सरदार पटेल जयन्ती पर बारा विधान सभा की एकता यात्रा आज
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयन्ती के उपलक्ष्य में यमुनानगर अन्तर्गत विधान सभा बारा की विशाल एकता पदयात्रा का आयोजन रविवार को किया जा रहा है।एकता यात्रा के मीडिया प्रमुख दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा सुबह11बजे जसरा ब्लॉक सभागार से शुभारम्भ होकर गौहनिया बाजार होते हुए एमवी कांवेंट स्कूल गौहनिया में आयोजित संगोष्ठी के साथ संपन्न होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमा शंकर सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल होगे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता सामाजिक संगठन व्यापारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे।एकता यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिको एवं व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा भारत माता की जय तथा सरदार पटेल अमर रहे के जयघोष से वातावरण गूंजायमान होगा।
आयोजन का उद्देश्य जन-जन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व व राष्ट्रीय एकता के संदेश को पहुंचाना है।







6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k