देवघर- बाबा बैधनाथ वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित।
Image 2Image 3
देवघर: आज बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे प्रतियोगिता अभियान के अंतर्गत देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय केंदुआ, देवीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर के एक दिन पूर्व एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। और बच्चों के बीच पुरस्कार स्वरूप रियल जूस, हनी, तेल इत्यादि कई सामग्री का वितरण किया गया लगभग 500 बच्चों के बीच 200 मीली का कोकोनट वाटर शिक्षकों को एक-एक लीटर का जूस एवं आधा आधा किलो का हनी प्रदान किया गया संस्था के केंद्रीय सचिव डॉ मनोज कौशिक आचार्य के निर्देश पर यह अभियान सरकारी विद्यालयों में चलाये जा रहा है।
ताकि जो बच्चे उपस्थित हैं इससे अनुपस्थित बच्चे भी विद्यालय आने में रुचि रखें सचिव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मंडल ,शिक्षक राजेंद्र महतो, अभिषेक सिंह एवं अर्चना कुमारी के साथ-साथ विद्यालय अध्यक्ष सत्यवान कुमार एवं पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
देवघर-अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मी ने एसबीआई साधना भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Image 2Image 3
देवघर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज देवघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, साधना भवन के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पाँच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह सहित अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों के समर्थन में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम UFBU की देवघर इकाई के संयोजक एवं कर्मचारी संघ, पटना मंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें शामिल हुए और एकजुट होकर अपनी बात रखी। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव धीरज कुमार ने कहा कि आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण सीमित संसाधनों में अधिक काम करना पड़ रहा है, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब RBI, LIC और GIC जैसे संस्थानों में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, तो बैंक कर्मियों को इससे वंचित रखना उचित नहीं है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (SBIOA) के सहायक महासचिव श्री विभु प्रकाश ने कहा— “बैंक अधिकारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करते हैं, लेकिन लगातार बढ़ता कार्यभार और लक्ष्य आधारित दबाव उनके निजी और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मानजनक और संतुलित कार्य जीवन की जरूरत है।” कार्यक्रम में SBIOA के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार (IOB), मुकेश कुमार सिंह (BOI), रोहित कुमार सिंह (BOI), ब्रजेश कुमार (Canara Bank) सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया। इसके अलावा कई मुख्य प्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी शक्ति शेखर मिश्रा, ब्रजपति सहाय सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने उपस्थित रहकर एकता और अनुशासन का परिचय दिया। UFBU ने कहा कि बैंक कर्मचारी वर्षों से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाते आ रहे हैं और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले। यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
देवघर- गजानंद समाज की ओर से आज गणेश जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर भव्य पूजा अर्चना की गई।
Image 2Image 3
देवघर: आज गजानंद समाज की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर में भगवान श्री गणेश जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पूजा एवं राजाभिषेक का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन गजानंद समाज के माननीय अध्यक्ष किशन परिहात के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सायंकाल में भगवान श्री गणेश जी का आकर्षक एवं मनोहारी भाव श्रृंगार किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धा एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण आरती संपन्न हुई। इस मौके पर देवघर के गणेश पूजा के ग्रुप सेवन स्टार, धार्मिक ग्रुप, गौरी पुत्र समाज, गानाध्यक्ष समाज, श्याम सुंदरी समाज, मां शांति काली पुजारी, यंग जनरेशन ग्रुप, निराला समाज, रॉयल ग्रुप इस पूजा में शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में रात्रि में सभी श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवघर-भाजपा सत्संग नगर मंडल में सत्संग नगर अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित।
