यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के संयुक्त तत्वाधान में भव्य दो पहिया रैली आयोजित।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।माह नवम्बर 2025 के जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज दो पहिया हेलमेट रैली का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। रैली का संचालन समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।रैली को हरी झंडी समिति के सचिव संतोष कुमार एवं यातायात निरीक्षक अमित कुमार द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन प्रयागराज से दिखाकर रवाना किया गया।रैली का मार्ग लक्ष्मी टॉकीज चौराहा–बैक रोड–बालसन चौराहा– मेडिकल चौराहा– हनुमान मंदिर चौराहा–सिविल लाइंस–रोडवेज–पत्थर गिरजाघर रहा तथा इसका समापन सुभाष चन्द्र बोस चौराहा पर किया गया।रैली का उद्देश्य जनमानस को यातायात नियमो के पालन हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियो ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन सन्देश एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से नागरिकों को सजग करने का प्रयास किया।विशेष सहयोग एवं सहभागिता: वी के श्रीवास्तव शोएब आलम, अजीत कुमार सिन्हा रूपेश जैन वरुण जैन मनोज कुमार सिंह गणेश बाबू संदीप सोनी रमाकांत गुप्ता राजेश कुमार वीर कुमार जैन श्रवण कुमार गौड़ संजय शुक्ला संजय उपाध्याय राजेश निषाद खन्ना अमित कुमार कुशवाहा प्रेमचंद स्वर्णकार राकेश शर्मा वकार अहमद अंसारी फारूकी शिवराज निषाद योगेश चौरसिया नागेन्द्र प्रताप सिंह जादूगर तेज नारायण कुशवाहा सभाजीत कुशवाहा विशाल श्रीवास्तव अर्जुन सिंह मोहम्मद इमरान राम सजीवन महेन्द्र कुमार बिन्द मोहम्मद अनीस अजीत कुमार श्रीवास्तव देवेन्द्र विश्वकर्मा अशरफ के.सी.ओझा कृष्ण राजा नवीन मिश्रा मोहम्मद इमरान खान मसरूर अहमद अंकित कुमार कुशवाहा मोहम्मद अशरफ मोहम्मद जावेद सुधीर कुमार प्रजापति प्रेम बाबू आलोक मिश्रा अजीत कुमार श्रीवास्तव अर्जुन सिंह प्रदेश सिंह अभी श्रीवास्तव प्रमोद कुमार अग्रवाल ऋषिराज राजकुमार कमलेश कुमार मौर्या सुशील प्रजापति मनीष कुमार विश्वकर्मा आकाश सिंह उमेश पाण्डेय अंशु सिंह अमित गुप्ता जावेद अहमद फैजान नीरज केसरी सुजीत कुमार सिंह जाकिर रज़ा कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति यातायात पुलिस तथा सभी स्वयंसेवको का योगदान सराहनीय रहा।

प्रयागराज-मिर्जापुर खण्ड में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल रेल प्रशासन द्वारा सभी यात्रियो को उत्तम भोजन शुद्ध पेय जल स्वच्छ शौचालयो की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनो एवं गाड़ियो में टिकट चेकिंग अभियान निरन्तर चलाये जा रहे है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक सामान्य दिनेश कुमार ने प्रयागराज-कानपुर के मध्य गाड़ी संख्या 12505 एवं 12506 में टीम के साथ गाड़ी संख्या12505 एवं 12506 को चेक किया।इस चेकिंग अभियान में 59 यात्रियो को प्रभारितकर 34,500/-रुपए वसूल किये।इसमें 19 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 14,500/- रूपए 39 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियो को प्रभारित कर 19,500 रूपए एवं गन्दगी फ़ैलाने के लिए1यात्री को प्रभारित कर 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।दिनांक 15 नवम्बर 2025 को प्रयागराज-कानपुर खण्ड में चलाये गए चेकिंग अभियान में 5 अवैध वेंडरो को अनधिकृत रूप से खान-पान सामग्री बेचने के लिए पकड़कर अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया।इस जांच अभियान के दौरान यात्रियो को स्वच्छता और नियमित टिकट के साथ यात्रा करने के साथ गाड़ी कोच में साफ़-सफाई बनाये रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0–नारी शक्ति का नया आयाम–उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय।

गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानो की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति 5.0 अभियान।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-16.11.2025 को गंगानगर जोन के समस्त थानो की महिला पुलिसकर्मियो/मिशन शक्ति टीमो ने अपने- अपने थाना क्षेत्रो के प्रमुख बाजारो कस्बो शिक्षण संस्थानो धार्मिक स्थलो एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलो पर जाकर महिलाओ/बालिकाओ को उनके अधिकारो एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया।टीम द्वारा बालिकाओ को साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया।किसी भी शोहदों द्वारा परेशान करने पर तत्काल डायल-112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करने करने को बताया गया।मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओ/छात्राओ एवं महिलाओ को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे पुलिस आपात सेवा-112वूमेन पावरलाइन-1090महिला हेल्पलाइन-181सीएम हेल्पलाइन-1076 साइबर हेल्पलाइन-1930 व मिशन शक्ति केन्द्र आदि के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा पम्पलेट वितरित किया गया ।

सम्राट अशोक लाट का भव्य अनावरण.विविध कार्यक्रम का आयोजन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा के विकास खण्ड उरुवा क्षेत्र के गोसौरा खुर्द गांव में रविवार को धर्म इतिहास और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।यहां सम्राट अशोक के भव्य लाट स्तम्भ के साथ समाजसेवी जगन्नाथ कुशवाहा के मूर्ति का अनावरण बड़े ही शालीन और सांस्कृतिक माहौल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी के प्रदेश सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फूलपुर अमरनाथ मौर्या ने शामिल होकर सम्राट अशोक के लाट पर माल्यार्पण किया और लोगो को सामाजिक एकता तथा बौद्ध विचारधारा के महत्व पर प्रेरित किया।मुख्य आकर्षण रहे मेजा के विधायक संदीप पटेल जिन्होंने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने।अनावरण समारोह के दौरान विधायक संदीप पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक का इतिहास केवल भारतीय संस्कृति की पहचान नही बल्कि करुणा शांति और मानवता का सन्देश देने वाला महान आदर्श है।उन्होने कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच क्षेत्र की समस्याओ को भी गम्भीरता से उठाया।उन्होने कहा कि मेजा विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य सिंचाई और शिक्षा जैसी कई बुनियादी जरूरतो पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होने लोगो से संवाद करते हुए बताया कि एसआईआर योजना के माध्यम से मतदाता पहचान के लिए बीएलओ से पत्रक लेकर स्वयं भरने की बात कही।कहा कि उनकी पार्टी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।विधायक ने कहा कि जनता की समस्याएं उनकी प्राथमिकता है और जिस भी गांव कस्बे या इलाके से शिकायते आ रही है उन्हे दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया जा रहा है।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगो ने भी विधायक के समक्ष अपनी स्थानीय शिकायते और सुझाव रखे जिन पर उन्होने सकारात्मक आश्वासन दिया।अनावरण कार्यक्रम के आयोजक रहे बबलू कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होने अपने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए बौद्ध धर्म की शिक्षाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होने बताया कि बुद्ध के सिद्धान्त—अहिंसा समानता सत्य और करुणा—आज भी समाज को एकजुट रखने की शक्ति रखते है।

