भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे हजारीबाग, सांसद मनीष जायसवाल सहित कई विधायकों और भाजपा नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारीअध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार हजारीबाग जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। आदित्य साहू के हजारीबाग प्रवेश करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पुराना बस स्टैंड के समीप अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर उनका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से पुष्पगुच्छ भेंटकर, फूल माला पहनकर और अंग वस्त्र उड़कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यहां स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात कटकमसांडी के लिए प्रस्थान किया।
कटकमसांडी जाने के क्रम में आदित्य साहू का कंचनपुर पंचायत स्थित जैलमा चौक, बरग़ड्डा पंचायत स्थित बहीमर चौक और कटकमसांडी पंचायत स्थित कटकमसांडी चौक पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरजोर स्वागत किया ।
यहां से भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सांसद मनीष जायसवाल सहित विधायक द्वय और अन्य भाजपा नेताओं के साथ डाटो खुर्द पंचायत स्थित ग्राम कठोतिया पहुंचे और यहां शोकाकुल भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन प्रसाद की माता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उनका हिम्मत बढ़ाया। तत्पश्चात सभी शाहपुर पंचायत के ग्राम झरदाग पहुंचे। यहां बीते छठ महापर्व के दौरान एक ही परिवार के चार बच्चियों के तालाब में डूबने से आकस्मिक निधन हो गया थम इस घटना ने पूरे राज्य के लोगों को झकझोर दिया था। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं ने इस घटना के शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। इसी गांव के एक अन्य शोकाकुल परिवार जीतलाल भुइयां के यहां भी सभी ने पहुंचकर गहरा शोक जताया और सभी शोकाकुल परिवार को यथासंभव सहयोग का भरोसा जताया ।
भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ग्राम झरदाग में ही अपनी भतीजी राधिका देवी से घर पहुंचकर उनसे मिलकर अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन कर एक संदेश भी दिया कि राजनीतिक जीवन में भी जब वक्त मिले तो अपनों से मिलकर रिश्तों को अहमियत जरूर दें ।
मौके पर विशेषरूप से उनके दौरे में सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष टुन्नु गोप, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता कैलाश पति ओझा, कुमकुम देवी, शेफाली गुप्ता, टोनी जैन, कुणाल किशोर दुबे, अर्जुन साहू, सुमन कुमार पप्पू, चौधरी प्रसाद, लब्बू गुप्ता, अनिल मिश्रा, मूलचंद साव, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव,जिला सांसद सह प्रतिनिधि जीवन मेहता,सदर सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बीरू,पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद , नारायण साव, अशोक राणा,अरविंद यादव, अजीत दास, राकेश सिंह, महावीर सिंह, बिजुल देवी, घनश्याम यादव, अनिल कुशवाहा, दिलीप कुमार रवि, दीपक मेहता, रामू राम, मनोज पांडे, आदित्य दांगी, रामचंद्र यादव, प्रकाश यादव,विजय दांगी, सहदेव यादव, अमित सिंह, शिशुपाल सिंह, राजकिशोर प्रसाद, लेखराज यादव, समुद्र प्रसाद,नरेश पासवान, गोविंद यादव, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, राजेश

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारीअध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार हजारीबाग जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। आदित्य साहू के हजारीबाग प्रवेश करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पुराना बस स्टैंड के समीप अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर उनका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से पुष्पगुच्छ भेंटकर, फूल माला पहनकर और अंग वस्त्र उड़कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यहां स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात कटकमसांडी के लिए प्रस्थान किया। 
डेमोटांड स्थित हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एआई और शिक्षा ऑटोमेशन की दुनिया में मानव स्वतंत्रता का संरक्षण पर रहा। जिसमें आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हजारीबाग - मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग समाहरणालय में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ल से मिलकर हजारीबाग झील, छड़वा डैम, कनहरी हिल के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास, पूरे जिले के ग्राम्य क्षेत्र में लाइट लगवाने, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन केंद्र बनवाने, कर्णपुरा की धरती पर एनटीपीसी प्रभावित इलाके में सेंट्रल स्कूल की स्थापना करने और जिले भर के पंचायत स्तर पर सामुदायिक के केंद्र खुलवाने स्थित अन्य जनसमस्याओं और विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल को हर जरूरी मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया ।
हजारीबाग जिले की बरकठा थाना पुलिस ने एक ग्रामीण डॉक्टर से 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगने और गोलीबारी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बनी एक विशेष टीम ने 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।
हजारीबाग पुलिस केंद्र में मंगलवार को 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड की मधुर धुनों और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई। उपस्थित दर्शकों और खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उद्घाटन समारोह का माहौल देशभक्ति और उमंग से सराबोर रहा। इस अवसर पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य और पुलिस बल में खेलकूद की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेलकूद पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और सामूहिकता की भावना को मजबूत करता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में आपसी सौहार्द, टीमवर्क और फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, एसपी हजारीबाग अंजनी अंजन, एसपी रामगढ़ अजय कुमार, एसपी कोडरमा अनुदीप सिंह, एसपी चतरा सुमित कुमार अग्रवाल, एसपी गिरिडीह विमल कुमार सहित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
केरेडारी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से सीनियर राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई का आगमन केरेडारी के स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र में हुआ ! इस अवसर पर उन्होंने शहर के विभिन्न स्कुल में नैतिक शिक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया! वहीं स्थनीय ब्रह्म कुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र पर भी खुशहाल जीवन हेतु सकारात्मक चिंतन विषय पर अपना संबोधन दिया ! हजारीबाग के केंद्रीय कारागार में अपराध मुक्त जीवन हेतु राजयोग और तनाव मुक्त, नशा मुक्त पर कार्यक्रम किया ! मंगलवार को उन्होंने स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत पत्रकार वार्ता में पत्रकारों समेत अन्य लोगों को संबोधित किया! इस मुहिम में
केरेडारी।प्रतिनिधि - 25 वां झारखंड स्थापना दिवस पर प्रदेश के विकास को लेकर बीडीओ विवेक कुमार,सीओ रामरतन वर्णवाल के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को रन फॉर झारखंड कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड प्रशासन के साथ साथ पंचायत जनप्रतिनिधियों और गण्यमान्य लोगो ने दौड़ लगायी गई। जिसमे प्रमुख सुनीता देवी,बीडीओ विवेक कुमार, सीओ रामरतन वर्णवाल, बीपीओ सुमन कुमार,जिला परिषद दक्षिणी अनिता सिंह, अर्जुन राम,प्रखण्ड बड़ा बाबू उमेश दास, मुखिया दिनेश साव,अशोक राम,जितनी देवी,के आलवा आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा, प्रीतम सिंह,नरेश कुमार महतो,बैजनाथ महतो,प्रशांत कुमार,बसंत यादव,रवि पांडेय,समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी, विभिन्न संगठन के लोग,पंचायत प्रतिनिधि और नेता गण समेत केरेडारी प्रखण्ड परिसर से घुटु डैम तक दौड़ लगाये।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, हजारीबाग द्वारा 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी सरकारी संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
Nov 12 2025, 19:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k