देवघर-मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रमंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
देवघर: 16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना अंतर्गत प्रमंडलीय कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे से में Hotel vioray inn में आहुत हुआ यह कार्यशाला झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक के पत्र के आलोक में राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधि की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में दुमका,पाकुड़,गोड्डा,साहेबगंज,जामताड़ा,देवघर एवं गिरिडीह के सभी गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पताल के प्रबंधक एवं आयुष्मान मित्र जबकि सभी सरकारी अस्पताल के संबंधित जिले के सिविल सर्जन, उपाधीक्षक,नोडल पदाधिकारी(आयुष्मान)प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम समन्वयक(आयुष्मान) को इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि आयुष्मान लाभुकों को बेहतर और सुलभ तरीके से स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके और सूचीबद्ध सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान के नए पोर्टल HEM 2.0 पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा सके। अब तक राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों नए पोर्टल पर पंजीकृत कर दिया गया है जबकि सभी गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों के पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।प्रभारी सिविल सर्जन देवघर डॉ बी के सिंह एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ सुषमा वर्मा द्वारा एक पत्र प्रेषित किया गया है जिसमें जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक(आयुष्मान योजना) मृगेंद्र को इस कार्यशाला को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस कार्यशाला में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के लगभग एक सौ साठ प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड राज्य जन आरोग्य योजना के राज्य स्तरीय तीन पदाधिकारी अनुपमा सिंह,स्वेता एवं विश्वजीतस्तरीय पदाधिकारी 15 जनवरी के देर शाम तक देवघर पहुंच गए थे,उनके आवासन की व्यवस्था सर्किट हाउस में कराने हेतु सिविल सर्जन देवघर के माध्यम से जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किया जा चुका था। आज सुबह सबसे पहले राज्य से आए प्रतिनिधि ने शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा किया।इस योजना के तहद पहले लाभुकों को पहले 5 लाख की राशि तक उपचार की व्यवस्था थी जबकि अब अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहद उसको बढ़ा कर 15 लाख तक कर दिया गया है,राज्य प्रतिनिधि अनुपमा सिंह,स्वेता एवं विश्वजीत द्वारा विस्तृत रूप से पूरी योजना के संबंध में जानकारी दी गई। नए अस्पताल को सूचीबद्ध करने के लिए जो नए नियम है उसकी भी जानकारी दी गई।राज्य से आए हुए प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि इस योजना को धरातल पर सुगम एवं सुचारू बनाने हेतु जिला के जिला कार्यक्रम समन्वय और जिला निढाल पदाधिकारी प्राधिकृत है।इस मौके पर साहेबगंज के सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान,दुमका सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा,जामताड़ा सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन,सहित अन्य जिलों के उपाधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी आयुष्मान योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सह वरीय दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार द्वारा दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जबकि सभी सिविल सर्जन एवं राज्य प्रतिनिधि को बुके दे कर स्वागत किया गया।
देवघर- नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी ने बाबा बैद्यनाथ का रुद्राभिषेक किया।
देवघर: नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रांगण में 51 तीर्थ पुरोहितों के द्वारा रुद्राभिषेक कराया। यह रुद्राभिषेक देवघर नगर निगम महापौर में अपनी जीत को पक्की कराने को लेकर बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आज सभी मंदिर में तीर्थ पुरोहितों से मिलकर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आज से उनका चुनाव अभियान शुरू हुआ। और लोगों से मिलना आज से शुरू हुआ। उन्होंने मौके पर कहां की अगर मैं महापौर बनकर आता हूं। तो 5 साल के भीतर में देवघर नगर निगम क्षेत्र को इस तरह चमकाऊंगा कि दूसरे जिला वाले देखकर सोचेंगे। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होगी उसे जल्द से जल्द ठीक करने का कोशिश करूंगा। वह आज अपनी पत्नी के साथ बाबा बैधनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर उनके दर्जनों सहयोगी एवं चाहने वाले उपस्थित रहे।
नागराज ग्राम में मध्यस्थ दर्शन अनुभव शिविर का भव्य आयोजन, नागराज ग्राम परिवार की सक्रिय सहभागिता।