Image 2Image 3
देवघर: 21 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी सत्संग नगर मंडल में सत्संग नगर अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पंकज सिंह भदौरिया, नवल राय उपस्थित हुए बैठक में आगामी 24 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू  के आगमन पर भव्य स्वागत हेतु चर्चा किया गया इस बैठक में संध्या कुमारी, अलका सोनी, विलियम्स शेक्सपियर, अभिमन्यु कुमार राय, आदर्श कुमार राय, धीरेंद्र कुमार, राकेश सिंह, अनिल सिंह, संजीव कुमार राय, रमेश सिंह टुनटुन सिंह मृत्युंजय सिंह संतोष सिंह, रवि शंकर, मनोज कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, उपस्थित थे।
देवघर- 21 जनवरी से वेतन ना मिलने से सफाई कर्मी हड़ताल पर।
Image 2Image 3
देवघर: 20 जनवरी 2026 को झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल के अध्यक्षता में बैठक किया गया बैठक में निर्णय लिया है कि  समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है ना पेंशन मिल रहा है ना rpf अपना पीएफ जमा किया जा रहा है जिसे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि नगर प्रशासक के द्वारा बार-बार आश्वासन देकर के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है बार-बार झूठी आश्वासन से कर्मचारियों में नगर प्रशासक के प्रति अविश्वास हो गया है जिसे कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे दिया है। फ़ेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा समय पर वेतन भुगतान नहीं मिलने से पेंशन नहीं मिलने से ईपीएफ और पीएफ जमा नहीं होने से कर्मचारियों में अब आक्रोश बढ़ गया है कर्मचारियों ने निर्णय लिया है जब तक उसकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता कार्य का बहिष्कार किया जाएगा 21 जनवरी से तमाम सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाए जिसकी सारी जवाब दे ही अब नगर प्रशासक की होगी वेतन नहीं तो काम नहीं अब वेतन देना होगा। तभी काम चालू होगा अन्यथा सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहेगे बैठक को फेडरेशन के महासचिव रोशन राम उपाध्यक्ष बिरजू राम सुनील राम सचिव सुनील मोह बबलू राम किशन राम प्रदीप राम शाहिद सैकड़ो सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
देवघर- नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त का कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण।
Image 2Image 3
देवघर: नगर आयुक्त रोहित sinha द्वारा आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारी के मद्देनज़र किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने प्लांट की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा कूड़े से निकलने वाले RDF, कंपोस्ट एवं रिसाइक्लेबल सामग्री के शत-प्रतिशत वैज्ञानिक एवं नियमित निस्तारण का स्पष्ट निर्देश दिया। सेनेटरी लैंडफिल (SLF) के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि इनर्ट वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त ने प्लांट प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई और त्वरित सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने नगर प्रबंधक सतीश कुमार को निर्देशित किया कि वे आगामी एक माह तक प्रतिदिन प्लांट की सभी गतिविधियों, विशेषकर SLF के संचालन का निरीक्षण करें। यह भी निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन का निरीक्षण प्रतिवेदन सहायक नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर एवं उन्नत अंक प्राप्त करने के लिए प्लांट का सुचारू, नियमित एवं मानक अनुरूप संचालन अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार उपस्थित रहे।
देवघर पुस्तक मेला में महिला संसद बनेगी आकर्षण का केंद्र।
Image 2Image 3
