भाजपा किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया
मुख्य वक्ता _ सुधीर खटीक जिला मंत्री भाजपा मुजफ्फरनगर रहे। जिसमें उन्होंने बताया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलाया जिसमें सामाजिक कार्यक्रम व स्वच्छता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अधिक से अधिक कार्यक्रम किए जाएंगे व वह उन्होंने बताया संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ शताब्दी दिवस मनाया जाएगा आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा पार्टी के स्नातक चुनाव व शिक्षक चुनाव जिला पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा के प्रत्याशियों को जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया वह अधिक से अधिक नई वोट बनवाने के लिए आग्रह किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता_ राजू अहलावत भाजपा किसान मोर्चा मुजफ्फरनगर ने की संचालन जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा तरुण त्यागी ने की बैठक में पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष में जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष सुधीश पुंडीर मामचंद पुंडीर जिला मंत्री कोल काकरान जिला मंत्री विनीत ठाकुर मुकेश कश्यप राजकुमार वर्मा नीतू त्यागी मानवेंद्र शर्मा नितिन त्यागी मंडल अध्यक्ष सुशील त्यागी मनोज कश्यप मंडल अध्यक्ष कुकड़ा अमित अहलावत मंडल बुढ़ाना सुशील शर्मा राजेंद्र प्रधान हरसोली मंडल द्वारिका प्रसाद ईश्वर त्यागी चमन ठाकुर भाजपा किसान मोर्चे के सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
2 hours and 48 min ago