बिहार में तेजी से हो रहा विकास,गोह की जनता दें रणविजय जी को आशीर्वाद - मुख्यमंत्री

,हसपुरा / औरंगाबाद विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक होता जा रहा है वैसे वैसे प्रचार अभियान तेज हो गया है। मंगलवार की शाम एनडीए गठबंधन की ओर से हसपुरा बाजार के नरसन रोड स्थित ड्रीम पैलेस मैरिज हॉल ( भाजपा कार्यालय)के सभाकक्ष में बुद्धिजीवी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा ने किया व संचालन प्रदेश सचिव लोजपा सह वैश्य चेतना समिति के जिला संयोजक विजय कुमार अकेला ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित उत्तरप्रदेश सरकार के खाद आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा,भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, पूर्व एमएलसी हरिगोविंद सिंह मुख्य रूप से शामिल हुयें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। मोदी व नीतीश की जोड़ी पूरी शक्ति से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां की धरती से गुरूगोविंद सिंह,महात्मा बुद्ध,महाकवि बाणभट्ट,महान तपस्वी च्यवन ऋषि,सीता मईया जैसे पवित्र लोगों का रिश्ता जुड़ा है। बिहार के लोगों ने ठान लिया है कि फिर से एनडीए की सरकार नीतीश कुमार कै नेतृत्व में बनेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि हमारी सरकार बनने पर नौकरी देंगे। 2005 के पहले वाली जंगल राज बिहार की जनता भुली नहीं है। यें वही लालू यादव के बेटे तेजस्वी हैं, जो नौकरी के बदले गरीबों का जमीन लिखवाते थें। कहा कि छठी मईया पर्व को राहुल गांधी नाटक कहता है। जिसका लगाव हमेशा इटली से रहा हो वह क्या जाने छठ पर्व की महिमा। हरियाणा में छठ पर्व को हम राज्य स्तर पर मनाते हैं और साक्षात मान कर पूजा करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा में रहने वाले जिन बिहारी भाइयों को किसी भी तरह का दिक्कत हो,बेहिचक हमसे संपर्क करेंगे। एनडीए गठबंधन मिशन 2025 की राह पर बिहार में फिर से नीतीश सरकार के राह पर चल रही है।

जनता को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 के पहले लालू की सरकार को राहुल बाबा एवं उसकी कंपनी ने बिहार को क्या दिया था। नीतीश कुमार ने किसान सम्मान निधि में तीन हजार बढ़ोतरी करेंगे। जीविका दीदी के खाते में दस हजार, आयुष्मान कार्ड से गरीब, असहाय परिवार इलाज करा रहें हैं।

सभा में उपस्थित सभी जनता जनार्दन से उन्होंने कमल का बटन दबाकर डॉ.रणविजय कुमार को रिकॉर्ड मत से जिताने का अपील किया। कहा कि आप जितनी ज्यादा वोट से इन्हें जिताएंगे,रणविजय बाबू उतने हीं मजबूत होकर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जबलपुर से आए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर पटेल,अश्वनी तिवारी,संजय मेहता,अमन कुशवाहा,विनोद कुशवाहा,राजीव रंजन उर्फ नन्हका बाबू,चंद्रकांत मुन्ना,विनोद शर्मा,सतेन्द्र चौधरी,डॉ.रामजतन सिंह,विनय शर्मा,विद्यानंद सिंह,राजकुमार पासवान,डॉ.राजेश विचारक,धनंजय कुमार मुन्ना, इबरार अहमद,महिपाल सिंह,नन्दन यादव,कविन्द्र निराला,प्रो.संजय कुमार,संतोष शर्मा के अलावा दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ.रणविजय कुमार के समर्थन में तमाम लोगों से मतदान करने की अपील किया। राजा चौधरी,अभिषेक शौंडिक,आलोक कुमार सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय

रफ़ीगंज में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एंट्री से गूंजा मैदान, NDA प्रत्याशी प्रमोद सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

 ,रफ़ीगंज (औरंगाबाद) : विधानसभा चुनाव को लेकर रफ़ीगंज में बुधवार को आर.बी.आर. खेल मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने जोरदार एंट्री की। जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुँचे, मैदान में उपस्थित हजारों की भीड़ “पवन सिंह ज़िंदाबाद”, “जय मोदी-जय नीतीश” और “प्रमोद भैया विजयी हों” के नारों से गूंज उठा।