देवघर: में आयोजित होने वाला पुस्तक मेला 23 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। इस पुस्तक मेले का सबसे बड़ा आकर्षण महिला संसद होगी, जिसमें महिलाएं देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। महिला संसद में मंत्री, सांसद, प्रधानमंत्री, विपक्ष एवं सत्तापक्ष की भूमिका महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी। महिला संसद में शिक्षा मंत्री की भूमिका योगमाया कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका मंजुला कांत, रक्षा मंत्री की भूमिका इंदिरा मिश्रा, महिला सशक्तिकरण मंत्री की भूमिका राखी पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री की भूमिका डॉ. शिप्रा झा, वित्त मंत्री की भूमिका अर्चना भगत, विदेश मंत्री की भूमिका सोनाली भारती, ग्रामीण विकास मंत्री की भूमिका मधु कुमारी, तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री की भूमिका सिमरन कुमारी निभाएंगी। वहीं महिला संसद में प्रधानमंत्री की भूमिका डॉ. इति, उप-प्रधानमंत्री की भूमिका बबली सिंह, अध्यक्ष की भूमिका डॉ. कल्पना कुमारी और उपाध्यक्ष की भूमिका डॉ. रूपा श्री और ममता किरण।। सत्तापक्ष सांसदों की भूमिका में भारती सिंह, संध्या कुमारी, इंदु तिवारी, गीता सिंह, सलोनी कुमारी, रंजनी रंजन, ममता गुप्ता, खुशबू कुमारी एवं विनीता कुमारी शामिल होंगी। वहीं विपक्ष की भूमिका में अर्चना सिंह, सुनीता कुमारी, डॉ. आशा रानी, सोनम झा, रंजीता कांत, राजेश्वरी सिंह, कुमारी निधि, डॉ. पूजा विश्वकर्मा, मनीषा सिंह, सोमा कुमारी, डॉ. नेहलता, आशु कुमारी, श्री ठाकुर, सुहानी प्रिया एवं खुशी कुमारी शामिल रहेंगी। आयोजकों के अनुसार महिला संसद का उद्देश्य महिलाओं में लोकतांत्रिक समझ विकसित करना और उन्हें नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। महिला संसद निश्चित रूप से पुस्तक मेले में आने वाले दर्शकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव होगी।
देवघर- जिला अंडर -16 टीम धनबाद रवाना।
Image 2Image 3

देवघर: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा
जे एस सी ए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट-( 2025-26) में भाग लेने के लिये देवघर जिला अंडर -16 टीम का चयन तीन दिवसीय ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पूरा कर लिया गया।
देवघर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत रजिस्टर्ड विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ियों ने जो अंडर 16 आयु वर्ग में आते थे उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। तमाम प्रदर्शन के आधार पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति के द्वारा जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया। अंतिम चयन में निम्नलिखित खिलाड़ियों को सफलता मिली-
1. मनन सिंह भाटी
2. लक्ष्य कुमार
3. मोहम्मद नेहाल
4. शुभ अर्पित
5. अनुज शर्मा
6. शाश्वत वर्मा
7. कार्तिक शर्मा
8. अक्षत सावर्ण
9. आयुष कुमार चौहान
10. कुशल कुमार
11. अनमोल गुप्ता
12. विक्रम विशाल
13. सत्यम राज और
14. अनिकेत भारती
चायनित सभी खिलाड़ियों को आज देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव समेत उपस्थित सदस्यों तथा पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आने वाले मैचो के लिए शुभकामनाएं दी गई और टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए धनबाद रवाना किया गया।
विदित हो कि दिनांक 17 जनवरी 2026 से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जिला अंडर- 16 टूर्नामेंट का आयोजन विभिन्न स्थलों पर हो रहा है। देवघर की टीम अपने सभी मुकाबला धनबाद में खेलेगी।जहां पर उनके ग्रुप में पाकुड़, खूंटी, कोडरमा, गोड्डा और साहिबगंज अन्य टीमें है। चयनित टीम के साथ आज संघ का एक फोटो सेशन आयोजित किया गया जिसमें जिला क्रिकेट संघ सचिव श्री विजय झा, नीरज सिंहा, मिंटू सिंह,अनिल झा, मन्ना सिंह, आलोक राजहंस, मनोज मिश्रा, अमरेंद्र आदि उपस्थित थे। जिला अंडर -16 टीम धनबाद रवाना देवघर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जे एस सी ए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट-( 2025-26) में भाग लेने के लिये देवघर जिला अंडर -16 टीम का चयन तीन दिवसीय ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पूरा कर लिया गया। देवघर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत रजिस्टर्ड विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ियों ने जो अंडर 16 आयु वर्ग में आते थे उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। तमाम प्रदर्शन के आधार पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति के द्वारा जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया। अंतिम चयन में निम्नलिखित खिलाड़ियों को सफलता मिली- 1. मनन सिंह भाटी 2. लक्ष्य कुमार 3. मोहम्मद नेहाल 4. शुभ अर्पित 5. अनुज शर्मा 6. शाश्वत वर्मा 7. कार्तिक शर्मा 8. अक्षत सावर्ण 9. आयुष कुमार चौहान 10. कुशल कुमार 11. अनमोल गुप्ता 12. विक्रम विशाल 13. सत्यम राज और 14. अनिकेत भारती चायनित सभी खिलाड़ियों को आज देवघर जिला क्रिकेट संघ के सचिव समेत उपस्थित सदस्यों तथा पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आने वाले मैचो के लिए शुभकामनाएं दी गई और टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए धनबाद रवाना किया गया। विदित हो कि दिनांक 17 जनवरी 2026 से झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जिला अंडर- 16 टूर्नामेंट का आयोजन विभिन्न स्थलों पर हो रहा है। देवघर की टीम अपने सभी मुकाबला धनबाद में खेलेगी।