उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियो ने किया अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का भ्रमण।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे (NCR) मुख्यालय प्रयागराज के कर्मचारियों के लिए आयोजित एक विशेष भ्रमण शिविर ने हाल ही में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का सफल दौरा पूरा किया। इस एक सप्ताह के प्रेरणादायक शिविर में महिला कर्मचारियो और यूनियन के पदाधिकारियों सहित कुल 71 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाया।इस अनूठे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियो को भारत के विविध सांस्कृतिक और भौगोलिक परिदृश्य से परिचित कराना था जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके और वे अपने कार्य के प्रति अधिक प्रेरित हो।भ्रमण के दौरान कर्मचारियो को यात्रा के विभिन्न माध्यमो जैसे हवाई जहाज पानी जहाज (जहाज)और बोट से यात्रा करने का अवसर मिला जो अपने आप में एक रोमांचक अनुभव था।कर्मचारियो ने पोर्ट ब्लेयर सहित कई चर्चित एवं ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण किया। इनमें प्रमुख रूप से सेल्युलर जेल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप (रॉस द्वीप)हैवलॉक (स्वराजदीप)ब्लैक स्टोन (कालापत्थर)बीच एलिफेटा बीच और विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच शामिल थे।इस भ्रमण से कर्मचारियो को द्वीपसमूह की स्थानीय बोली-भाषा और समृद्ध संस्कृतियों को निकटता से समझने का मौका मिला।ऐसे भ्रमण कार्यक्रम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते है और उन्हे नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते है।इस महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी जितेन्द्र सिंह प्रीति कुमारी अपराजिता पटेल रानी देवी रामलाल मीना विष्णु प्रसाद रामशंकर विकाश कुमार मिथलेश कुमार अरविन्द कुमार पाण्डेय सतीश पटेल रामेश्वर मीना तथा पूरण मल मीना आदि कर्मचारियो ने भाग लिया।








7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.5k