देवघर: आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को नागराजग्राम में मध्यस्थ दर्शन के आलोक में अनुभव शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नागराज ग्राम परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के गांवों—करडा, इनारवरण सहित अन्य गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम का संचालन धीरज जी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए नागराज जी के जीवन एवं विचारों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार मध्यस्थ दर्शन व्यक्ति, परिवार, समाज और प्रकृति—सभी स्तरों पर संतुलन, खुशहाली एवं सह-अस्तित्व की भावना को विकसित करता है। तथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्री योगेश शास्त्री (पुणे निवासी), जो पेशे से इंजीनियर एवं प्रबोधक हैं, रहे। उनके मार्गदर्शन में यह अनुभव शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नागराज ग्राम परिवार के सदस्यों ने ए नागराज जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मध्यस्थ दर्शन ने लोगों के जीवन को किस प्रकार सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, इस विषय पर गहन चर्चा हुई तथा कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में नागराज ग्राम परिवार के प्रमुख रूप से कृष्ण देव राय, हरेंद्र कुमार, समीर कुमार, पवन आर्या, विकास कुमार, मणिकांत पाठक, धीरज कुमार, प्रभु यादव, आचार्य नवीन, रितु, बबली, भावना, सुशीला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सुदामा देवी, जो कल्याणपुर पंचायत की मुखिया हैं, प्रीति, हीरा जी, विष्णु, कैलाश, ज्योतिष, चिंतामणि यादव, चंद्रशेखर चौधरी, समर जी, तालो हेंब्रम समेत आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि मध्यस्थ दर्शन आज समाज में नई आशा की किरण के रूप में उभर रहा है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर वर्ष 2020 में देवघर क्षेत्र के कुछ जागरूक परिवारों द्वारा नागराज ग्राम की परिकल्पना की गई थी। इन परिवारों में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग, राज्य सरकार के कर्मचारी, शिक्षक एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर मानवीय मूल्यों पर आधारित सामाजिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में यह अनुभव शिविर हर वर्ष 14 जनवरी को आयोजित किया जाता है और इस वर्ष यह कार्यक्रम लगातार चौथे साल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
देवघर- बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर देवघर में खुशियां मनाएं मिठाई बांटे।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर देवघर में भारतीय जनता पार्टी ने खुशी मनाया और लोगों को मिठाई बाटकर खुशी को मनाया और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई और शुभकामना दिया, बधाई और शुभकामना देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज सिंह भदोरिया प्रदीप वर्मा पप्पू यादव प्रदीप गुप्ता बम शंकर दुबे शुभेंदु सुमन अजय झा प्रकाश पांडे संजय पंडित गणेश पंडित अजीत कुमार शुभम राज आदि लोगों ने बधाई दिया।
देवघर-झारखंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक सह चुनाव।
देवघर: स्थित एक निजी होटल के सभागार में झारखंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक सह चुनाव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, व्यवसायी एवं संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन की वार्षिक समीक्षा, भावी कार्ययोजना पर चर्चा तथा नई कार्यकारिणी का गठन करना रहा। बैठक की शुरुआत संगठन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से की गई। इसके पश्चात विगत वर्ष के कार्यों, उपलब्धियों एवं संगठन की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने बिल्डिंग मटेरियल व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं, सरकारी नीतियों, परिवहन, टैक्स प्रणाली एवं बाजार की चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। इसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसहमति से आदर्श लक्ष्य उर्फ भईया जी को झारखंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रामदेव यादव (रामगढ़) एवं नरेंद्र सिंह (जामताड़ा) को उपाध्यक्ष, तथा दीपक कुमार सिंह (चितरा) को महासचिव निर्वाचित किया गया। सचिव पद के लिए अनिल यादव, भास्कर सिंह (रांची), बृह भूषण मंडल (खूंटी), अमृत सिंह एवं भूपेन राय (गढ़वा) को सर्वसम्मति से चुना गया। सह सचिव के रूप में अनिल झा, रविकांत झा, गुलशन कुमार उर्फ आनंद एवं अभिनाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर जितेश गोयल (पलामू) एवं अमृतेश अग्रवाल (धनबाद) को नियुक्त किया गया। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में बिक्रम राउत, सुनील सिंह, संजय कुमार वर्मा (कोडरमा) एवं संतोष गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रदीप मोदी, हरेंद्र नाथ बरनवाल (बोकारो), मुन्ना सराफ (गिरिडीह) एवं बिपुल राय का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य उर्फ भईया जी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन को और अधिक संगठित, पारदर्शी एवं मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य भर के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना, व्यापारिक हितों की रक्षा करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ना उनकी कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाई दी गई। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं झारखंड में बिल्डिंग मटेरियल व्यवसाय को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
देवघर- के झौसागडी़ संदीपनी स्कूल में युवा दिवस पर चेतना रैली का आयोजन।
