देवघर- के होटल के सभागार में राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
Image 2Image 3
देवघर: आज 24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट का एक जिला स्तरीय बैठक देवघर के होटल के सभागार में राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें सर्वसम्मति से देवघर विधान सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी ज्ञान रंजन को राष्ट्रीय मानवाधिकार ट्रस्ट के देवघर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। पद ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने बताया कि मेरा पहला उद्देश्य होगा। प्रशासनित स्तर पर मानव अधिकार हनन को रोकना तथा संगठन को मजबूती प्रदान करना अवसर पर उपाध्यक्ष के पद पर,सुधीर यादव, जिला सचिव सौरव कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सिकंदर तथा महासचिव केदार दास को तथा महानगर अध्यक्ष मो असगर को नियुक्त किया गया, सभी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर संतोष दास,गोपाल दास बहुजन आर्मी जिला अध्यक्ष टिंकू कुमार,श्याम रंजन, सुधीर दास चंदन कुमार,,मंटू कुमार,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे
देवघर: झामुमो महानगर कमेटी का बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
Image 2Image 3
देवघर: आज 24 जनवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी का बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस बैठक में निम्न प्रस्ताव लिए गए एवं निम्न मुद्दों पर चर्चा किया जो नीचे वर्णित है। (१) आगामी 2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस पर पूरे शहर को झंडा बैनर से पाटा जाएगा तथा बड़ी काफिला के साथ महानगर कमेटी के नेतृत्व में इस वर्ष रैली दुमका के लिए प्रस्थान करेगी। (२) आसन्न नगर निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डो से आए पार्टी समर्पित उम्मीदवारों ने अपने-अपने बात रखते हुए कहा कि हम लोग अपने-अपने वार्ड में जीत सुनिश्चित करेंगे एवं पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। (३) पार्टी समर्पित मेयर प्रत्याशी श्री रवि रावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सभी लोग मिलजुल कर कार्य करेंगे तो इस बार मेयर चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित होगी और देवघर नगर में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित मेयर प्रत्याशी मेयर चुनकर आएंगे। (४) सर्व समिति से यह घोषणा की गई कि संगठन हर वार्ड में पार्टी समर्पित प्रत्याशी को साथ लेकर मेयर प्रत्याशी के लिए गली मोहल्ले में भ्रमण कर जीत दिलाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर वहां उपस्थित मुख्य अतिथि देवघर जिला अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने महानगर कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग की लगन मेहनत और यह संगठन की एकता से प्रतीत होता है कि इस बार नगर निकाय चुनाव में देवघर नगर निगम में झारखंड मुक्ति मोर्चा की डंका बजेगी इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद नौशाद संतोष सिंह दिलावर हुसैन मनोज दास श्री सिंह मृत्युंजय रावत दीपक दास प्रकाश पांडे पंकज कुमार नीलम देवी हीरा देवी श्याम कांत झा लड्डू नरोने महेंद्र यादव शीला दास विपिन यादव श्रीकांत यादव सिकंदर राव वैभव चंद्रवंशी प्रवीण नरौने रौनक शांडिल्य महादेव पासवान पंकज पासवान इत्यादि उपस्थित थे । इसके साथ ही आज झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने वाले कुमार सौरभ नितिन कुमार विक्रम राम सुनीता देवी शहना परवीन सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।
देवघर-डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 देवघर में सरस्वती पूजा सह डिवाइन मेला का आयोजन।
Image 2Image 3
देवघर: डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 देवघर में सरस्वती पूजा को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थिति रहे जिनका स्वागत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने किया। विद्यालय प्रांगण में माता की प्रतिमा के दर्शन करने के उपरांत लोगों ने डिवाइन मेला का आनंद लिया। जिसमें बच्चों के द्वारा कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें खाने पीने के चीजों के साथ ही कई प्रकार के खेलों की भी व्यवस्था थी। सभी जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया जिसके बाद माता की प्रतिमा की संध्या आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने सभी लोगों को सरस्वती पूजा की शुभकामनायें दीं।
देवघर- बाबा बैधनाथ वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित।
Image 2Image 3
