नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के दौरान सामान्य जनता के लिए अपील
मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दण्डनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
सभी से यह अपील की जाती है कि उड़नदस्तों द्वारा जब्ती से बचने के लिए कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचनों के दौरान किसी निर्वाचन क्षेत्र में बहुत बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहा है, तो उस धन के स्रोत और उसके अंतिम प्रयोग को दर्शाने वाले निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने चाहिए।
1. पैन कार्ड तथा उसकी प्रति, (यदि कोई हो तो)
2. व्यापार रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र की प्रति (यदि कोई हो तो)
3. नकदी की निकासी दर्शाती बैंक पास बुकध्बैंक विवरणी की प्रति
4. नियमित नकदी लेन-देन वाले व्यापार के मामले में कैश बुक की प्रति
5. विवाह के निमंत्रण पत्र तथा अस्पताल में दाखिला आदि जैसे मामलों में नकदी के अंतिम प्रयोग के प्रमाण।

मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दण्डनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 31 जनवरी को पदमा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत भवन बंदरबेला का निरीक्षण कर सीएससी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव से जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पंजी के संधारण की जांच की। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही का अवलोकन किया गया।
हजारीबाग – हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी सरफाज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सरफाज अहमद अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हजारीबाग- दारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के उप-महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की है। ज्ञापन में मुन्ना सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि जांच के क्रम में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूर्व प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही सच्चाई को सामने लाएगा और न्याय की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगा।
झारखंड के साथ हजारीबाग के लिए आज गर्व का विषय है कि यहीं की धरती में जन्मी और पली-बढ़ी आर्या किशोर आज झारखंड की उन उभरती प्रतिभाओं में शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आज आर्या भारत की उन कुछ चुनिंदा मॉडल में शामिल हो गई जो भारतीय क्रिकेट जगत के चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ "एडिडास जर्सी कैंपेन" में अन्य मॉडलों और कलाकारों के साथ प्रमुख रूप से नज़र आईं। यह कैंपेन देशभर के एडिडास स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया गया, जिससे आर्या को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली।
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात के संदेश को मजबूती प्रदान की।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में दिनांक 29 January 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने शस्त्र अधिनियम, 1962 की धारा 46 (21) के अंतर्गत निर्देश जारी किया गया है।
हजारीबाग। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह (IAS) ने नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 27.01.2026 को नगरपालिका चुनाव की घोषणा की गई है तथा 28.01.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया। नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29.01.2026 से 04.02.2026 तक (अवकाश को छोड़कर) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05.02.2026, नाम वापसी की अंतिम तिथि 06.02.2026 और निर्वाचन प्रतीक आवंटन 07.02.2026 को किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 23.02.2026 को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27.02.2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से होगी। हजारीबाग नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं, कुल मतदाता 177437 (पुरुष 90042, महिला 87394, तृतीय लिंग 01) हैं तथा कुल मतदान केंद्र 160 (158 + 2 सहायक) और कुल भवन 77 हैं। महापौर पद के लिए 01 और वार्ड पार्षद के लिए 06 निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आरक्षण व्यवस्था के तहत महापौर पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के लिए आरक्षित है, जबकि 36 वार्ड पार्षद पदों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के 10 (05 महिला), पिछड़ा वर्ग–II के 03 (01 महिला), अनुसूचित जाति के 04 (02 महिला), अनुसूचित जनजाति का 01 तथा सामान्य वर्ग के 18 (09 महिला) पद शामिल हैं, इस प्रकार कुल 17 वार्ड पार्षद पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नाम निर्देशन पत्र अधिकतम 2 सेट में दाखिल किए जा सकेंगे, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा तथा नया बैंक खाता खोलकर विवरण संलग्न करना होगा। नाम निर्देशन शुल्क महापौर के लिए ₹5000 और वार्ड पार्षद के लिए ₹1000 निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग–I, II एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आधा शुल्क लागू होगा। निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा महापौर के लिए ₹15 लाख और वार्ड पार्षद के लिए ₹3 लाख तय की गई है। चुनाव के सफल संचालन हेतु 14 कोषांग गठित किए गए हैं, वहीं जन शिकायत कोषांग का हेल्पलाइन नंबर 06546-291843 और कंट्रोल रूम नंबर 06546-291842 जारी किया गया है।
1 hour and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k