विश्व हिंदू महासमुंद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की अस्वस्थ पत्नी को देखने गए बलरामपुर पदाधिकारी
बलरामपुर 6 जनवरी गोरखपुर में भर्ती, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ की अस्वस्थ पत्नी को जनपद बलरामपुर के पदाधिकारी देखने गए, मौके पर किन्नर प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा किन्नर  तथा प्रतापगढ़ से प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सूरज सोनी कानपुर से प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल बलरामपुर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी राधेश्याम कौशल मंत्री जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह ने पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग सेतु निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नगर पालिका अध्यक्ष   
       
                                                            
                                                        
बलरामपुर।नववर्ष 2026  पर उत्तर प्रदेश सरकार के उ, प्र, मुख्यमंत्री एवं पीठाधीश्वर गोरक्षपीठ योगी आदित्यनाथ  से आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बलरामपुर नगर की अत्यंत महत्वपूर्ण जनसमस्या झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ऊपरगामी सेतु (ओवरब्रिज) के शीघ्र निर्माण हेतु आवश्यक एनओसी (NOC) मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत करते हुए परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने अवगत कराया कि उक्त रेलवे क्रॉसिंग नगर का प्रमुख आवागमन मार्ग है,जहाँ प्रतिदिन भारी यातायात के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है,जिससे आम नागरिकों,विद्यार्थियों एवं रोगियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सेतु निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने का आश्वासन दिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के संकेत दिए।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर में अतिक्रमण के कारण क्षतिग्रस्त नालियों एवं सड़कों के पुनर्निर्माण,यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बलरामपुर नगर के समग्र,सुव्यवस्थित एवं सतत विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री जी ने नगर विकास से जुड़े सभी विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए शासन स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका परिषद के निरंतर प्रयासों से बलरामपुर नगर विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।
प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में व्यापक स्वच्छता अभियान

*डीएम एवं एसपी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में लिया भाग, दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का सशक्त संदेश*


बलरामपुर ।प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को जनपद में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कचहरी आवासीय परिसर एवं भगवतीगंज चौराहा पर स्वयं साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का सशक्त संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, आवासीय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने आमजन से एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। *प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के प्रमुख उद्देश्य* एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग पर रोक, प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण, प्लास्टिक के पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा, प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता *अभियान के अंतर्गत नागरिकों से निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से अपील की गई, दैनिक जीवन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करें प्लास्टिक कचरे का पृथक संग्रह एवं उचित निपटान सुनिश्चित करें प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर/देहात, रिक्रूट कांस्टेबल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियुक्त कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व शिव कुमार वाल्मीकि पर विश्वास जताया

बलरामपुर 3 जनवरी अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने जनपद बलरामपुर के शिव कुमार वाल्मीकि को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का जिला अध्यक्ष चुनकर कर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान वाल्मीकि शीर्ष नेतृत्व ने अपना विश्वास जताया है जिससे वाल्मीकि समाज सहित दबे कुचले एव अनुसूचित वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है शिवकुमार वाल्मीकि भाजपा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष भी हैं उन्होंने बताया कि मैंने पिछले वर्षों में समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य बखूबी किया है इसी को देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर ने भी जिला उपाध्यक्ष बनाकर अपना विश्वास जताया , अखिल भारतीय वाल्मीकि महासंघ जनपद बलरामपुर के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम लोगों ने इन्हें बधाई देना शुरू किया है अभी तक सैकड़ो लोग बधाई दे चुके हैं श्री शिव कुमार ने संत रविदास जी की जयंती पर समरसता भोज में अधिक से अधिक दबे कुचले पिछड़े वर्ग को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन भी किया है संत रविदास जयंती पर गौरा थाने के पास मथुरा बिलासपुर में 4 फरवरी को उक्त कार्यक्रम होगा।
यूपी में ठंड का कहर तेज, गलन-कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सर्दी ने शुक्रवार को और सख्त तेवर दिखा दिए। सर्द पछुआ हवाओं के साथ गलन इतनी बढ़ गई कि धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली। प्रदेश के अधिकांश जिले इस समय शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया

बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले सोमवार से बृहस्पतिवार तक छुट्टियां घोषित की गई थीं और शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे, लेकिन ठंड के प्रकोप को देखते हुए अब फिर से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया, वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में भी 5 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

लखनऊ समेत कई जिलों में शीत दिवस की आशंका

राजधानी लखनऊ में देर रात हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए लखनऊ समेत प्रदेश के आठ जिलों में शीत दिवस की आशंका जताई है। शुक्रवार को दिन में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवाओं ने गलन को और तेज कर दिया।

प्रदेश में बाराबंकी और हरदोई सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बरेली में अधिकतम तापमान महज 13.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। घने कोहरे के कारण कानपुर, आगरा, गोरखपुर और अमेठी में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।

34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में प्रदेश के दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। शनिवार के लिए 34 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम के निर्देश: अलाव और कंबल की व्यवस्था हो पुख्ता

ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाएं और जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जाएं। सीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए और सभी रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और सर्द पछुआ के असर से यूपी में रातों का तापमान तेजी से गिरेगा। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है और शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।कुल मिलाकर, प्रदेश में ठंड का यह दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है और लोगों को अभी कुछ दिन और कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
घने कोहरे की चादर में लखनऊ, हवाई उड़ानें प्रभावित
लखनऊ। राजधानी लखनऊ घने कोहरे के आगोश में है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब मौसम के चलते कई उड़ानें देरी से चलीं, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा।

दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-2171 लैंड नहीं कर सकी। विमान ने आसमान में करीब 17 चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता मात्र 10 मीटर रहने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

लखनऊ से रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-189 को रद्द कर दिया गया। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5264 लगभग 45 मिनट की देरी से पहुंची। रियाद से आने वाली फ्लाइनस की फ्लाइट एक्सवाई-333 भी लेट रही।

इसके अलावा हैदराबाद, किशनगढ़ और झारसुगुड़ा से आने वाली उड़ानें 2 से 3 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। लगातार कोहरे के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अखिलेश यादव ने नववर्ष पर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूची पर सतर्क रहने का आह्वान किया
लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची (SIR) पर पूरी नजर रखें और जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र सूची में शामिल कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी, तब अधिकारियों के लिए बेईमानी करने का संदेश गया। उन्होंने चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे विश्वसनीय और निष्पक्ष रहेंगे। अगर राज्य और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में अंतर रहेगा, तो SIR का महत्व ही समाप्त हो जाएगा।

वर्तमान भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान

सपा अध्यक्ष ने कृषि, युवा और महिला वर्ग की समस्याओं पर भी जोर देते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं।नववर्ष के अवसर पर सदर कैंट गुरुद्वारा साहिब में अखिलेश यादव का सम्मान भी किया गया। उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें नरेंद्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी और महेंद्र सिंह छाबड़ा मौजूद रहे। साथ ही अभिषेक दीक्षित ने संडीला के लड्डू भेंट किए।

माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की

अखिलेश यादव ने माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अतिरिक्त सतर्कता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है, विशेषकर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रांगण में। उन्होंने कहा कि लाखों लोग दर्शन के लिए आएंगे, इसलिए सुरक्षा में हर संभव तैयारी की जा रही है।
शवदाह स्थल पर गए विधायक ने सड़क बनवाने व सौंदर्यीकरण  कराने का वादा किया

बलरामपुर स्थित तुलसीपुर के पुरानी बाजार शवदाह गृह पर आज व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता के माता जी के देहांत के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे जहां विधायक कैलाश नाथ शुक्ला को नागरिकों ने सड़क बनवाने तथा शवदाहगृह के के सौंदर्य करण का मांग रखा, विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने  मार्च तक बनवाने का वादा किया।
बताया जाता है कि यहां तक सड़के बहुत खराब स्थिति में हैं तथा शवदाहगृह की स्थिति भी जर्जर है कोई सुविधा नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पचपेड़वा नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ,मीडिया प्रभारी जय सिंह रामगोपाल मंत्री ,सरदार मगी सिंह शिवकुमार वाल्मीकि, शकील राईनी सत्यम श्रीवास्तव ,पिंटू अग्रहरि विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह उपाध्यक्ष जीवन लाल गुप्ता व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अनिल लाट जिला महामंत्री विष्णु देव कसौधन प्रदीप गुप्ता नवीन विक्रम सिंह सरदार परमजीत सिंह रामगोपाल कश्यप उर्फ राजू ,उदय अग्रहरि विजय गुप्ता शिव शुक्ला हरि सिंह पंकज सिंह बंटू डॉक्टर ईश देव आर्य सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत      
                
                                                         
वीर विनय चौराहे पर नगर पालिका परिषद की ओर से किया गया अभिनंदन                                          
                                      
बलरामपुर।आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा का नगर आगमन पर वीर विनय चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से पुष्पमालाएं पहनाकर,अंगवस्त्र भेंट कर एवं ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,कर निरीक्षक साधना सिंह,डी.पी. सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सभासद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभासद राघवेंद्र कान्त सिंह ‘मंटू’,सुनील साहू,अक्षय शुक्ला,विनोद गिरी,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मंत्री जी का स्वागत करते हुए नगर के विकास को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।
वहीं मंत्री ए.के.शर्मा ने स्वागत के लिए नगर पालिका परिषद एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बलरामपुर को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वीर विनय चौराहा जयकारों,ढोल-नगाड़ों और उत्साह से गूंज उठा। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा गोवंशों को रेडियम पट्टा पहनाया
बलरामपुर 2 जनवरी विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीपुर विक्की गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में तुलसीपुर में छुट्टा गौवंशो को गुड और पूडी खिलाकर उनके गले में रेडियम पट्टी पहनाया, ज्ञातव्य हो कि नगर के बाजार तथा आसपास सड़क पर छुट्टा गौवंसों से अक्सर दुर्घटनाएं होती रही है जिससे जहां एक और गाय चोटिल होते रही हैं वही दुर्घटना से लोगों की मौत तक हो जाती है,जिसको देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ के तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ इनको गले में रेडियम पट्टा पहनाने का कार्य शुरू किया जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। सर्वप्रथम यह काम देवीपाटन धाम से प्रारंभ किया गया तथा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इटावा चौराहा होते हुए तहसील मार्ग से वापस पाटन पहुंचे जहां समापन किया गया।
समापन के समय विक्की गुप्ता ने बताया कि नगर व आसपास घूम रहे सभी गौवंशों को रेडियम पत्ता पहनाया जाएगा।