प्रदेश भाजपा नेताओं ने नई दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रीय नितिन नबीन को दी बधाई

Image 2Image 3

श्री साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में योगदान करेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का विशेष लगाव है।झारखंड इनकी जन्मभूमि है। इसलिए झारखंड के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

श्री साहू ने उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी भाजपा और मजबूत होगी।

कहा कि आनेवाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ जनता का विश्वास हासिल करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,संजय सेठ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,पी एन सिंह,अभयकांत प्रसाद, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा , मनोज कुमार सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय,गणेश मिश्र, सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण शामिल हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: ऊर्जा और समावेशी विकास के वैश्विक संवाद में झारखंड की सशक्त भागीदारी"

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक के दूसरे दिन झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माताओं और निवेशकों के बीच राज्य की स्वच्छ ऊर्जा और भविष्य-उन्मुख नीतियों को मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

Image 2Image 3

वैश्विक मंच पर इंटर-मिनिस्टीरियल डायलॉग

मुख्यमंत्री ने एक विशेष सत्र में हिस्सा लिया, जिसमें स्लोवाकिया के पूर्व मंत्री वाजिल हुडाक सहित कई वैश्विक नेता उपस्थित थे। चर्चा का मुख्य केंद्र 'सतत और समावेशी आर्थिक विकास' रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड में निम्नलिखित क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया:

नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) का विस्तार।

भारी वाहन निर्माण (Heavy Vehicle Manufacturing) में निवेश।

बागवानी (Horticulture) में टिकाऊ और आधुनिक पद्धतियाँ।

ऊर्जा प्रणालियों का विस्तार और क्षेत्रीय नेतृत्व

मुख्यमंत्री ने “कैपिटल इन एक्शन: स्केलिंग एनर्जी सिस्टम्स” विषयक चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के लिए प्रभावी नीतिगत समन्वय और नवाचार आधारित वित्तपोषण (Innovation-based Financing) समय की मांग है।

झारखंड का संकल्प: संतुलन और रोजगार

मुख्यमंत्री ने वैश्विक नेताओं के सामने झारखंड का पक्ष रखते हुए कहा:

"झारखंड औद्योगिक विकास को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ संतुलित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करना है।"

राँची जिला प्रशासन की पहल: हर मंगलवार प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का नियमित आयोजन

Image 2Image 3

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निस्तारण करना तथा प्रशासन को जन-केंद्रित एवं पारदर्शी बनाना है।

जनता दरबार में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

- भूमि विवाद एवं दाखिल-खारिज संबंधी मामले

- जाति, आय, आवासीय एवं स्थानीय प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं सुधार

- पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग) से जुड़ी शिकायतें

- मनरेगा, कृषि ऋण माफी, केसीसी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित भुगतान

- अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों से संबंधित परेशानियाँ

इनमें से अधिकांश मामलों का त्वरित गति से निष्पादन किया जा रहा है। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान हुआ। जो मामले जटिल हैं, लंबित हैं या तुरंत समाधान संभव नहीं है, उन पर नियम-संगत कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों/कार्यालयों को अग्रसारित कर दिया जाता है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनता दरबार के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में वे स्वयं उपस्थित रहें। इससे आम नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा।

विभिन्न अंचलों में निष्पादित आवेदनों का विवरण निम्नलिखित है:

