साहित्यिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की कविगोष्ठी संपन्न
कर्नाटक । साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट हुबली इकाई कर्नाटक की ऑनलाइन प्रथम काव्यगोष्ठी गुरुवार 7 जनवरी 2026 को हुआ।उक्त आयोजन के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार राम कृष्ण सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की सचिव एवं कवयित्री सत्यभामा सिंह  ज़िया ने मुख्य अतिथि,अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित  कवि -कवयित्रिओं का हार्दिक स्वागत किया।भारतीय मंचों की परंपरा के अनुसार काव्य गोष्ठी का गणेश सुश्री ज्योति मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर कवियों में अरुण मोकाशी,नागेश मोकाशी, शिवकुमार सिंह एवं कवयित्रिओं में ज्योति मिश्रा,डॉ निशि मंजवानी,डॉ संगीता नाथ, सत्यभामा सिंह ने सुन्दर काव्य पाठ किया। न्यास के संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने न्यास के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और सभी के योगदान की सराहना की।हुबली- इकाई की ओर से नागेश मोकाशी,पद्मा कुलकर्णी अरुण मोकाशी,सुरेश पांढरे तथा जसप्रीत कौर उपस्थित थी।मुख्य अतिथि रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने अपनी ग़ज़ल के माध्यम से जीवन की विसंगतियों की चर्चा करते हुए जीवन में आचरण की शुद्धता पर बल देने की बात कही। काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रस्तुत कविताओं की समीक्षा करते हुए उनकी भावभूमि की प्रशंसा की. उन्होंने यह गीत नहीं है.. कविता का काव्यपाठ किया। हुबली इकाई के अध्यक्ष नागेश मोकाशी जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुश्री सत्यभामा सिंह जी के सुन्दर संचालन में काव्य गोष्ठी संपन्न हुई।
माता की चौकी में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों ने लिया आशीर्वाद
भायंदर। श्री शनि धाम पंचदेव इच्छापूर्ति मंदिर, मीरा रोड पूर्व द्वारा 8 दिसंबर की शाम को बालाजी लॉन में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध गायक मनोज छापरवाल द्वारा गाए देवी गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रभाग क्रमांक 18 के सभी चारों भाजपा प्रत्याशियों ने आकर मंच पर स्थापित दुर्गा माता का आशीर्वाद लिया। इस वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पूर्व नगरसेविका तथा वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी नीला सोंस का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उनके साथ उपस्थित भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर निर्मला सावले, एडवोकेट मयूरी म्हात्रे तथा भाजपा के युवा चेहरा के रूप में चुनाव लड़ रहे विवेक उपाध्याय का भी आयोजन समिति की तरफ से सम्मान किया गया। मंदिर के महंत शास्त्री सुरेश गुरु ओझा ने धार्मिक अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सबका सम्मान किया तथा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। नीला सोंस ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग उनके परिवार की तरह हैं। वार्ड को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में वे सदैव प्रयत्नशील रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वार्ड का पैनल सक्षम, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ लोगों का पैनल है। आप सभी के आशीर्वाद से यह पैनल रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राज रीयल्टी के डायरेक्टर राजेश सिंह, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेता तथा प्रभाग 18 के प्रभारी सुरेश सिंह, महामंत्री कमलेश दुबे, संजय विरादर, पराग चित्तौड़कर , वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, रविकांत दुबे, समाजसेवी गौरी शंकर पांडे, राज मिश्रा , समाजसेवी जीतू गुप्ता, महेंद्र पांडे, रघुवंश पांडे, मुकेश तिवारी, रवींद्र तिवारी, समाजसेवी अंजू तनेजा, सुजाता अधिकारी, शीला शर्मा, भूमि दुबे, प्रियंका दुबे, ज्योति ठक्कर, दीपिका ओझा, मंजू दुबे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
परपोते ने फिक्स तोड़कर दादी की तेरही के लिए दे दी अपनी सारी जमाराशि
चंदौली। एक तरफ जहां नजदीकी रिश्तों में भी खटास बढ़ती जा रही है, वहीं एक परपोते ने मधुर रिश्तों की प्रेरणादायक मिशाल प्रस्तुत करते हुए अपनी दादी की तेरही के लिए फिक्स तोड़कर अपनी संपूर्ण जमा राशि (5.40 लाख रुपए) परिवारजनों को दे दी। चंदौली जनपद के महुअर कला गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी के घर 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिया। संदीप सिंह की दादी मनकीराजी देवी का 110 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर को निधन हो गया था। संदीप सिंह के पुत्र शानू सिंह (18 वर्ष ) का उनकी दादी के साथ गहरा लगाव था। दादी भी शानू को बहुत प्यार करती थी। शानू ने पिछले 4 साल में 5 लाख 40 हजार रुपए की बचत की थी, जो फिक्स डिपॉजिट के रूप में बैंक में जमा थी। शानू ने अदभुत निर्णय लेते हुए अपनी सारी जमा राशि निकालकर परिवार जनों को यह कहकर दे दी कि दादी को श्रद्धांजलि देने का इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है? 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया। करीब 15000 लोग शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से लेकर मुंबई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी, विधायक सुशील सिंह से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के अलावा अनेक जाने-माने लोग तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. मनकीराजी देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आपसी प्रेम, सौहार्द और मधुर संबंधों का संदेश देते हैं त्योहार : डॉ मंजू लोढ़ा
