*गोमती मित्रों ने पुनः लिया सामाजिक समरसता का संज्ञान,सफाई नायक का किया सम्मान*
सुल्तानपुर,सामाजिक समरसता की बात करना,बखान करना,संदेश देना एक अलग बात है लेकिन उसे करके दिखाना,समाज के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करना अलग बात और गोमती मित्र मंडल ने इसे करके दिखाया।
जब नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई नायक बृजलाल का परिवार सहित सीता कुंड धाम पर रविवार देर शाम सम्मान किया गया, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बृजलाल का व महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी कसौधन ने उनकी धर्मपत्नी का माल्यार्पण किया,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा व आरती सह संयोजक राकेश सिंह दद्दू ने अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका पूरा परिवार भावुक रहा।
भाव विभोर था और कहा की इस तरीके के जीवंत सम्मान की कभी कल्पना नहीं की थी,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा की गोमती मित्र कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं।
सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, महिला मण्डल अध्यक्ष शालिनी कसौधन,अन्नपूर्णा शर्मा,मिथिलेश पांडे,राधा मौर्य,देवकी जायसवाल,मोनी सिंह,निर्मला श्रीवास्तव,राजेंद्र शर्मा, राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,राजीव कसौधन,विनय सिंह,संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह,अजीत शर्मा,पं. आनंद वत्स आदि उपस्थित रहे।
Sep 09 2025, 16:15