह कैंपेन देशभर के एडिडास स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया गया, जिससे आर्या को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली।
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात के संदेश को मजबूती प्रदान की।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में दिनांक 29 January 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
1 hour and 27 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k