14 लाख रुपए की लागत से बने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट का कार्यवाहक प्रमुख ने किया उद्घाटन
नवीनगर। नवीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में षष्ठम् वित आयोग की निधि से 14 लाख रुपए की लागत से बने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट का उद्घाटन शनिवार को कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह,सीओ निकहत परवीन,बीपीआरओ मुकेश कुमार,सीडीपीओ श्वेता कुमारी,जदयू नेता संजीव कुमार सिंह,श्याम बिहारी सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार उर्फ पिंटू,रमेश सिंह,कौशल कुमार सिंह उर्फ भन्टा,काली सिंह एवं पार्षद हरीराम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
![]()
मुख्य गेट के उद्घाटन के बाद बहुउद्देशीय भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह ने कहा कि आप लोगों के बिना यह कार्य संभव नहीं था आप लोगों के सहयोग से ही इतने बड़े गेट का निर्माण हो सका है।
कार्यवाहक प्रमुख ने कहा कि पूरे औरंगाबाद जिला में इतना बड़ा और भव्य गेट किसी भी प्रखंड कार्यालय का नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों का सहयोग मिलता रहा और मैं प्रमुख रहूंगा तो प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे बिहार का इकलौता स्वतंत्रता सेनानी भवन का भी उद्घाटन बहुत जल्द होगा।कहा कि अगर नवीनगर है तभी हम लोग हैं और हम लोगों का नाम है।
मौके पर पैक्सध्यक्ष केतन सिंह,पूर्व मुखिया रामाकांत पांडेय,भूलन सिंह,भाजपा नेता अरुण सिंह,मुखिया प्रतिनिधि संतोष गौतम,पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह,निखिल कुमार सिंह,यशवंत सिंह,आत्मा के पूर्व अध्यक्ष उदय सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में लोग थे।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय




औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ के पास सनसनीखेज वारदात


1 hour and 6 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
52.3k