देवघर: आज बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे प्रतियोगिता अभियान के अंतर्गत देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ, देवीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर के एक दिन पूर्व एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। और बच्चों के बीच पुरस्कार स्वरूप रियल जूस, हनी, तेल इत्यादि कई सामग्री का वितरण किया गया लगभग 500 बच्चों के बीच 200 मीली का कोकोनट वाटर शिक्षकों को एक-एक लीटर का जूस एवं आधा आधा किलो का हनी प्रदान किया गया संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ मनोज कौशिक आचार्य के निर्देश पर यह अभियान सरकारी विद्यालयों में चलाये जा रहा है।
ताकि जो बच्चे उपस्थित हैं इससे अनुपस्थित बच्चे भी विद्यालय आने में रुचि रखें सचिव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मंडल ,शिक्षक राजेंद्र महतो, अभिषेक सिंह एवं अर्चना कुमारी के साथ-साथ विद्यालय अध्यक्ष सत्यवान कुमार एवं पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
देवघर-अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी ने एसबीआई साधना भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Image 2Image 3
देवघर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज देवघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, साधना भवन के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पाँच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह सहित अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों के समर्थन में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम UFBU की देवघर इकाई के संयोजक एवं कर्मचारी संघ, पटना मंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें शामिल हुए और एकजुट होकर अपनी बात रखी। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव धीरज कुमार ने कहा कि आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण सीमित संसाधनों में अधिक काम करना पड़ रहा है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब RBI, LIC और GIC जैसे संस्थानों में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, तो बैंक कर्मियों को इससे वंचित रखना उचित नहीं है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (SBIOA) के सहायक महासचिव श्री विभु प्रकाश ने कहा— “बैंक अधिकारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करते हैं, लेकिन लगातार बढ़ता कार्यभार और लक्ष्य आधारित दबाव उनके निजी और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मानजनक और संतुलित कार्य जीवन की जरूरत है।” कार्यक्रम में SBIOA के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार (IOB), मुकेश कुमार सिंह (BOI), रोहित कुमार सिंह (BOI), ब्रजेश कुमार (Canara Bank) सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। इसके अलावा कई मुख्य प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी शक्ति शेखर मिश्रा, ब्रजपति सहाय सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने उपस्थित रहकर एकता और अनुशासन का परिचय दिया। UFBU ने कहा कि बैंक कर्मचारी वर्षों से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाते आ रहे हैं और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले। यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
देवघर- गजानंद समाज की ओर से आज गणेश जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर भव्य पूजा अर्चना की गई।
Image 2Image 3
देवघर: आज गजानंद समाज की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर में भगवान श्री गणेश जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पूजा एवं राजाभिषेक का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन गजानंद समाज के माननीय अध्यक्ष किशन परिहात के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सायंकाल में भगवान श्री गणेश जी का आकर्षक एवं मनोहारी भाव श्रृंगार किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धा एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण आरती संपन्न हुई। इस मौके पर देवघर के गणेश पूजा के ग्रुप सेवन स्टार, धार्मिक ग्रुप, गौरी पुत्र समाज, गानाध्यक्ष समाज, श्याम सुंदरी समाज, मां शांति काली पुजारी, यंग जनरेशन ग्रुप, निराला समाज, रॉयल ग्रुप इस पूजा में शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में रात्रि में सभी श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवघर-भाजपा सत्संग नगर मंडल में सत्संग नगर अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित।
Image 2Image 3
देवघर: 21 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी सत्संग नगर मंडल में सत्संग नगर अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पंकज सिंह भदौरिया, नवल राय उपस्थित हुए बैठक में आगामी 24 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू  के आगमन पर भव्य स्वागत हेतु चर्चा किया गया इस बैठक में संध्या कुमारी, अलका सोनी, विलियम्स शेक्सपियर, अभिमन्यु कुमार राय, आदर्श कुमार राय, धीरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, अनिल सिंह, संजीव कुमार राय, रमेश सिंह टुनटुन सिंह मृत्युंजय सिंह संतोष सिंह, रवि शंकर, मनोज कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, उपस्थित थे।