बबलू कुशवाहा ने युवाओ से अपील की कि वे अपने इतिहास संस्कृति और अपनी जड़ो को समझे तभी समाज में एकता जागरूकता और विकास दोनो सम्भव है।ग्रामीणो द्वारा इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि सम्राट अशोक लाट का अनावरण गांव के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इससे न सिर्फ गांव का गौरव बढ़ेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास संस्कृति और बौद्ध धरोहर के प्रति प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन प्रेमचन्द यादव ने किया।अंत में कार्यक्रम का समापन जय-जयकार माल्यार्पण और सांस्कृतिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए आयोजको और अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान समाजवादी के यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लालचन्द कुशवाहा सपा नेता दिलावर सिंह सेवानिवृत्त सीओ शिवराम कुशवाहा डॉ संतोष मौर्य लव कुश मौर्य कृष्णनाथ पाठक लालमनि सूर्यमनि देवी प्रसाद नचकऊ प्रसाद नयन कुशवाहा रंजीत रोहित नीरज धीरज सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा‘प्रेस मीट 2025’का आयोजन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा ऊर्जा निगम ने 15 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक‘प्रेस वार्ता 2025’का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख प्रेस और मीडिया संगठनो के प्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत विवेक चन्द्रा विभागाध्यक्ष(मानव संसाधन) द्वारा स्वागत भाषण से हुई जिसमें उन्होने सभी मीडिया प्रतिनिधियो एवं वरिष्ठ अधिकारियो का हार्दिक अभिनंदन किया।इसके पश्चात मेजा ऊर्जा निगम के स्टेशन प्रदर्शन सामाजिक उत्तरदायित्व पहलो प्रमुख उपलब्धियो तथा पर्यावरणीय प्रयासो पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने मीडिया को संबोधित करते हुए मेजा ऊर्जा निगम की उपलब्धियो और प्रमुख कार्यो की जानकारी साझा की।उन्होने संगठन की सामुदायिक विकास एवं सतत वृद्धि के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण तथा अन्य सामाजिक दायित्व गतिविधियों सहित के बारे में भी मीडिया से बात की।कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में अविजीत चटर्जी मुख्य महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं एन एन सिन्हा महाप्रबन्धक प्रचालन एवं अनुरक्षण आनन्द प्रकाश महाप्रबंधक प्रोजेक्ट अशोक कुमार सामल महाप्रबंधक मेंटेनेंस अमित रौतेला मुख्य वित्तीय अधिकारी डॉ.मनीषा पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अजय सिंह उप महाप्रबन्धक मानव संसाधन—शामिल रहे।इस प्रेस मीट का मुख्य उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियो के साथ संवाद को सुदृढ़ करना तथा परियोजना की प्रगति और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलो के सम्बन्ध में जानकारी साझा करना था।

क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता.महापौर गणेश केसरवानी।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।महापौर ने चन्द्रलोक राजश्री टंडन मंडपम एवं मंसूर अली पार्क में दो वार्ड में दो ट्यूबवेल का किया लोकार्पण लगभग 35000 घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल मुट्ठीगंज घिसई का हाता में 8 रुपए की लागत से आरसीसी रोड का किया लोकार्पण क्षेत्र की जनता को समर्पित किया महापौर गणेश केसरवानी ने दिन शुक्रवार को चन्द्रलोक राजश्री टंडन मंडपम के समीप और मंसूर अली पार्क में दो ट्यूबवेल का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होने मुट्ठीगंज घिसई का हाता में 8 लाख रुपए की लागत से आर सी सी रोड का लोकार्पण भी किया।इस अवसर पर महापौर ने क्षेत्रवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन विकास कार्यो से क्षेत्र के निवासियो को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।ट्यूबवेल का लोकार्पण महापौर ने चंद्रलोक राजश्री टंडन मंडपम के समीप और मंसूर अली पार्क में बड़े ट्यूबवेल का लोकार्पण किया जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान होगा।रोड का लोकार्पण महापौर ने मुट्ठीगंज घिसाई का हाता में 8 लाख रुपए की लागत से रोड का लोकार्पण किया जिससे क्षेत्र के निवासियो को आवागमन में सुविधा होगी।महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है महापौर ने कहा कि क्षेत्रवासियो की समस्याओ का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है इस रोड के निर्माण से क्षेत्र के निवासियो को आवागमन में सुविधा होगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा महापौर ने कहा कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है महापौर ने कहा कि क्षेत्रवासियो की समस्याओ का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद कुसुम लता गुप्ता रमीज अहसन महाप्रबन्धक जलकर कुमार गौरव अधिशासी अभियन्ता जलकर सौरभ जोनल अधिकारी संजय मग्मई सहायक अभियन्ता सीएनडी एक्स मिथलेश मण्डल वरिष्ठ नेता नवरत्न कत्याल अध्यक्ष अपूर्वा चन्द्रा अमित गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता दिनेश विश्वकर्मा आलोक वैश्य विष्णु त्रिपाठी मोहम्मद सदमान भरत केसरी हिमालय सोनकर रितिका मारवा सीमा बिहारी रेखा सिंह सीमा केसरी प्रियंका केसरवानी राम सुरेन्द्र कुमार श्याम दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

