प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के सपनो को साकार कर रहे- रमाशंकर सिंह पटेल
जसरा से गौहनिया तक भव्य एकता यात्रा पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
संजय द्विवेदी, प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत बारा विधान सभा क्षेत्र के जसरा से गौहनिया तक रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य एकता यात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।यात्रा का शुभारम्भ जसरा ब्लॉक परिसर से हुआ तथा गौहनिया बाजार होते हुए एमवी कान्वेंट गौहनिया में गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुई।पूरे मार्ग में जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा कर नागरिको ने स्वागत किया।
तिरंगा हाथ में लिए डीजे पर बजते देशभक्ति गीतो ने वातावरण को उत्साह से भर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल देश के सच्चे नायक थे।एक भारत-विकसित भारत का जो सपना उन्होंने देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है।उन्होने जम्मू–कश्मीर से धारा 370 हटाकर वह ऐतिहासिक कार्य किया जो आज़ादी के बाद पूरा नही हो सका था।यह लौहपुरुष सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होने आगे कहा-सैकड़ो रियासतो को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने अग्रेजो तक को लोहे का चना चबवा दिया था।
कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल का सम्मान नही किया। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को शामिल होने तक से रोका गया था।आज पीएम मोदी उनके हर सपने को साकार कर रहे है।चाहे दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाना हो या आत्मनिर्भर भारत का विजन पहले सांसद 150 गैस कनेक्शन बांटते थे तब देश का गरीब कभी रसोई गैस का सपना नही देख सकता था। लेकिन आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी करोड़ो गरीब परिवारो को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर सरदार पटेल के सपनो को साकार कर रहे है।
भारत में रहना है तो वन्देमातरम् कहना होगा-यह हमारी राष्ट्रीय पहचान है।पूर्व मंत्री एवं इलाहाबाद लोकसभा की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा
सरदार पटेल का स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान अतुलनीय है।उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति और त्याग से ही भारत की एकता की नीव मजबूत हुई। आज की एकता यात्रा देश को एक सूत्र में बांधे रखने की प्रेरणा देती है।बारा विधायक डॉ.वाचस्पति ने व्यवस्था एवं प्रशासनिक क्षमताओ पर प्रकाश डालते हुए कहा सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माताओं में थे।उनकी प्रशासनिक क्षमता दूरदर्शिता और कठोर निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को स्थायी रूप से एकता के सूत्र में बांधा।हम सबको उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा बारा विधान सभा के नागरिको और कार्यकर्ताओ ने जिस उत्साह से इस यात्रा को सफल बनाया है वह सराहनीय है।सरदार पटेल के आदर्श आज भी देश को मजबूती और एकता का मार्ग दिखाते है।जिला प्रवासी अमरनाथ यादव जिला सह-प्रवासी कविता पटेल ने भी सरदार पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एकता यात्रा ब्लॉक परिसर जसरा से प्रारम्भ होकर सरदार पटेल को पुष्पार्चन करने के बाद गौहनिया बाजार होते हुए एमवी कान्वेन्ट में गोष्ठी के साथ सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय सन्तोष त्रिपाठी जय सिंह पटेल ज्ञान सिंह पटेल जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी प्रकाश शुक्ल प्रचंड शिवराम सिंह परिहार जिला आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा सोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल दिनेश प्रजापति आशीष पाल बंदना सिंह अखिलेश सिंह पटेल फूलचंद पटेल श्यामू निषाद रामानंद त्रिपाठी अम्बुज त्रिपाठी राजमणि पासवान सुधाकर पाण्डेय सुभाष सिंह पटेल कुशल जैन नीरज केसरवानी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।वही इस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारो से एकता यात्रा गुंजायमान रहा।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.0k