अंचल कार्यालय, राहे

कुल निष्पादित मामले: -58

(1) पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 01

(2) ऑनलाइन पंजी-II सुधार: 02

(3) जाति प्रमाण पत्र: 10

(4) आय प्रमाण पत्र: 15

(5) आवासीय प्रमाण पत्र: 30

अंचल कार्यालय, अनगड़ा

कुल निष्पादित आवेदन: 106

(1) दाखिल-खारिज: 32

(2) आवासीय प्रमाण पत्र: 20

(3)जाति प्रमाण पत्र: 15

(4) आय प्रमाण पत्र: 25

(5) पंजी-II सुधार: 09

(6) परमिशन: 04

(7) पारिवारिक सदस्यता: 01

अंचल कार्यालय, खलारी

कुल निष्पादित आवेदन: 28

(1) जाति प्रमाण पत्र: 04

(2) आवासीय प्रमाण पत्र: 09

(3) तत्काल आवेदन: 06

(4) आय प्रमाण पत्र: 06

(5) पारिवारिक प्रमाण पत्र: 02

(6) आचरण प्रमाण पत्र: 01

अंचल कार्यालय, सिल्ली

कुल निष्पादित आवेदन: 42

(1) तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 05

(2) आचरण प्रमाण पत्र: 04

(3) आवासीय प्रमाण पत्र: 11

(4) जाति प्रमाण पत्र: 07

(5) आय प्रमाण पत्र: 15

अंचल कार्यालय, नगड़ी

कुल निष्पादित आवेदन: 160

(1) तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 01

(2) आवासीय प्रमाण पत्र: 24

(3) जाति प्रमाण पत्र: 54

(4)+आय प्रमाण पत्र: 69

(5) पारिवारिक सदस्यता: 03

(6) दाखिल-खारिज: 01

(7) सुधार वशुधा: 08

अंचल कार्यालय, बेड़ो

कुल निष्पादित आवेदन: 80

(1) दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र: 12

(2) पंजी-II सुधार: 01

(3) पारिवारिक सदस्यता: 01

(4) EWS प्रमाण पत्र: 08

(5) आवासीय प्रमाण पत्र: 16

(6) जाति प्रमाण पत्र: 17

(7)आय प्रमाण पत्र: 10

(8):तत्काल आवेदन: 11

(9)परमिशन: 04

अंचल कार्यालय, चान्हो

कुल निष्पादित आवेदन: 136

(1) दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र: 09

(2) पारिवारिक सदस्यता: 08

(3) आवासीय प्रमाण पत्र: 45

(4) जाति प्रमाण पत्र: 30

(5) आय प्रमाण पत्र: 30

(6) तत्काल आवेदन: 14

अंचल, कार्यालय बुढमू*

कुल निष्पादित आवेदन की क्रमवार संख्या- 60

(1) आवासीय प्रमाण पत्र- 10

(2) जाति प्रमाण पत्र- 8

(3) आय प्रमाण पत्र- 21

(4) पारिवारिक सदस्यता प्रमाण

पत्र – 03

(5) DCLR Module- 4

(6) 46(i) a अनुमति वाद - 1

(7) दाखिल खारिज- 11

(8) पंजी II सुधार - 2

श्री भजन्त्री ने कहा, “जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक बिना वजह परेशान न हो और उसकी शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं त्वरित रूप से हो। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

यह पहल राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप है तथा जिला प्रशासन द्वारा लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे अपनी समस्याओं के साथ निकटतम प्रखंड/अंचल कार्यालय में हर मंगलवार को जनता दरबार में पहुंचें तथा लाभ उठाएं।

दावोस से सीएम का संदेश: युवा झारखंड को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य"

Image 2Image 3

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के वैश्विक मंच से राज्यवासियों के नाम एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी यह यात्रा केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बाबा दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) और झारखंड के पुरखों के सपनों को धरातल पर उतारने की एक बड़ी कोशिश है।

देश के पहले आदिवासी नेता के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दावोस की वार्षिक बैठक में भारत के पहले आदिवासी नेता के रूप में भाग लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व और झारखंड में किए जा रहे परिवर्तनकारी कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रतिष्ठित 'ह्वाइट बैज' (White Badge) से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री का संदेश: "दावोस में मिला यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि मेरे झारखंड और यहाँ के मेहनतकश राज्यवासियों का सम्मान है। यह गौरव का क्षण हर झारखंडी के लिए है।"

झारखंड में निवेश के खुलते नए द्वार

दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दुनिया की दिग्गज कंपनियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें की हैं। इनमें शामिल प्रमुख नाम हैं:

आईटी और डिजिटल: इंफोसिस, टेक महिंद्रा।

एनर्जी और इंफ्रा: हिताची, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, टाटा स्टील, रामकी ग्रुप।

वैश्विक परिषदें: स्वीडन, अमेरिका और यूरोप के व्यापारिक संस्थानों के साथ चर्चा।

प्रमुख विजन और लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' (ट्विटर) पर साझा किया कि उनका उद्देश्य झारखंड को ग्रीन एनर्जी, डिजिटल तकनीक, और टिकाऊ औद्योगिक विकास का केंद्र बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब झारखंड आगे बढ़ेगा, तभी राज्य का हर नागरिक समृद्ध होगा।

