सम्राट अशोक लाट का भव्य अनावरण.विविध कार्यक्रम का आयोजन।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा के विकास खण्ड उरुवा क्षेत्र के गोसौरा खुर्द गांव में रविवार को धर्म इतिहास और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।यहां सम्राट अशोक के भव्य लाट स्तम्भ के साथ समाजसेवी जगन्नाथ कुशवाहा के मूर्ति का अनावरण बड़े ही शालीन और सांस्कृतिक माहौल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी के प्रदेश सचिव व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फूलपुर अमरनाथ मौर्या ने शामिल होकर सम्राट अशोक के लाट पर माल्यार्पण किया और लोगो को सामाजिक एकता तथा बौद्ध विचारधारा के महत्व पर प्रेरित किया।मुख्य आकर्षण रहे मेजा के विधायक संदीप पटेल जिन्होंने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बने।अनावरण समारोह के दौरान विधायक संदीप पटेल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक का इतिहास केवल भारतीय संस्कृति की पहचान नही बल्कि करुणा शांति और मानवता का सन्देश देने वाला महान आदर्श है।उन्होने कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच क्षेत्र की समस्याओ को भी गम्भीरता से उठाया।उन्होने कहा कि मेजा विधानसभा क्षेत्र में सड़क स्वास्थ्य सिंचाई और शिक्षा जैसी कई बुनियादी जरूरतो पर लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होने लोगो से संवाद करते हुए बताया कि एसआईआर योजना के माध्यम से मतदाता पहचान के लिए बीएलओ से पत्रक लेकर स्वयं भरने की बात कही।कहा कि उनकी पार्टी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।विधायक ने कहा कि जनता की समस्याएं उनकी प्राथमिकता है और जिस भी गांव कस्बे या इलाके से शिकायते आ रही है उन्हे दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया जा रहा है।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगो ने भी विधायक के समक्ष अपनी स्थानीय शिकायते और सुझाव रखे जिन पर उन्होने सकारात्मक आश्वासन दिया।अनावरण कार्यक्रम के आयोजक रहे बबलू कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होने अपने समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए बौद्ध धर्म की शिक्षाओ पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होने बताया कि बुद्ध के सिद्धान्त—अहिंसा समानता सत्य और करुणा—आज भी समाज को एकजुट रखने की शक्ति रखते है।
बबलू कुशवाहा ने युवाओ से अपील की कि वे अपने इतिहास संस्कृति और अपनी जड़ो को समझे तभी समाज में एकता जागरूकता और विकास दोनो सम्भव है।ग्रामीणो द्वारा इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि सम्राट अशोक लाट का अनावरण गांव के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इससे न सिर्फ गांव का गौरव बढ़ेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास संस्कृति और बौद्ध धरोहर के प्रति प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन प्रेमचन्द यादव ने किया।अंत में कार्यक्रम का समापन जय-जयकार माल्यार्पण और सांस्कृतिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने इस आयोजन को यादगार बताते हुए आयोजको और अतिथियो का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान समाजवादी के यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लालचन्द कुशवाहा सपा नेता दिलावर सिंह सेवानिवृत्त सीओ शिवराम कुशवाहा डॉ संतोष मौर्य लव कुश मौर्य कृष्णनाथ पाठक लालमनि सूर्यमनि देवी प्रसाद नचकऊ प्रसाद नयन कुशवाहा रंजीत रोहित नीरज धीरज सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।













7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k