ब्राह्मण एकता मंच के सम्मान समारोह में शामिल हुए गणमान्य
![]()
मुंबई। ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मालाड पश्चिम स्थित अस्पी आडिटोरियम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र के आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार लखनऊ), डॉ ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं.उमेश दूबे (भवन निर्माता), धर्मानुरागी रामदेव (मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एड् विपिन दूबे, पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय, पं. हर्षित मिश्र, को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र याज्ञिक,, डॉ अमर नाथ मिश्र, जीएसटी कमिश्नर विवेक पांडेय, डॉ राधेश्याम तिवारी, पं. अरुण मिश्रा, यूबीटी शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दूबे, पं.विद्याधर मिश्र, शिक्षानुरागी पं.दिनेश त्रिपाठी, रमेश मिश्र, डॉ दयानंद तिवारी, पं. मधुसूदन द्विवेदी, प्रभाकर चंद्र शेखर शुक्ल, गौरी शंकर तिवारी,गौरी शंकर चौबे, वागीश दूबे, संतोष तिवारी, आनंद मिश्र, उमाकांत तिवारी, एड् अशोक दूबे सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।इससे पूर्व ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. मिथिलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव राम ललित मिश्र व कमलेश तिवारी,एड् विनय कुमार दुबे, एड् विनोद पाठक ने अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। इससे पूर्व आयोजित कवि सम्मेलन में फिल्मी गीतकार विनोद दूबे, सुरेश शुक्ल, कुसुम तिवारी,राजेश दुबे अल्हड़ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र व पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।![]()


हरिद्वार, उत्तराखंड। श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा चलाए जा रहे निरंतर आंदोलन और दबाव का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर किए गए संघर्ष के बाद श्रम आयुक्त ने प्रदेश महामंत्री को औपचारिक वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इस पहल के चलते देहरादून में प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है तथा 29 दिसंबर को श्रम आयुक्त के साथ महत्वपूर्ण वार्ता तय की गई है।
हरिद्वार, उत्तराखंड।
हरिद्वार, उत्तराखंड। कनखल क्षेत्र में एक महिला और उसके प्रेमी समेत कुछ अन्य लोगों के द्वारा सगे साले पर जानलेवा हमला करवाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, अकोढ़ा कला, लक्सर निवासी ब्रिजेश कुमार ने दर्ज तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के प्रेमी रोहन के साथ कथित संपर्क की वजह से परिवार में तनाव चल रहा था। इसी संदेह के चलते 22 दिसंबर की शाम करीब 5.45 बजे अरविंद कुमार (उसका सगा साला) ने अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन के साथ अरविंद के आवास पर विवाद हल करने को बुलाया।
उत्तरकाशी, उत्तराखंड।
हरिद्वार, उत्तराखंड। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लीबरहेडी स्थित सोनू ट्रेडर्स के कबाड़ गोदाम में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा कबाड़ जलकर खाक हो गया। इस हादसे में गोदाम स्वामी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
Dec 26 2025, 19:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k