मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 'लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव' में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया
रांची (मुख्यमंत्री सचिवालय): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह, बोकारो ने शिष्टाचार मुलाकात की।
![]()
इस अवसर पर, दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सोरेन को बोकारो जिले के टी०टी०पी०एस० ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित होने वाले "लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उपायुक्त श्री अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह से महोत्सव की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश तथा सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

						


 
 
 




 
 
 
Nov 01 2025, 09:50
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
8.9k