दावोस के वैश्विक मंच पर पहली बार गूँजी झारखंड की आवाज़: इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन"

Image 2Image 3

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की वार्षिक बैठक में झारखंड ने आज एक नया इतिहास रचा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में 'इंडिया पेवेलियन' के भव्य उद्घाटन समारोह में शिरकत की। यह पहला अवसर है जब झारखंड वैश्विक आर्थिक मंच पर इस स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

ऐतिहासिक गौरव का क्षण

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस के इस प्रतिष्ठित मंच पर झारखंड की भागीदारी राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड न केवल खनिज संपदा में धनी है, बल्कि अब हरित ऊर्जा (Green Energy) और टिकाऊ विकास के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

समृद्ध झारखंड का रोडमैप

मुख्यमंत्री ने राज्य के भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए दो महत्वपूर्ण विजन साझा किए:

विकसित भारत 2047: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में झारखंड की सक्रिय भागीदारी।

समृद्ध झारखण्ड 2050: राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दीर्घकालिक संकल्प।

वैश्विक निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में वैश्विक नेताओं और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ हुई चर्चाएं झारखंड में निवेश के नए रास्ते खोलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यादव समाज शैक्षणिक, आर्थिक,सामाजिक व संगठित होकर कार्य करे तभी समृद्ध उत्थान,युवाओं को हर क्षेत्र में तरजीह देने की जरूरत : कैलाश यादव


श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज का पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत धुर्वा डैम पर वनभोज सह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ !

Image 2Image 3

कार्यक्रम में रांची शहर एवं ग्रामीण तथा अन्य जिलों से हजारों लोग शामिल हुए !

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महाप्रभु श्रीकृष्ण की तस्वीर पर बतौर मुख्य अतिथि परिषद के मुख्य संरक्षक सह राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण किया और विधिपूर्ण रीति रिवाज से दीपक दिखाकर आरती अर्चना की गई ! उस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को दही-मक्खन एवं फल-मिठाई से भोग लगाया गया !

कार्यक्रम के दौरान जनसभा भी हुई जिसमें मुख्य रूप से सुरेश राय नंदन यादव रामकुमार यादव रंजन यादव विभाकर प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी अशोक यादव अधिवक्ता मोती गोप शिक्षक अजय यादव पूनम देवी बबन यादव सुनील यादव रंजीत राय सूरज गोप सुग्रीव यादव परमवीर गोप सुरेश गोप राहुल यादव सुधीर गोप सुरेन्द्र यादव बीएन सिंह योगेन्द्र यादव ने संबोधित किए और हजारों लोग शामिल हुए !

मुख्य संरक्षक सह राजद नेता कैलाश यादव ने कहा यादव समाज का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है पूरे देश में लगभग 26 फीसदी आबादी है देश के तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में यादव समाज के प्रतिनिधियों के दूध से मंदिरों में पूजा की शुरुआत होती है !

यादव समाज सबल जरूर हुए है लेकिन कई मामले में अपेक्षित है इन्हें प्रबल होना होगा और अपनी ताकत और सहभागिता को पहचानना होगा !

यादव समाज को साक्षर होना अनिवार्य है इसके लिए शैक्षणिक , आर्थिक, सामाजिक एवं संगठित होकर कार्य करने होंगे, युवा पीढ़ी को सामाजिक दायित्व का ज्ञान से अवगत कराने होंगे ! समाज में प्रतिभाशाली लोग बहुत हैं लेकिन एकजुटता की कमी झलकती है हमें संगठित होने की जरूरत तभी राजनीतिक हिस्सेदारी मजबूती होगी !

यादव समाज की उत्पति राजा ययाति से है और इस वंश का इतिहास के कड़ी में बासुदेव नंदन भगवान महाप्रभु श्रीकृष्ण हैं, यादव त्याग और संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं, दंगल और वीरता से लेकर सुरक्षा की कड़ी रहे हैं !