सभा स्थल पर उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि पवन सिंह का जादू सिर्फ़ परदे तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के दिलों में भी गहराई तक बसा है।  

पवन सिंह बोले – “प्रमोद भैया को जिताइए, रफ़ीगंज में विकास की नई गाथा लिखिए

पवन सिंह ने अपने जोशीले भाषण में एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, “रफ़ीगंज की जनता जागरूक है, यहाँ के लोग विकास चाहते हैं। विकास का रास्ता केवल एनडीए से होकर जाता है। प्रमोद भैया को जिताइए, रफ़ीगंज में विकास की नई गाथा लिखिए।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। “अबकी बार फिर एनडीए की सरकार बनाकर प्रदेश को और आगे बढ़ाने का मौका दें,” उन्होंने जनता से आग्रह किया। 

भीड़ और उत्साह से गदगद हुए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह

सभा में उमड़े जनसैलाब और पवन सिंह के जोश ने वातावरण को चुनावी रंग में सराबोर कर दिया। प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि रफ़ीगंज की जनता का अपार स्नेह और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और युवाओं के रोजगार सृजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

सभा समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग पवन सिंह के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, जदयू नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सोनी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, हम प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि, और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रफ़ीगंज की यह सभा आगामी चुनावी दौर में एनडीए खेमे के लिए बड़ा मनोबल साबित हो सकती है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र पाण्डेय

हर बूथ को मजबूत बनाएं, विकास ही हमारी प्राथमिकता: राजीव कुमार सिंह

डेहरी (संवाददाता): डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा है कि पार्टी के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की परीक्षा है। यदि प्रत्येक बूथ से मजबूती मिलेगी, तो क्षेत्र का विकास अपने आप सुनिश्चित होगा। श्री सिंह मंगलवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता चुनावी माहौल को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और अराजकता का वातावरण बना रहे हैं। “ऐसा प्रतीत होता है कि वे फिर से जंगलराज की वापसी चाहते हैं। लेकिन जनता अब पहले जैसी नहीं रही। वह सच को पहचान चुकी है और अपने वोट की ताकत से इन लोगों को जवाब देगी,” उन्होंने कहा।

राजीव कुमार सिंह ने कहा कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का संकल्प उन्होंने लिया है। क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, वे सबके सामने हैं, और जनता उस विकास यात्रा को रोकने नहीं देगी।

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि जब उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं होता, तो वे नकारात्मक राजनीति करने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी समर्थक उनके पोस्टर और बैनर फाड़कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। “लेकिन पोस्टर-बैनर फाड़ने से जनता का दिल नहीं जीता जा सकता। जनता समझदार है, वह विकास चाहती है, न कि अराजकता,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचें, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और बताएं कि एनडीए ही स्थिरता और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि डेहरी को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जहां हर वर्ग का विकास हो और युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार मिले।”

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर श्री सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और आने वाले चुनाव में डेहरी की जनता इसका प्रमाण देगी।

नबीनगर विधानसभा में निर्दलीय लव कुमार सिंह को जनता का अपार समर्थन, चुनावी माहौल में नया मोड़

संवाददाता, नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार सिंह अपने दमदार जनसंपर्क अभियान से चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में वे लगातार दौरा कर रहे हैं और जनता से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लव कुमार सिंह ने कहा कि नबीनगर की जनता अब बाहरी नेताओं और उनके खोखले वादों से ऊब चुकी है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी चेतन आनंद पर निशाना साधते हुए कहा, “नबीनगर के बेटे को टिकट न देकर गंगा पार से प्रत्याशी लाकर थोप दिया गया। क्या नबीनगर में अब कोई योग्य नेता नहीं बचा था?” उन्होंने कहा कि इस बार नबीनगर की जनता विकास और स्वाभिमान के लिए मतदान करेगी।

