हजारीबाग की आर्या किशोर ने रचा इतिहास, एडिडास जर्सी कैंपेन में हार्दिक पांड्या सहित स्टार क्रिकेटरों के साथ आईं नज़र
झारखंड के साथ हजारीबाग के लिए आज गर्व का विषय है कि यहीं की धरती में जन्मी और पली-बढ़ी आर्या किशोर आज झारखंड की उन उभरती प्रतिभाओं में शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आज आर्या भारत की उन कुछ चुनिंदा मॉडल में शामिल हो गई जो भारतीय क्रिकेट जगत के चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ "एडिडास जर्सी कैंपेन" में अन्य मॉडलों और कलाकारों के साथ प्रमुख रूप से नज़र आईं। यह कैंपेन देशभर के एडिडास स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया गया, जिससे आर्या को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली।
उनकी प्रतिभा को कम उम्र में ही स्थानीय संस्था तरंग ग्रुप ने पहचाना था जिसके बाद संस्था के द्वारा आयोजित ‘मिस लिटिल स्टार हजारीबाग’ 2015 और ‘मिस टीन झारखंड’ 2019 का खिताब जीतकर आर्या ने प्रदर्शन कला और मॉडलिंग की दुनिया में आत्मविश्वास के साथ कदम रखा। आर्या एक शिक्षित और सहयोगी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनकी माता दीपाली प्रसाद, डीएवी हजारीबाग की शिक्षिका है जबकि पिता झारखंड राज्य सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के निरंतर सहयोग से आर्या अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एक युवा कलाकारा और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के रूप में आर्या वर्तमान में दिल्ली में रहकर अपने अभिनय,मॉडलिंग के साथ पत्रकारिता के करियर को आगे बढ़ा रही हैं। आर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग से पूरी की। वर्तमान में वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्र में विभिन्न पेशेवर असाइनमेंट भी संभाल रही हैं। इसके पूर्व भी आर्या ने रिलायंस, लैक्मे एवं अन्य कई कंपनियों के लिए भी बतौर मॉडल कार्य कर चुकी है। बचपन से ही मंच से जुड़ी आर्या ने एंकरिंग, नृत्य और रैंप वॉक जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी की, जिसने आगे चलकर उन्हें अभिनय की ओर प्रेरित किया। एक उभरती हुई कलाकार के रूप में आर्या किशोर लगातार प्रशिक्षण, सीख और मेहनत के साथ अपने अभिनय सफर को मजबूती दे रही हैं और आने वाले समय में बड़े मंच पर खुद को स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। आर्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता बहन अदिति, डी ए वी के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार के साथ तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता को दिया जिनके लगातार मार्गदर्शन से वो इस क्षेत्र में बेहतर कर रही है।

झारखंड के साथ हजारीबाग के लिए आज गर्व का विषय है कि यहीं की धरती में जन्मी और पली-बढ़ी आर्या किशोर आज झारखंड की उन उभरती प्रतिभाओं में शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। आज आर्या भारत की उन कुछ चुनिंदा मॉडल में शामिल हो गई जो भारतीय क्रिकेट जगत के चर्चित खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ "एडिडास जर्सी कैंपेन" में अन्य मॉडलों और कलाकारों के साथ प्रमुख रूप से नज़र आईं। यह कैंपेन देशभर के एडिडास स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया गया, जिससे आर्या को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली।
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात के संदेश को मजबूती प्रदान की।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम अंजन में दिनांक 29 January 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने शस्त्र अधिनियम, 1962 की धारा 46 (21) के अंतर्गत निर्देश जारी किया गया है।
हजारीबाग। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह (IAS) ने नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 27.01.2026 को नगरपालिका चुनाव की घोषणा की गई है तथा 28.01.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया। नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29.01.2026 से 04.02.2026 तक (अवकाश को छोड़कर) पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05.02.2026, नाम वापसी की अंतिम तिथि 06.02.2026 और निर्वाचन प्रतीक आवंटन 07.02.2026 को किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 23.02.2026 को पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27.02.2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से होगी। हजारीबाग नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं, कुल मतदाता 177437 (पुरुष 90042, महिला 87394, तृतीय लिंग 01) हैं तथा कुल मतदान केंद्र 160 (158 + 2 सहायक) और कुल भवन 77 हैं। महापौर पद के लिए 01 और वार्ड पार्षद के लिए 06 निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आरक्षण व्यवस्था के तहत महापौर पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के लिए आरक्षित है, जबकि 36 वार्ड पार्षद पदों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग–I के 10 (05 महिला), पिछड़ा वर्ग–II के 03 (01 महिला), अनुसूचित जाति के 04 (02 महिला), अनुसूचित जनजाति का 01 तथा सामान्य वर्ग के 18 (09 महिला) पद शामिल हैं, इस प्रकार कुल 17 वार्ड पार्षद पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नाम निर्देशन पत्र अधिकतम 2 सेट में दाखिल किए जा सकेंगे, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा तथा नया बैंक खाता खोलकर विवरण संलग्न करना होगा। नाम निर्देशन शुल्क महापौर के लिए ₹5000 और वार्ड पार्षद के लिए ₹1000 निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग–I, II एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आधा शुल्क लागू होगा। निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा महापौर के लिए ₹15 लाख और वार्ड पार्षद के लिए ₹3 लाख तय की गई है। चुनाव के सफल संचालन हेतु 14 कोषांग गठित किए गए हैं, वहीं जन शिकायत कोषांग का हेल्पलाइन नंबर 06546-291843 और कंट्रोल रूम नंबर 06546-291842 जारी किया गया है।
केरेडारी: केरेडारी के कंडा बेर पंचायत में संचालित एनटीपीसी के नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना के कंडाबेर बरियातू पंचायत के विस्थापित प्रभावित भू रैयतों ने अपनी मांगों को लेकर और भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजा रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को बंद करा दिया और अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे गए!इस दौरान नॉर्थ वेस्ट माइंस में कोयला खनन कोयला ढुलाई ओबी खनन का कार्य पूरी तरह बंद रहा! इस दौरान भू रैयतों ने एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन और एमडीओ त्रिवेणी सैनिक पर कई गंभीर आरोप लगाए! भू रैयतों को आरोप है कि नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना से लाखों टन कोयला खनन कर मुनाफा कमा चुकी है कंपनी दिन रात माइंस का विस्तार कर रही है इस दौरान बड़ी मात्रा में भू रैयतों का जमीन अधिगृहित किया जा रहा है लेकिन नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन द्वारा मुआवजा भुगतान करने के कार्य पर टाल मटोल किया जा रहा है! बड़ी संख्या में भू रैयत हैवी ब्लास्टिंग और प्रदूषण के गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं पर कोई पहल नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है! धरना दे रहे भू रैयतों का मांग है कि जब तक जमीन का मुआवजा भुगतान 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के दर से नहीं किया जाता है रोजगार और प्रदूषण से निजात के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तब तक नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना में सभी कार्य बंद रहेगा! इस दौरान धरना दे रहे भू रैयतों के समक्ष हजारीबाग डीटीओ विजय कुमार केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल बीडीओ विवेक धरना स्थल पर पहुंच कर वार्ता किए जिसपर सहमति बनी की 29 जनवरी गुरुवार को धरना स्थल पर कैंप लगा कर भू रैयतों के जमीन की कागजात का जांच पड़ताल किया जाएगा! जिस पर भू रैयतों ने कहा कि हमलोगों का धरना तब तक जारी रहेगा जबतक मुआवजा भुगतान संबंधी सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती है! इस दौरान दशरथ मंडल अशोक कुमार साव नवल राणा मुन्ना राणा परमेश्वर साव जगदीश साव नाजिर मियां सरिता देवी ललिता देवी समेत कंडा बेर बरियातू पंचायत के भू रैयत मौजूद थे!
हज़ारीबाग़ कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के बाल दंत चिकित्सा विभाग द्वारा चरही के लालबंगला स्थित सर्वोदय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को निशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 231 स्कूली बच्चों की निशुल्क दंत जांच की गई तथा उन्हें उत्तम दंत स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालयी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को नियमित दांतों की सफाई एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
हजारीबाग। दिनांक 28.01.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजन में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अंजन के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित किया गया। संयुक्त कार्रवाई में लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम की खेती को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन (IPS) ने जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
1 hour and 43 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k