जंगल में दफन हुई छात्रा की मिली लाश.फैली सनसनी

पहचान:जी जी आई सी कटरा की छात्रा.जाच में जुटी पुलिस

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।गंगापार मे थरवई थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखरावां गांव में जमीन के अन्दर दफन की गई लाश की हुई पहचान।लाश राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कटरा की 11वी की छात्रा साक्षी यादव उम्र लगभग 17 वर्ष के रुप में पहचान हुई।साक्षी यादव शहर के कैन्ट इलाके में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी।10 नवम्बर को भी वह बैग लेकर स्कूल के लिए निकली थी लेकिन लौटकर नही आई।पांच दिन बाद उसकी लाश थरवई के जंगल मे जमीन के अन्दर दबी हुई पाई गई।

थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में सूनसान जंगल में शनिवार को जमीन में दफन मिली लाश की पहचान किया गया।राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कटरा प्रयागराज की 11वी की छात्रा थी।वह मूल रूप से सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव की रहने वाली थी। वह शहर के कैन्ट इलाके में अपने फूफा श्यामलाल यादव के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।परिवार वालो ने बताया की घटना से पांच दिन पहले वह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन लौटकर घर नही आई।

परिजनो ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी।शनिवार को उसकी लाश लखरावां के सूनसान जंगल में मिली।पुलिस ने इस मामले की छानबीन में जुट गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव के निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार यादव की पुत्री साक्षी उम्र लगभग 17अपने फूफा श्यामलाल यादव निवासी कैन्ट प्रयागराज के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।वह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कटरा में 11वी की छात्रा थी।रोज की तरह वह 10 नवम्बर को भी बैग लेकर स्कूल के निकली थी लेकिन लौटकर घर नही आई।

छात्रा के फूफा श्यामलाल ने बहुत खोजबीन की लेकिन छात्रा का कही पता नही चला फिर उसके पैतृक घर सोरांव मे भी पता लगवाया गया लेकिन साक्षी का वहां से भी कुछ पता नही लगा।इसके बाद उन्होने कैन्ट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया।साक्षी का शव शनिवार को थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव के बाहर सूनसान जंगल में पाया गया।शव को जमीन के अन्दर दबा दिया गया था। सुबह उधर से गुजर रहे कुछ बच्चो ने कुत्तो को मट्टी खोदते हुए देखा उसके बाद जमीन के अन्दर से एक हाथ निकला।यह देख बच्चे डर गए।इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया।

छात्रा के शरीर पर लैगिंग और टीशर्ट थी।उसके दोनो पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे।घटनास्थल से कुछ दूर पर स्पोर्ट शूज भी मिला।पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन शुरू की तो घटना स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर युवती का स्कूल बैग भी पड़ा मिला था। जिसमें कॉपी-किताब और पेन के अलावा छात्रा का आधार कार्ड मिला शीशा और सिन्दूर की डिबिया मिली।सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना पर थाने पहुंचे छात्रा के फूफा श्यामलाल यादव ने शव की पहचान किया।सुचना पर परिजनो ने रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के सपनो को साकार कर रहे- रमाशंकर सिंह पटेल

जसरा से गौहनिया तक भव्य एकता यात्रा पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

संजय द्विवेदी, प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत बारा विधान सभा क्षेत्र के जसरा से गौहनिया तक रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य एकता यात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।यात्रा का शुभारम्भ जसरा ब्लॉक परिसर से हुआ तथा गौहनिया बाजार होते हुए एमवी कान्वेंट गौहनिया में गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुई।पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा कर नागरिको ने स्वागत किया।

तिरंगा हाथ में लिए डीजे पर बजते देशभक्ति गीतो ने वातावरण को उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल देश के सच्चे नायक थे।एक भारत-विकसित भारत का जो सपना उन्होंने देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है।उन्होने जम्मू–कश्मीर से धारा 370 हटाकर वह ऐतिहासिक कार्य किया जो आज़ादी के बाद पूरा नही हो सका था।यह लौहपुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होने आगे कहा-सैकड़ो रियासतो को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने अग्रेजो तक को लोहे का चना चबवा दिया था।

कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल का सम्मान नही किया। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को शामिल होने तक से रोका गया था।आज पीएम मोदी उनके हर सपने को साकार कर रहे है।चाहे दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाना हो या आत्मनिर्भर भारत का विजन पहले सांसद 150 गैस कनेक्शन बांटते थे तब देश का गरीब कभी रसोई गैस का सपना नही देख सकता था। लेकिन आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करोड़ो गरीब परिवारो को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर सरदार पटेल के सपनो को साकार कर रहे है।