जहां पर उनके ग्रुप में पाकुड़, खूंटी, कोडरमा, गोड्डा और साहिबगंज अन्य टीमें है। चयनित टीम के साथ आज संघ का एक फोटो सेशन आयोजित किया गया जिसमें जिला क्रिकेट संघ सचिव विजय झा, नीरज सिंहा, मिंटू सिंह,अनिल झा, मन्ना सिंह, आलोक राजहंस, मनोज मिश्रा, अमरेंद्र आदि उपस्थित थे।
देवघर-17वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का सफलता पूर्वक आज 18 जनवरी को समापन हुआ।
Image 2Image 3
देवघर: में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित 17वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य एवं गरिमामय समापन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 10 प्रखंडों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें लड़कों की 8 एवं लड़कियों की 6 टीमें शामिल थीं। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, जोश और खेल भावना देखने को मिली। देवघर जिला खो-खो देवघर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड खो-खो के भीष्म पितामह अखिलेश्वर प्रसाद, झारखंड खो-खो संघ के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक सह गोड्डा जिला खो-खो के महासचिव भूपेश कुमार, संरक्षक सह आयोजक आदर्श लक्ष्य, मुख्य संरक्षक विजय प्रताप सनातन तथा बेदानंद सिंह अखाड़ा के मुख्य प्रशिक्षक संजीव कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फुर्ती, बेहतरीन टीम वर्क और अनुशासित खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोमांचक मुकाबलों में पुरुष वर्ग में एकलव्य एजुकेशन ने तपोवन हाई स्कूल को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में सोनारायथाढ़ी की टीम ने सी.एम.एस.ओ.ई. मातृ मंदिर को हराकर खिताब अपने नाम किया। संरक्षक आदर्श लक्ष्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक आदर्श लक्ष्य ने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय एवं अन्य उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और नई प्रतिभाओं को उचित मंच मिलता है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में महासचिव कौशल कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। आज उपस्थित प्रमुख लोग: महासचिव कौशल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विक्की रमानी, सुनील कुमार, मुकुल मिश्रा, ललित झा, संयुक्त सचिव घनश्याम राणा, टेक्निकल डायरेक्टर राकेश कुमार, अनिकेत कुमार, ऋतिक कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार मिश्रा, गुंजन कुमारी, राज कुमार मंडल, डॉ. पंकज सिंह, मालिका झा, राहुल राय, गौतम राय, संतोष शर्मा, मनोरंजन सिंह उर्फ नीलेश, राजा साहनी, कुंदन शर्मा, नयन राज साहनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देवघर-17 वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य आयोजन।
Image 2Image 3
देवघर: 17 जनवरी 2026 17 वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन देवघर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 17वीं देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 10 प्रखंडों से कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें लड़कों की 8 तथा लड़कियों की 6 टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह, जोश और खेल भावना देखने को मिली। देवघर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संरक्षक सह आयोजक आदर्श लक्ष्य, मुख्य संरक्षक विजय प्रताप सनातन, सचिव कौशल कुमार सिंह, निर्देशक संजीव कुमार झा एवं मुख्य अतिथि डॉ. गौरी शंकर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फुर्ती, बेहतरीन टीम वर्क एवं अनुशासित खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोमांचक मुकाबलों ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया। इस अवसर पर संरक्षक आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य एवं अन्य उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा, जिससे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।