पूर्व सांसद निखिल कुमार ने भी कहा कि नबीनगर की असली टक्कर इस बार निर्दलीय लव कुमार सिंह और राजद प्रत्याशी आमोद चन्द्रवंशी के बीच है। उनके अनुसार, एनडीए प्रत्याशी इस मुकाबले में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। संवाददाता द्वारा क्षेत्र के कई पंचायतों—कंकेर, सिमरी, धमनी, मझियावा, पिपरा, बैरिया, सौनोरा और बारुण—के दौरे में यह स्पष्ट दिखाई दिया कि ग्रामीणों में लव कुमार सिंह के प्रति जबरदस्त उत्साह है। गांव-गांव में आयोजित जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि “अबकी बार घर का बेटा ही नबीनगर का विधायक बनेगा।”

स्थानीय लोगों का मानना है कि लव कुमार सिंह ने पिछले वर्षों में नबीनगर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर हमेशा आवाज बुलंद की है। लोगों का कहना है कि वे एक ईमानदार, मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता हैं,

जो जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानते हैं। गांवों में उनके जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं और किसानों का उत्साह देखने लायक रहा। जगह-जगह स्वागत जुलूस और नारेबाजी के बीच लोग यह भरोसा जताते नजर आए कि इस बार नबीनगर की राजनीति में परिवर्तन तय है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि समर्थन की यह लहर इसी तरह बनी रही, तो निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार सिंह पारंपरिक दलों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। नबीनगर की जनता अब परिवर्तन चाहती है, और यह भावना चुनावी माहौल को नई दिशा दे रही है।

ओबरा में महागठबंधन प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता में दिखा उत्साह

औरंगाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर ओबरा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान अब पूरे जोश पर है। महागठबंधन समर्थक दलों की सक्रियता के बीच ओबरा से महागठबंधन प्रत्याशी ऋषि कुमार लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में चल रहे उनके जनसंपर्क अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

ऋषि कुमार ने सोमवार को बरपिशाय, मनोरा, महुआव, गंगा विघा और खुदवा सहित कई गांवो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और महागठबंधन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणों के उत्साह और जोश ने पूरे इलाके में चुनावी माहौल को जीवंत बना दिया है।

जनसंपर्क के दौरान ऋषि कुमार ने कहा कि जनता का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ओबरा के हर गांव, हर गली में लोगों का जो अपनापन मिला है, वह उनके जनसेवा के संकल्प को और दृढ़ करता है। उनका कहना था कि राज्य के विकास के लिए एक मजबूत और संवेदनशील सरकार की आवश्यकता है, जो आमजन की तकलीफों को समझे और उस दिशा में ठोस कदम उठाए। ऋषि कुमार ने महागठबंधन सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जिस तरह के कदम उठाए गए, वह जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। उनके अनुसार, यही भरोसा आज फिर से महागठबंधन के प्रति जनता में दिखाई दे रहा है।

गांव-गांव में लोगों का रुझान देखकर यह स्पष्ट है कि जनता अब विकास, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने वाली नीतियों को तरजीह दे रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। ऋषि कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता का हर मत ओबरा के भविष्य को तय करेगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रदेश की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सशक्त ढांचे के लिए एकजुट होकर मतदान करें।

अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी शक्ति है और जब जनता एकजुट होती है, तो परिवर्तन अवश्य होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओबरा की जनता इस बार विकास और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेगी।

औरंगाबाद जनता की मूड पुनः एक बार एनडीए सरकार : त्रिविक्रम सिंह

औरंगाबाद : चुनाव की समर भूमि में अब जनता में भी अपने मत एवं समर्थन का भी रुझान दिखने को मिलने लगा है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम नारायण सिंह का औरंगाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी है। उन्होंने रघुनन्दन विगहा, रावल विगहा, कोइरी विगहा, कुण्डा, परसा और खखड़ा सहित विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात की और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों का उत्साह देखने लायक था। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि जनता से मिला स्नेह, समर्थन और विश्वास मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। हर गांव की गली में जो अपनापन और जोश दिखाई दिया, उसने मेरे जनसेवा के संकल्प को और भी मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि 11 नवंबर को कमल निशान' पर बटन दबाकर औरंगाबाद की जनता एक ऐतिहासिक जीत और विकास की नई कहानी लिखेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए गठबंधन को पुनः समर्थन दें। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की दिशा में अनेक कदम बढ़ाए हैं। वहीं उन्होंने अपने संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं अधिकारियों के प्रति आभार भी जाता रहे कि उन्होंने गर्मजोशी के साथ जनता के बीच अपने संगठन के कार्यों को लगातार प्रचारित कर रहे हैं एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार का हाथों को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं वही आधी आबादी भी इन्हें हाथों-हाथ लेते हुए जीत का आशीर्वाद दे रही है।