देवघर: झौसागड़ी स्थित डी. एस.एम संदीपनी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने उनकी जीवनी पर संक्षिप्त संभाषण प्रस्तुत किया एवं उनके प्रसिद्ध कथनों का वाचन किया। विद्यालय की प्राचार्या कंचन मूर्ति ने सरल शब्दों में उन विचारों का अर्थ समझाते हुए विद्यार्थियों को उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रार्थना सभा के पश्चात अपर प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा एक चेतना रैली निकाली गई, जो आसपास के मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक नारों का उत्साहपूर्वक उच्चारण किया, जिसकी पुनरावृत्ति पूरे मार्ग में की जाती रही। रैली में शिक्षकों धवल किशोर ठाकुर, संजय कुमार झा एवं सुमन कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से मार्गदर्शन एवं नेतृत्व किया। वहीं सुमन कुमार, संजय कुमार,अजय कुमार, दीपक झा, दीनदयाल, सौरभ कुमार,नवल किशोर तथा शिक्षिका ज्योति झा, कोमल रावत, ममता कुमारी, पूजा झा माधवी झा एवं मीणा हांसदा ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। विद्यालय लौटने पर सभी विद्यार्थियों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।
देवघर-आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया।
देवघर: कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में आज देवघर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर व्यापक स्तर पर कम्बल वितरण अभियान चलाया गया। इस मानवीय पहल के तहत टावर चौक, पुराना बस स्टैंड के समीप, सत्संग चौक, बैद्यनाथधाम स्टेशन तथा सदर अस्पताल परिसर में गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों के बीच सैकड़ों की संख्या में गर्म कम्बलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान आजसू पार्टी के युवा कार्यकर्ता सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों की पहचान करते हुए उन्हें कम्बल प्रदान करते नजर आए। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर जो संतोष और मुस्कान देखने को मिली, वह इस पूरे कार्यक्रम की सार्थकता को दर्शा रही थी। कई बुजुर्गों और मरीजों के परिजनों ने इस सहयोग के लिए आजसू पार्टी एवं आदर्श लक्ष्य को दुआएं दीं। इस अवसर पर आदर्श लक्ष्य ने कहा कि “ठंड के इस प्रचंड मौसम में सड़कों, स्टेशनों और अस्पतालों के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए एक कम्बल भी बहुत बड़ी राहत होता है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही हमारे जीवन का उद्देश्य है। आजसू पार्टी केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी हमेशा आगे रही है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भी देवघर जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो। कार्यक्रम में आजसू पार्टी, युवा आजसू एवं छात्र आजसू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ वितरण कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी एकजुट होकर समाजसेवा के कार्यों को और तेज करने का संकल्प लिया।
देवघर वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गेनाइजेशन बैनर तले सम्मान समारोह।
देवघर: WORC (वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले आयोजित 'जनसंख्या नियंत्रण अभियान' के तहत सहभागिता सुनिश्चित करने वाली महिलाओं/सहयोगियों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, NHRM के विशेष सचिव शशि प्रकाश, तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोका नन्द झा, सुभाष राय,कृष्णधन खवाड़े, रमेश बाजला, डॉ राजेश प्रसाद, प्रो रामनन्दन सिंह, रीता चौरसिया, डॉ राजेश प्रसाद, जे सी राज, बिनोद सुल्तानिया दौरान संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। स्वागत उद्बोधन के दौरान डॉ एन डी मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात् कहा कि WORC(वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन) यानी विश्व दाइत्यवान संगठन के नाम से ही प्रतीत होता है कि इसका निर्माण राष्ट्र के निर्माण में सहयोग के लिए किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने WORC के पिछले कार्यकालपों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मगडीहा गांव को पूर्णतः जनसंख्या नियंत्रित करने के बाद भोड़ा जमुआ, महापुर, मगडीहाऔर बिंझा पंचायत के 10 गांव को शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण को लक्ष्य कर गोद लिया गया एवं नए सत्र में उन गांव के 56 महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, आज उन्ही महिलाओं और उनके प्रेरक को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सारे समस्याओं की जड़ अनियंत्रित जनसंख्या है। कृष्णधन खवाड़े ने कहा कि जनसंख्या देश की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है। पुराने समय में अशिक्षा और जागरूकता के आभाव के कारण जनसंख्या बढ़ोतरी एक विकारल रूप ले चूका है। लेकिन डॉ एन डी मिश्रा की मुहीम स्वागत योग्य है क्यूंकि इन्होंने पहले जागरूकता फिर बंध्याकरण का रास्ता अपनाया है। अशोकानंद झा ने कहा कि जनसंख्या का मुद्दा देश और दुनिया को प्रभावित करने वाला मुद्दा है। ऐसे में डॉ एन डी मिश्रा का यह अभियान स्वागत योग्य है कि इन्होने समाज की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए इसमें सुधार का बीड़ा उठाया है। शशि