मुंबई। ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की एक अत्यंत आत्मीय और स्मरणीय बैठक का आयोजन डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा के लोढ़ा कोस्टेरिया में किया गया। इस अवसर पर मंच से जुड़े लगभग 50 साहित्य प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े मकर संक्रांति, लोहड़ी और पतंगों के पर्व को बड़े हर्ष, उल्लास और अपनत्व के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान किसी सदस्य ने मकर संक्रांति के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व पर विचार रखे, किसी ने मधुर लोकगीत प्रस्तुत किए, तो किसी ने उत्साहपूर्ण नृत्य से वातावरण को आनंदमय बना दिया। तालियों, मुस्कानों और संगीत से पूरा माहौल जीवंत हो उठा। पर्व की परंपरा के अनुसार सभी को तिलगुड़ वितरित किए गए । डॉ मंजू लोढ़ा ने परंपरागत पंक्ति तिलगुड़ खाया, गोड गोड बोला  की लोकप्रिय पंक्ति कहते हुए कहा कि हमारे त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और मधुर संबंधों का सुंदर संदेश देते हैं ।
सभी सदस्य पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में सजे-धजे नज़र आए। गीत, नृत्य, विचार-विमर्श और मिठास से भरी यह बैठक सांस्कृतिक एकता, सौहार्द और आनंद का सुंदर संगम बन गई और सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रही।
मीरा भायंदर में महाविजय की तरफ बढ़ती भाजपा, वार्ड 18 में हताश हुआ विपक्ष
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा महायुति नहीं करने का निर्णय रंग लाता नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा जहां लगातार महाविजय की तरफ बढ़ रही है, वही शिवसेना प्रत्याशियों के चेहरों पर  महायुती न होने की निराशा साफ दिखाई दे रही है। महापालिका के प्रभाग क्रमांक 18 में भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर निर्मला सावले, मयूरी सचिन म्हात्रे, नीला सोंस तथा युवा चेहरा विवेक उपाध्याय के पैनल को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। इनकी पदयात्राओं में शामिल मतदाताओं का जोश और उत्साह देखते हुए विपक्ष अभी से पस्त होता दिखाई दे रहा है। प्रभारी सुरेश सिंह की माने तो आमदार नरेंद्र मेहता और जिला अध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व में हम यहां से रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करने जा रहे हैं। इस वार्ड में सिर्फ और सिर्फ भाजपा की लहर है। सुरेश सिंह के अलावा सह प्रभारी अजय सिंह ठाकुर, सह प्रभारी  कमलेश दुबे, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, कार्यालय प्रभारी जय शेटे, तेजस्विनी सरिता हरपले समेत अनेक लोग इस वार्ड में विजय को महाविजय में तब्दील करने में लगे हैं।
एमएम यादव को मिल रहे भारी जन समर्थन से विपक्ष हताश : नवाब मलिक
मुंबई। एम एम यादव को 45 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। वर्सोवा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले श्री यादव को  जिस तरह से जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए विपक्ष हताश और परेशान हो गया है। राष्ट्रवादी अजीत पवार गट से वार्ड क्रमांक 63 में चुनाव लड़ रहे एमएम यादव के बहराम बाग में खुरैशी स्कूल के पास फ्लाइओवर के नीचे स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता नवाब मलिक ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने बहुत लंबे समय तक राजनीति के माध्यम से जन सेवा की है। जब कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं दिया तो हमारी पार्टी के प्रमुख अजीत पवार ने अपने बंगले पर बुलाकर सम्मान के साथ इन्हें टिकट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चौथी बार श्री यादव के साथ अन्याय किया है। नवाब मलिक ने कहा कि एमएम यादव ने पिछले चुनाव में अपने अकेले की ताकत के बल पर जिस व्यक्ति को कांग्रेस से विजय दिलाया, आज वही उनके सामने चुनाव लड़ रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को वर्सोवा विधानसभा में एक इतिहास लिखेगा। श्री मलिक ने कहा कि हमारी पार्टी ने 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। अभी पूरा विश्वास है कि 40 से अधिक सीटों पर हम विजई होंगे। वार्ड क्रमांक 63 का सर्वे बता रहा है कि यहां से हम भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री यादव यहां के एक-एक व्यक्ति और एक एक गली से परिचित है। उनकी जीत से इस वार्ड के विकास का नया दौर शुरू होगा। इस अवसर पर जरीन खान, राघवेंद्र सिंह, इंद्रदेव शुक्ला, भारत यादव, जगन सिंह, लाल सिंह, हरिश्चंद्र यादव, बीरबल यादव, इकरार खान, फारुख भाई, फरदीन खान के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BMC के 227 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची जारी न होने को लेकर अनिल गलगली ने उठाए सवाल