औरंगाबाद में एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम कुमार सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

सात नवम्बर की सभा को लेकर जनता में उत्साह, विकास के मुद्दे पर चुनावी माहौल गर्माया

,औरंगाबाद, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। इस बार चुनावी मैदान में एनडीए प्रत्याशी त्रिविक्रम कुमार सिंह के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव-गांव और मोहल्लों में उनके समर्थन में जनसमर्थन की लहर दिखाई दे रही है। सभी समुदायों के लोग एकजुट होकर त्रिविक्रम कुमार सिंह के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि चुनावी समीकरण अब एनडीए के पक्ष में मजबूती से झुकता दिखाई दे रहा है। पोईवा निवासी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 7 नवम्बर को औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह जनसभा न केवल चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि यह एनडीए की विकास नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखने का भी एक अवसर बनेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे, जो जनता को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। एनडीए की सरकार ने बीते वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बिहार के गांव-गांव में विकास की रोशनी पहुँची है। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से बिहार में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। सड़कों का जाल बिछा है, शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है, स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि त्रिविक्रम कुमार सिंह जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेता के नेतृत्व में औरंगाबाद क्षेत्र आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा।

जनता में भी इस बात को लेकर स्पष्ट विश्वास है कि एनडीए की सरकार ही क्षेत्र में स्थिरता और निरंतर विकास ला सकती है। कई स्थानीय नागरिकों ने बताया कि त्रिविक्रम कुमार सिंह की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और जनता से जुड़ाव है। वह लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहते हैं, लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि आम लोग उन्हें अपने बीच का नेता मानते हैं। स्थानीय किसान रंजीत सिंह ने बताया कि त्रिविक्रम कुमार सिंह ने हमेशा किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सिंचाई, फसल बीमा और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया है। वहीं युवाओं का कहना है कि त्रिविक्रम कुमार सिंह की सोच नई और प्रगतिशील है, जो औरंगाबाद को शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में आगे ले जा सकती है। महिलाओं में भी उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्व-सहायता समूहों की सदस्य सविता देवी ने कहा कि त्रिविक्रम कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए हैं। उन्होंने हर गांव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की है, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ी है। आगामी सात नवम्बर की सभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हुए हैं। जगह-जगह बैठकें हो रही हैं, बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं और लोगों को आमंत्रित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यह जनसभा चुनावी माहौल को निर्णायक रूप से प्रभावित करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस बार का चुनाव पूरी तरह विकास बनाम वादे की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। त्रिविक्रम कुमार सिंह ने अपने प्रचार में विकास को ही मुख्य मुद्दा बनाया है। वे जनता से यह अपील कर रहे हैं कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल से ही औरंगाबाद का समग्र विकास संभव है। क्षेत्र में हो रहे इस व्यापक समर्थन से एनडीए खेमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों में इस बढ़ते जनसमर्थन को लेकर हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि सात नवम्बर को होने वाली यह जनसभा औरंगाबाद विधानसभा की सियासत में नया मोड़ देगी। यदि सभा में अपेक्षित भीड़ उमड़ती है, तो इसका असर आगामी चुनाव परिणामों पर साफ तौर पर दिखाई देगा। जनता का बढ़ता विश्वास और विकास की चाहत यह संकेत दे रही है कि औरंगाबाद का जनादेश इस बार फिर से विकास के पक्ष में जाएगा। त्रिविक्रम कुमार सिंह ने कहा है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे और औरंगाबाद को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के अपने संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे।

औरंगाबाद से प्रशान्त कुमार शर्मा

नबीनगर में युवाओं का प्रिय चेहरा बने मृ्तुंजय कुमार, सेवा को बताया अपना धर्म

नबीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नबीनगर-बारुण क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी मृ्तुंजय कुमार युवाओं के बीच एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। क्षेत्र के गांव-गांव में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