भारत में रहना है तो वन्देमातरम् कहना होगा-यह हमारी राष्ट्रीय पहचान है।पूर्व मंत्री एवं इलाहाबाद लोकसभा की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा

सरदार पटेल का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान अतुलनीय है।उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और त्याग से ही भारत की एकता की नीव मजबूत हुई। आज की एकता यात्रा देश को एक सूत्र में बांधे रखने की प्रेरणा देती है।बारा विधायक डॉ.वाचस्पति ने व्यवस्था एवं प्रशासनिक क्षमताओ पर प्रकाश डालते हुए कहा सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माताओं में थे।उनकी प्रशासनिक क्षमता दूरदर्शिता और कठोर निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को स्थायी रूप से एकता के सूत्र में बांधा।हम सबको उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा बारा विधान सभा के नागरिको और कार्यकर्ताओ ने जिस उत्साह से इस यात्रा को सफल बनाया है वह सराहनीय है।सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को मजबूती और एकता का मार्ग दिखाते है।जिला प्रवासी अमरनाथ यादव जिला सह-प्रवासी कविता पटेल ने भी सरदार पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एकता यात्रा ब्लॉक परिसर जसरा से प्रारम्भ होकर सरदार पटेल को पुष्पार्चन करने के बाद गौहनिया बाजार होते हुए एमवी कान्वेन्ट में गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय सन्तोष त्रिपाठी जय सिंह पटेल ज्ञान सिंह पटेल जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी प्रकाश शुक्ल प्रचंड शिवराम सिंह परिहार जिला आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा सोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल दिनेश प्रजापति आशीष पाल बंदना सिंह अखिलेश सिंह पटेल फूलचंद पटेल श्यामू निषाद रामानंद त्रिपाठी अम्बुज त्रिपाठी राजमणि पासवान सुधाकर पाण्डेय सुभाष सिंह पटेल कुशल जैन नीरज केसरवानी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।वही इस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारो से एकता यात्रा गुंजायमान रहा।

नर्सिग शिक्षा मानव सेवा का आधार है- डॉ.वाचस्पति

नर्सिंग विद्यार्थियो ने भावपूर्ण लैंप लाइटिंग से जगाई सेवा की लौ-डॉ.वाचस्पति।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत विकास खण्ड कौधियारा क्षेत्र के जारी सड़वा खुर्द स्थित सृजन एकेडमी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस कॉलेज में शनिवार को भव्य लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से मुख्य अतिथि बारा विधायक डॉ.वाचस्पति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।इसके साथ ही नर्सिंग के पवित्र दायित्व का प्रतीक लैंप लाइटिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें छात्र-छात्राओ ने एक-दूसरे को ग्रोथ देकर समारोह को भावपूर्ण और यादगार बना दिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओ द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें देशभक्ति नृत्य एवं समूह गीत शामिल रहे।इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि डॉ.वाचस्पति ने लैंप लाइटिंग की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग समाज सेवा का सर्वोच्च रूप है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और निष्ठा समर्पण एवं मानवता को अपने कार्य की मूल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए जिससे छात्रो में उत्साह देखने को मिला।कॉलेज प्रबन्धन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियो में आत्मविश्वास और पेशेवर दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ.बी.बी. अग्रवाल कनिका अग्रवाल शरणजीत कौर उदयकांत मिश्रा नेहा प्रजापति डॉ.बिहारी यादव सहित दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में 21–22 नवम्बर को कृषक मेला।

किसानो को मिलेगी नवीन तकनीक व योजनाओ की जानकारी।

प्रगतिशील कृषक कर सकेंगे उत्पादों का रजिस्ट्रेशन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 21 व 22 नवम्बर 2025 को दो दिवसीय किसान मेला आयोजित किया जाएगा।मेले में किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।इसके साथ ही नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में भी किसानों को अवगत कराया जाएगा।मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहां कृषक अपनी जरूरत से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रगतिशील किसान अपने कृषि उत्पादो का रजिस्ट्रेशन एवं संवर्धन भी इस मेला के माध्यम से कर सकते है।नीति आयोग में कृषि के नामित सलाहकार सदस्य डॉ.राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि यह कृषक मेला भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य किसानो को नई तकनीक योजनाओं और संसाधनो से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।