कार्यकर्ताओं की मेहनत से सेवा सुशासन और विकास का नया कीर्तिमान-केशव मौर्य
2026 पंचायत व 2027 विधान सभा चुनाव में प्रचण्ड विजय का आह्वान।
यमुनापार में ओवरब्रिज निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओ में भरा जोश।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को यमुनापार क्षेत्र के लवायन कला में निर्माणाधीन ओवरब्रिज एवं रिंग रोड का निरीक्षण करने के उपरान्त भाजपा यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल के आवास चाड़ी पहुंचे।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के बल पर केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सेवा सुशासन और विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि वे 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 से भी बड़ी प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं तथा एसआईआर-2 अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।उपमुख्यमंत्री इसके पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के आवास भी पहुंचे जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान महानगर संजय गुप्ता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी आदि रहे उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी दी और बताया कि इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिला।



















माघ मेला,यू पी बोर्ड परीक्षा व पंचायत चुनाव के बाद जब परीक्षा तो क्यों न जोड़ दिए जाएं पद
Jan 09 2026, 18:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k