मुंबई।  RTI एक्टिविस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त तथा मुंबई महानगरपालिका आयुक्त का ध्यान इस अत्यंत गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया है कि मुंबई महानगरपालिका के सभी 227 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि चुनाव में केवल 8 दिन शेष हैं।
अनिल गलगली ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का समय पर प्रकाशन न होना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि मतदाताओं के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ होती है। अंतिम सूची के अभाव में मतदाता अपने नाम की जांच नहीं कर पा रहे हैं। गलत प्रविष्टियों को सुधारने का अधिकार छिन रहा है। फर्जी, दोहरी और अपात्र प्रविष्टियों की आशंका बढ़ रही है। चुनाव प्रणाली पर जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है।
इस देरी को लेकर अनिल गलगली ने सवाल उठाया कि इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? चुनाव आयोग और प्रशासन ने कानूनी समय-सीमा का पालन क्यों नहीं किया?.अनिल गलगली की प्रमुख मांगें है कि मुंबई के सभी 227 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची तत्काल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाए। मतदाता सूची जारी करने में हुई देरी पर लिखित और सार्वजनिक स्पष्टीकरण दिया जाए।जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए ठोस और समयबद्ध सुधारात्मक कदम घोषित किए जाएं।
अनिल गलगली ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का समय पर सार्वजनिक होना संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसमें हुई देरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करती है। उन्होंने चुनाव आयोग और मनपा प्रशासन से तत्काल, पारदर्शी और जवाबदेह कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मानव विकास संस्था ने डॉ शेषधर बिंद का किया सम्मान
मुंबई। हिंद वीर सेवा संघ हाल प्रभादेवी मुंबई में रविवार 4 जनवरी 2026 को आपकी शक्ति ,आपका अधिकार का परिचय देते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग डे पर मानव विकास संस्था ने 12वां वार्षिक सम्मेलन  मनाया।जिसमें बिंद समाज विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक गुरु डॉ शेषधर बिंद का जोरदार स्वागत किया गया। दिव्यांग संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ शेषधर बिंद अपने संघ के साथ मिलकर सर्व समाज के लिए एक  सशक्त मजबूत सर्व समाज के अच्छे समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं और कभी भी सभी के मदद के लिए हाथ बढ़ाते रहते हैं।डॉ बिंद ने दिव्यांग समाज सेवा को चलाने एवं आगे बढ़ाने के लिए 5000 रुपए का सहयोग देते हुए कहा कि जब भी हमारी आप सभी को जरूरत पड़े बिंद समाज विकास संघ सदैव आपके साथ है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष विनायक पावसकर,राष्ट्रीय सचिव सदानंद पगारे,रेखा केवट सहित मुंबई के कोने-कोने से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मीरा भायंदर के विकास में नरेंद्र मेहता का अभूतपूर्व योगदान : एड. रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर के सर्वांगीण विकास में विधायक नरेंद्र मेहता का अभूतपूर्व योगदान है। मेट्रो रेल से लेकर कोस्टल मार्ग तथा जलापूर्ति से लेकर शहर के सौंदर्यकरण तक आप नजर दौड़ाएं तो चारों तरफ आपको इनके द्वारा किए गए प्रयासों और परिणामों की महक दिखाई देगी। प्रभाग क्रमांक 7 में आयोजित अपनी प्रचार जनसभा में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि रिडेवलपमेंट से लेकर विभिन्न समस्याओं के स्थाई निराकरण की दिशा में श्री मेहता के नेतृत्व में बीजेपी ने अनगिनत काम किए। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र मेहता के अलावा प्रभाग क्रमांक 7 के अन्य प्रत्याशियों के रूप में ध्रुवकिशोर पाटिल, डॉ भव्या पिपलिया (शाह) तथा डॉ आभा अभेय पाटिल उपस्थित रहे। यह वार्ड बीजेपी का गढ़ माना जाता है। एडवोकेट रवि व्यास यहां से 70 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करते रहे हैं। इस बार जनता के बीच उनके विकास कार्यों को लेकर अधिक उत्साह देखा जा रहा है, ऐसे में प्राप्त मतों के प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।
मीरा भायंदर की जनता विकास और सुशासन के साथ : एड रवि व्यास

भायंदर। मीरा भायंदर की प्रबुद्ध जनता शहर के विकास और सुशासन के साथ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और आमदार नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में शहर में किए गए अनगिनत विकास कार्यों और सुशासन को देखते हुए जनता ने अबकी बार 70 पार का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की समस्या का पूरी तरह से निस्तारण हो जाएगा।  रिडेवलपमेंट से पुरानी इमारत में रहने वाले लोगों को मुफ्त और बड़ा घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण ही शहर वासियों को मेट्रो और कोस्टल रोड की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि मीरा भायंदर भविष्य का शहर है, जहां लोगों को हर प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त परिवेश मिलेगा। भाजपा की कथनी और करनी में कभी भी अंतर नहीं रहा। पार्टी ने जो कहा वह कर दिखाया। रवि व्यास ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार से शहर का अभूतपूर्व विकास होगा।