पीएम मोदी के विकास मॉडल और जनता के भरोसे की जीत है—दिलीप सिंह पटेल।
![]()
भाजपा कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत ने लोकतंत्र में नया विश्वास कायम किया-राजेश शुक्ल।
विहार में एनडीए की जीत पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो ने मुंह मीठा कराकर मनाया जश्न।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।विहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबन्धन की ऐतिहासिक विजय पर करछना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय का जश्न मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व सुशासन और विकास आधारित राजनीति की जीत है।देश की जनता ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया है कि राष्ट्रहित भ्रष्टाचारमुक्त शासन और मजबूत नेतृत्व की राह पर भाजपा ही भरोसे की पार्टी है।उन्होने कहा कि विहार चुनाव परिणाम यह दर्शाता है कि जनता जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को अस्वीकार कर चुकी है और मोदी सरकार की नीतियो पर पूरा विश्वास करती है।भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा विहार में मिली विजय कार्यकर्ताओ की अनवरत मेहनत मजबूत संगठन और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।भाजपा राष्ट्रवाद विकास और सेवा की राजनीति को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।जिला प्रवासी अमर नाथ यादव ने कहा यह जीत जनता के विश्वास और संगठन की एकजुटता का प्रतिफल है। विहार में जनता ने विकास बनाम बाधाओं की राजनीति को स्पष्ट रूप से चुना है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया सभी पदाधिकारी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा पटाखे फोड़ जीत का ज़श्न मनाया।विजय जश्न में विधायक करछना पियूष रंजन निषाद जिला सह प्रवासी कविता सिंह पटेल विनोद प्रजापति विभूति नारायण सिंह, विभव भारतीय डाँ.देवी सिंह पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।






5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k