प्रकाश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सरकारें भी अपने अपने स्तर से चलाती है लेकिन संस्थाएं अगर आगे आती है तो अभियान अपने मुकाम पर जरूर पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत में जनसंख्या नियंत्रित रहेगा तो रोजगार और अन्य दबाबों पर राहत रहेगी। उन्होंने इसके लिए समाज को भी आगे आने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि डॉ एन डी मिश्रा ने WORC के बैनर तले जो जनसंख्या नियंत्रण का जो बीड़ा उठाया गया है सही मायने में यही राष्ट्र निर्माण है। इन्होने जिस गांव के निर्माण का जिम्मा उठाया है उससे बहुत दूर तक असर हो रहा है। उम्मीद है यह आग पुरे देश की परिदृश्य बदल देगा। इस दौरान उपरोक्त के अलावा डॉ नीलचंद्र सिद्धांत, गोपाल कृष्ण शर्मा, संजय मिश्र, सुबोध झा, एस डी मिश्रा, उमाकांत सिंह, रूपाश्री, डॉ पल्लवी, गुड्डु बंका, मणिकांत पाठक, जवाहर सिंह, डॉ नीतू, कुमार कौशिक, राजेंद्र गुप्ता, राजीव रंजन, सोनम चौधरी, रविशंकर साह, डॉ हर्ष, मो जमरुद्दीन इत्यादि उपस्थित थे। मंच संचालन रामसेवक सिंह गुंजन और राकेश राय ने किया।
देवघर- के डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्सव ए सृजन गाला फेस्ट का भव्य आयोजन।
देवघर: नगर के भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्सव-ए-सृजन कार्यक्रम का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस रचनात्मक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा संस्कृतिक चेतना एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। इस अवसर पर कौशल किशोर झा, प्रिंसिपल जिला जज देवघर, स्वाति विजय उपाध्याय सिविल जज, देवघर कोर्ट हीरा कुमार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, वेंकटेश कुमार, डीएसपी देवघर पंडा धर्म रक्षिणी सभा बाबा मंदिर के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, देवघर बाबा मंदिर प्रभारी रमेश परिहस्त एलएमसी मेंबर ताराचंद जैन, प्रदीप बाजला, प्रमोद बाजला, सहोदया स्कूल के अध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन, प्राचार्य डीएवी कास्टर टाउन दिलीप कुमार सिंह, प्राचार्य रेड रोज स्कूल ए के पांडे, प्राचार्य ब्लू वेल्स स्कूल पूनम झा, प्रिंसिपल मैडम श्रेया भार्गव, समाजसेवी अशोक सिंह, और मनोज मंडल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा संगीत नृत्य नाटक चित्रकला हस्तकला एवं साहित्यक प्रस्तुतियों का आकर्षण प्रदर्शन किया गया। विद्यालय परिसर में संपूर्ण भारत के राज्यों के व्यंजन के स्टॉल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उसमें आत्मविश्वास का संचार होता है।उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्यक्रम बच्चों का बच्चों के द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि कौशल किशोर झा ने कहा कि आज के कार्यक्रम से यह अनुभूति हो रही है कि यह कार्यक्रम शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और नैतिक उपलब्धियां का प्रतिबिंब है। शिक्षा केवल पुस्तकों तक समिति नहीं है। सच्ची शिक्षा वही है जो हमें संस्कार अनुशासन सहयोग और आत्मनिर्भर सिखाएं। स्वाति विजय उपाध्याय ने कहां की ऐसी आयोजन को देखकर मुझे अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वैदिक परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान तक के सफर की बात डीएवी में ही संभव है। वेंकटेश कुमार ने कहा कि बच्चों के द्वारा किया गया संपूर्ण कार्यक्रम सचमुच काबिले तारीफ है। गाला फेस्ट सफल आयोजन के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल्स ने विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में बच्चों ने भारत के सभी प्रांत के गीत और नृत्य की अद्भुत और मनोरम प्रस्तुति की। एलएमसी मेंबर ताराचंद जैन ने अनन्या एंजल के द्वारा गायक गीत सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति और स्नेहा मंडल के नृत्य की प्रस्तुति पर कैश प्राइज दिया साथ ही साथ प्रमोद बाजला ने अनन्या एंजेल और सूफी गीत के प्रतिभागियों को भी कैश प्राइज देकर आशीर्वाद दिया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सुर्य ने दी।
देवघर- के 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉक्टर मुन्नम संजय के द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर कंम्बल वितरण किया गया।
देवघर: कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे मुसाफिरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण कार्यक्रम सत्संग आश्रम रोड, पुरंदाहा चौक, सत्संग हॉल, पुराना चानन बस स्टैंड, फव्वारा चौक, बाजला चौक सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला २० सूत्री के उपाध्यक्ष डॉक्टर मुन्नम संजय ने किया। यह अभियान झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन के निर्देश पर तथा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रबी वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, अधिर वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। लाभुकों ने हेमंत सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। डॉक्टर मुन्नम संजय ने लोगों से अपील की कि शीतलहरी के दौरान सड़क किनारे या फुटपाथ पर सोने से बचें तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर श्जिले के तेज तरार उपायुक्त नमन प्रियेस लकड़ा द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय है ।