यादव समाज को महाप्रभु श्रीकृष्ण के आदर्शों पर सदैव चलने की जरूरी है भगवान श्रीकृष्ण कलयुग में सर्वेश्वर है विश्वंभर है ये दया और सृष्टि के सागर हैं तारणहार और पालनहार है इनकी आराधना करना एक अखंड ज्योति के तरह दिव्य है ! इसलिए हमें सामाजिक और राजनैतिक हिस्सेदारी पर पैनी नजर रखने होंगे !

झारखंड में यादव समाज को नजर अंदाज कर किसी भी दलों के लिए सत्ता पाना आसान नहीं होगा ! हेमंत सोरेन सरकार से यादव समाज को काफी उम्मीद है ओबीसी का आरक्षण 27 फीसदी लागू कर उपहार देना चाहिए !

झारखंड बनेगा ग्लोबल आईटी हब: दावोस में टेक महिंद्रा ने निवेश के लिए बढ़ाया हाथ"

स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और ग्लोबल आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। टेक महिंद्रा के IMEA डिवीजन के प्रेसिडेंट शाहिल धवन ने मुख्यमंत्री और राज्य के प्रतिनिधिमंडल को राज्य के आईटी इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए आमंत्रित किया।

Image 2Image 3

प्रमुख निवेश और तकनीकी प्रस्ताव

टेक महिंद्रा ने झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में बड़े निवेश का प्रस्ताव रखा है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि झारखंड की 'ऊर्जा-सरप्लस' (Energy Surplus) स्थिति डेटा सेंटर्स के लिए आदर्श है। इसके लिए कंपनी ने अंडरग्राउंड एनर्जी स्टोरेज जैसे आधुनिक समाधानों पर सहयोग की इच्छा जताई है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और आईटी पार्क

झारखंड को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के लिए राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) की स्थापना पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह सेंटर माइनिंग रिसर्च, डिजिटल इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थानीय प्रतिभाओं का उपयोग करेगा। साथ ही, टेक महिंद्रा राज्य में प्रस्तावित आईटी पार्क के लिए एक 'रणनीतिक भागीदार' के रूप में भूमिका निभाएगी।

कौशल विकास और आईटीआई (ITI) का आधुनिकिकरण

युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने टेक महिंद्रा से राज्य के आईटीआई संस्थानों को अधिक बाजारोन्मुख (Market-oriented) बनाने में सहयोग मांगा। टेक महिंद्रा ने राज्य के भीतर और बाहर झारखंडी युवाओं के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट और रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री का संदेश: "उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सशक्त साझेदारी से ही हमारे युवाओं को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के लिए तैयार किया जा सकता है।"

झारखंड के विकास को मिलेगी वैश्विक गति: दावोस में सीएम हेमंत सोरेन और हिताची के बीच उच्च स्तरीय बैठक

Image 2Image 3

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने हिताची के रीजनल हेड श्री भारत कौशल एवं कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ दावोस में बैठक की। इस दौरान पावर सिस्टम, पावर ट्रांसमिशन, उन्नत अवसंरचना तथा स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में हिताची के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में देश की 9 मेट्रो रेल परियोजनाओं का पावर सिस्टम हिताची द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो बड़े पैमाने पर शहरी परिवहन और ऊर्जा प्रबंधन में कंपनी की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पावर इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर हिताची ने एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड विकसित किया है तथा धनबाद में हिताची का एक सेंटर पहले से संचालित है, जो झारखंड के साथ कंपनी के निरंतर जुड़ाव को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री कौशल ने हिताची के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दौरे का औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही यह प्रस्ताव भी रखा गया कि फरवरी–मार्च के दौरान देश एवं झारखण्ड में स्थित हिताची की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तथा अन्य जापानी कंपनियों के साथ संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएँ, जिनमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर ठोस सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की जा सके।

हिताची ने यह भी अवगत कराया कि पावर ट्रांसमिशन परियोजनाओं में भूमि की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती होती है, जिसके समाधान के लिए उनके पास ऐसी उन्नत तकनीक उपलब्ध है, जिससे कम भूमि में प्रभावी ट्रांसमिशन संभव हो सकता है। कंपनी ने झारखण्ड में इन तकनीकों को लागू कर राज्य की पावर और ट्रांसमिशन अवसंरचना को सशक्त बनाने की इच्छा जताई।