देवघर- 21 जनवरी से वेतन ना मिलने से सफाई कर्मी हड़ताल पर।
Image 2Image 3
देवघर: 20 जनवरी 2026 को झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल के अध्यक्षता में बैठक किया गया बैठक में निर्णय लिया है कि  समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है ना पेंशन मिल रहा है ना rpf अपना पीएफ जमा किया जा रहा है जिसे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि नगर प्रशासक के द्वारा बार-बार आश्वासन देकर के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है बार-बार झूठी आश्वासन से कर्मचारियों में नगर प्रशासक के प्रति अविश्वास हो गया है जिसे कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे दिया है। फ़ेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा समय पर वेतन भुगतान नहीं मिलने से पेंशन नहीं मिलने से ईपीएफ और पीएफ जमा नहीं होने से कर्मचारियों में अब आक्रोश बढ़ गया है कर्मचारियों ने निर्णय लिया है जब तक उसकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता कार्य का बहिष्कार किया जाएगा 21 जनवरी से तमाम सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाए जिसकी सारी जवाब दे ही अब नगर प्रशासक की होगी वेतन नहीं तो काम नहीं अब वेतन देना होगा। तभी काम चालू होगा अन्यथा सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहेगे बैठक को फेडरेशन के महासचिव रोशन राम उपाध्यक्ष बिरजू राम सुनील राम सचिव सुनील मोह बबलू राम किशन राम प्रदीप राम शाहिद सैकड़ो सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
देवघर- नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त का कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण।
Image 2Image 3
देवघर: नगर आयुक्त रोहित sinha द्वारा आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी के मद्देनज़र किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने प्लांट की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा कूड़े से निकलने वाले RDF, कंपोस्ट एवं रिसाइक्लेबल सामग्री के शत-प्रतिशत वैज्ञानिक एवं नियमित निस्तारण का स्पष्ट निर्देश दिया। सेनेटरी लैंडफिल (SLF) के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि इनर्ट वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त ने प्लांट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई और त्वरित सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर प्रबंधक सतीश कुमार को निर्देशित किया कि वे आगामी एक माह तक प्रतिदिन प्लांट की सभी गतिविधियों, विशेषकर SLF के संचालन का निरीक्षण करें। यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन का निरीक्षण प्रतिवेदन सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर एवं उन्नत अंक प्राप्त करने के लिए प्लांट का सुचारू, नियमित एवं मानक अनुरूप संचालन अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार उपस्थित रहे।
देवघर पुस्तक मेला में महिला संसद बनेगी आकर्षण का केंद्र।
Image 2Image 3
देवघर: में आयोजित होने वाला पुस्तक मेला 23 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। इस पुस्तक मेले का सबसे बड़ा आकर्षण महिला संसद होगी, जिसमें महिलाएं देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। महिला संसद में मंत्री, सांसद, प्रधानमंत्री, विपक्ष एवं सत्तापक्ष की भूमिका महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी। महिला संसद में शिक्षा मंत्री की भूमिका योगमाया कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका मंजुला कांत, रक्षा मंत्री की भूमिका इंदिरा मिश्रा, महिला सशक्तिकरण मंत्री की भूमिका राखी पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री की भूमिका डॉ. शिप्रा झा, वित्त मंत्री की भूमिका अर्चना भगत, विदेश मंत्री की भूमिका सोनाली भारती, ग्रामीण विकास मंत्री की भूमिका मधु कुमारी, तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री की भूमिका सिमरन कुमारी निभाएंगी। वहीं महिला संसद में प्रधानमंत्री की भूमिका डॉ. इति, उप-प्रधानमंत्री की भूमिका बबली सिंह, अध्यक्ष की भूमिका डॉ. कल्पना कुमारी और उपाध्यक्ष की भूमिका डॉ. रूपा श्री और ममता किरण।। सत्तापक्ष सांसदों की भूमिका में भारती सिंह, संध्या कुमारी, इंदु तिवारी, गीता सिंह, सलोनी कुमारी, रंजनी रंजन, ममता गुप्ता, खुशबू कुमारी एवं विनीता कुमारी शामिल होंगी। वहीं विपक्ष की भूमिका में अर्चना सिंह, सुनीता कुमारी, डॉ. आशा रानी, सोनम झा, रंजीता कांत, राजेश्वरी सिंह, कुमारी निधि, डॉ. पूजा विश्वकर्मा, मनीषा सिंह, सोमा कुमारी, डॉ. नेहलता, आशु कुमारी, श्री ठाकुर, सुहानी प्रिया एवं खुशी कुमारी शामिल रहेंगी। आयोजकों के अनुसार महिला संसद का उद्देश्य महिलाओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित करना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। महिला संसद निश्चित रूप से पुस्तक मेले में आने वाले दर्शकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव होगी।