*थाना को0 नगर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करा लेने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*
![]()
गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 599/2025, धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त महेश कपूर पुत्र स्व0 शिव गोपाल कपूर नि0 साहबगंज, निकट नूरामल मंदिर, थाना को0नगर, जनपद गोण्डा को साहबगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
प्रार्थिनीगण (विधि भल्ला एवं निधि सेठ) द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पैतृक भूमि गाटा सं. 63, ग्राम इमिलिया गुरूदयाल, जनपद गोण्डा पर उनके चाचा (स्व. शिवगोपाल कपूर) का हिस्सा वर्ष 2014 में ही विक्रय हो चुका था। इसके बावजूद विपक्षीगण हेमचन्द्र कपूर व महेशचन्द्र कपूर (पुत्र स्व. शिवगोपाल कपूर) ने अन्य विपक्षियों अरविन्द मिश्रा, दीपक मिश्रा एवं अभिनव कुमार की मिलीभगत से कूटरचना व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थिनीगण की भूमि पर अवैध वरासत दर्ज करा ली तथा दिनांक 14.03.2023 को फर्जी बैनामा करा लिया गया है। वादिनीगण की लिखित तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुुआ। आज दिनांक 2.08.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त महेश कपूर पुत्र स्व0 शिव गोपाल कपूर नि0 साहबगंज, निकट नूरामल मंदिर, थाना को0नगर, जनपद गोण्डा को साहबगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।















Aug 29 2025, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k