बैठक में हैवी व्हीकल सेक्टर से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें राज्य में एक हाई-स्किल्ड हैवी व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल रहा। इसका उद्देश्य युवाओं को उन्नत तकनीकी कौशल से लैस कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है।

प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड सरकार ऊर्जा, अवसंरचना और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में वैश्विक तकनीकी साझेदारियों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य में सतत, समावेशी और भविष्य-उन्मुख विकास को गति दी जा सके।यह बैठक झारखंड में ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक पावर ट्रांसमिशन सिस्टम और उच्च कौशल मानव संसाधन विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

दावोस में झारखंड-स्वीडन की 'जुगलबंदी': वोल्वो जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ अप्रैल में होगी राउंडटेबल मीटिंग; अर्बन मोबिलिटी पर बढ़ेगा सहयोग।

Image 2Image 3

दावोस/रांची: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने स्वीडन-इंडिया बिज़नेस काउंसिल की मुख्य प्रतिनिधि सेसिलिया ओल्डने से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय शिष्टाचार भेंट में झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने पर सहमति बनी।

अप्रैल में होगी 'स्पेशल राउंडटेबल' बैठक

मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे और वहां वोल्वो (Volvo) जैसी कंपनियों के साथ हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य केंद्र अर्बन मोबिलिटी (Urban Mobility) और शहरी परिवहन की फाइनेंसिंग से जुड़े विषय होंगे। सेसिलिया ओल्डने ने बताया कि भारत में पहले से सक्रिय 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियों के लिए झारखंड एक आकर्षक निवेश गंतव्य बन सकता है।

स्कूली बच्चों के लिए 'ई-साइकिल' का विजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए एक अभिनव प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार हर साल लाखों विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराती है। अब सरकार इसका स्तर बढ़ाते हुए 'ई-साइकिल' की संभावनाओं पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने काउंसिल से अनुरोध किया कि वे राज्य के विद्यार्थियों के लिए ई-साइकिल की उपयोगिता और पहुंच पर एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार करें।

महिला एवं बाल विकास पर जोर

बैठक में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार स्वीडिश तकनीक और सहयोग का उपयोग महिला एवं बाल विकास के क्षेत्रों में भी करना चाहती है। स्वीडन की पर्यावरण अनुकूल परिवहन तकनीकों को झारखंड की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप ढालने पर विस्तृत चर्चा हुई।

दावोस में रचा गया इतिहास: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला प्रतिष्ठित 'व्हाइट बैज'; WEF में सम्मानित होने वाले पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बने।

दावोस/रांची: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2026 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने झारखंड को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री को विश्व आर्थिक मंच द्वारा 'व्हाइट बैज' (White Badge) प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वे भारत के पहले आदिवासी निर्वाचित नेता बन गए हैं।

क्या है 'व्हाइट बैज' का महत्व?

व्हाइट बैज विश्व आर्थिक मंच द्वारा केवल चुनिंदा वैश्विक नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों को दिया जाने वाला एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान है। इस बैज के माध्यम से मुख्यमंत्री को WEF कांग्रेस सेंटर और सभी हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में पूर्ण प्रवेश प्राप्त होगा। गौरतलब है कि इसी केंद्र में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के कई अन्य शक्तिशाली देशों के प्रमुखों की भागीदारी भी हो रही है।

Image 2Image 3

झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की पहल

WEF के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ क्रिटिकल मिनरल्स, समावेशी समाज और ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के लिए WEF उत्सुक है। मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए औपचारिक पत्र को झारखंड की स्पष्ट विकास दृष्टि का परिचायक बताया गया।

वैश्विक मंच पर झारखंड की धमक

बैठक के दौरान WEF अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को साइट भ्रमण और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत संवाद के लिए आमंत्रित किया गया। यह सम्मान दर्शाता है कि झारखंड अब केवल एक भारतीय राज्य नहीं, बल्कि जलवायु कार्रवाई (Climate Action) और सतत विकास के क्षेत्र में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।