खासकर युवा वर्ग और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं में उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। मृ्तुंजय कुमार का कहना है कि यदि नबीनगर-बारुण विधानसभा की जनता उन्हें आशीर्वाद देती है, तो वे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगे। उनका स्पष्ट कहना है कि “मैं नेता बनकर नहीं, आपके बेटे, छोटे भाई और सेवक के रूप में राजनीति में आया हूं।

मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना और क्षेत्र का भविष्य संवारना है।” मृ्तुंजय कुमार का परिवार भी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। उनकी माता भोपतपुर पंचायत की मुखिया हैं और समाज सेवा में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यही संस्कार मृ्तुंजय कुमार को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

स्थानीय लोग उन्हें "गरीबों का मसीहा" भी कहते हैं। ग्रामीण इलाकों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लेते हुए मृ्तुंजय कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य नबीनगर को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है। उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानता हूं। अगर जनता का प्यार और सहयोग मिला तो क्षेत्र की तस्वीर बदल दूंगा।”

नबीनगर के कई गांवों में उनके समर्थन में युवाओं ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया है। लोगों का मानना है कि मृ्तुंजय कुमार जैसे युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी ही क्षेत्र में नई सोच और विकास की राह खोल सकते हैं। समाज सेवा और सकारात्मक सोच से भरपूर मृ्तुंजय कुमार का यह संदेश अब तेजी से पूरे नबीनगर-बारुण क्षेत्र में गूंज रहा है — “मैं नेता नहीं, आपका बेटा बनकर सेवा करने आया हूं।”

कुटुंबा की जनता का कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम को मिल रहा अपार समर्थन

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को क्षेत्र की जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हर पंचायत और गांव में जनता उनका स्वागत कर रही है और उन्हें पुनः विधानसभा भेजने का आशीर्वाद दे रही है।

राजेश राम ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि कुटुंबा की जनता उनके हृदय में बसती है। उन्होंने कहा, “कुटुंबा से मेरा आत्मीय रिश्ता रहा है। यहां के लोग मेरे परिवार जैसे हैं। मुझे अपने परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र के हर समुदाय के लोगों ने हमेशा मुझे स्नेह और सहयोग दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुटुंबा की जनता ने उन्हें पहले भी दो बार विधानसभा पहुंचाने का अवसर दिया, और आज उन्हीं की बदौलत उन्हें कांग्रेस पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व — प्रदेश अध्यक्ष का पद — सौंपा है। राजेश राम ने कहा कि यह जिम्मेदारी जनता के भरोसे और प्रेम का परिणाम है, जिसे वह कभी भुला नहीं सकते।

गौरतलब है कि राजेश राम के पिता दिवंगत दिलकेश्वर राम भी एक प्रसिद्ध नेता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों का सफलता पूर्वक संचालन किया था और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी थी। राजेश राम ने कहा कि वे अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए कुटुंबा के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें, ताकि क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि कुटुंबा की जनता इस बार भी उन्हें भारी मतों से विजय दिलाएगी और प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। राजेश राम के जनसंपर्क यात्रा के दौरान गांव-गांव में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी वर्गों के लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। कुटुंबा में अब माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर गया जदयू कार्यालय में बैठक, रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

गया: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एन0डी0ए0 की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गया जिला जदयू कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने की।

जदयू के जिला प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि गया जिले के टिकारी विधानसभा में एन0डी0ए0 प्रत्याशी और हम नेता डॉ0 अनिल कुमार के काफिले पर जनसंपर्क के दौरान काफिले पर हुए हमला निंदनीय है। यह लोकतंत्र का महापर्व है इसमें सभी की अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का राइट है। इसबार पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है इस बात को लेकर विपक्ष की नाराजगी लाजिमी है। मगर इतना जरुर कहूंगा कि लोकतंत्र में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता को कभी व्यक्तिगत नहीं बनानी चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक है, वो जिसको चाहे अपना प्रतिनिधि चुन सकती है।

वहीं जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं और जनता एक बार फिर विकास के पक्ष में वोट करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सीधा संपर्क बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक के अंत में एनडीए की जीत के लिए तमाम लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं इसका परिणाम भी हमें मिलेगा।

इस बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र पासवान, जदयू जिला महासचिव राकेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बबन चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।