झारखंड स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में तथा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “रजत जयंती समारोह एवं झारखंड की पहचान” विषय पर अपनी कला और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग्स एवं रंगोलियों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी परंपराएं तथा विकास की झलक को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम, कक्षा 6 से 8 वर्ग में: प्रथम स्थान: सीमा लकड़ा, संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान: प्रिंस कुमार, माउंट कार्मल स्कूल, तृतीय स्थान: संध्या गोस्वामी, संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, कक्षा 9 से 12 वर्ग में:
प्रथम स्थान: सृष्टि प्रसन्न टोपनो, जेबीएवी कटकमदाग, द्वितीय स्थान: नंदनी कुमारी, यदुनाथ गर्ल्स उच्च विद्यालय, तृतीय स्थान: निक्की उरांव, पीएम श्री केवी हाई स्कूल, रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम
कक्षा 6 से 8 वर्ग में: प्रथम स्थान: संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान: इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, तृतीय स्थान: माउंट कार्मल स्कूल कक्षा 9 से 12 वर्ग में: प्रथम स्थान: संत रॉबर्ट गर्ल्स हाई स्कूल, द्वितीय स्थान: इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, तृतीय स्थान: यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल
झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर बच्चों की मनमोहक कलाकृतियों से सजा हुआ था, जो झारखंड की उभरती प्रतिभाओं और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बना।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड के बच्चे न केवल शिक्षा बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी झारखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में तथा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन हजारीबाग में उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन (Cyclothon) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गुब्बारा उड़ा कर एवं शपथ ग्रहण कर किया गया। यह साइक्लोथॉन कैनरी हिल से प्रारंभ होकर झील एम्फीथिएटर तक संपन्न हुई। प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में विशेषकर युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
हजारीबाग, झारखंड: खुटरा पंचायत स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में बुधवार को आयोजित एकता फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल के छात्रों ने आईडीए झारखंड राज्य दंत सम्मेलन में उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम प्रतिष्ठित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज परिसर के शैक्षणिक सभागार में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से दंत शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया। सम्मेलन में हजारीबाग डेंटल काॅलेज के पीजी पेपर प्रेजेंटेशन श्रेणी में डॉ. गज़ाला इरफान, ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद डॉ. रमशा रिजवान, कंजर्वेटिव और एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दूसरा स्थान और डॉ. अंकिता, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीजी पोस्टर श्रेणी में ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. रिया झरियात और डॉ. पल्लवी सिन्हा को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिया गया। प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. हर्षिता और डॉ. अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूजी पेपर प्रेजेंटेशन में इंटर्न डॉ. दीपशिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। यूजी पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ शेरीन और डॉ सुकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के साथ कॉलेज के फैकल्टी डॉ. अंशू साहू, डॉ. रघु रंजन, डॉ. दयाशंकर और डॉ. पारुल प्रिया भी थीं।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत पर्व के अवसर पर आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में ग्रामीण आवास योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे संकल्प सभा से हुई, जिसमें ग्रामीणों एवं आवास योजना के लाभुकों ने यह संकल्प लिया कि उन्हें आवास निर्माण हेतु प्राप्त सहायता राशि का उपयोग समय-सीमा के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पक्का घर निर्माण में करेंगे।
हजारीबाग, 12 नवम्बर 2025 - झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन आज स्ट्रीट डांस कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा अखाड़ा में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा पारंपरिक नगाड़ा वाद्ययंत्र बजाकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
शहर के बीच स्थित ऐतिहासिक झील के संपूर्ण विकास एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश के आलोक में आज आर्किटेक्ट टीम को बुलाकर ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।शहर की पहचान मानी जाने वाली इस झील को पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। झील के चारों ओर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिला प्रशासन, हजारीबाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की पहल पर जिले में चल रहे रक्तदान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
Nov 13 2025, 18:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k