*चाहे निकली हो धूप चाहे होती हो बरसात,गोमती मित्रों का नहीं रुकता है हाथ*

सुल्तानपुर, गोमती मित्र मंडल को अगर पूरे प्रदेश में स्वच्छता प्रहरी के रूप में जाना जाता है तो उसके पीछे कारण है लगातार स्वच्छता जागरूकता के प्रति समर्पण की भाव से लगे रहना,पिछले 13 वर्षों से कैसी भी प्रतिकूल स्थिति रही हो लेकिन हर रविवार होने वाला गोमती मित्र मंडल का साप्ताहिक श्रमदान बदस्तूर जारी रहा है,जनपद के लोग तो अब मजाक में कहने भी लगे हैं की समय का पहिया रुक सकता है! लेकिन गोमती मित्रों का श्रमदान नहीं और उनका यही कथन गोमती मित्रों के उत्साह को लगातार बढ़ाता रहता है! रविवार 13 जुलाई को रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच में गोमती मित्रों ने न केवल श्रमदान जारी रखा बल्कि बारिश की वजह से पूरे परिसर में हो रहे कीचड़ को भी साफ किया ताकि श्रद्धालुओं के फिसलने का भय ना रहे साथ ही नदी के बहाव से तट पर इकट्ठा हुई कूड़ा करकट जैसी सामग्री को भी वहां से हटाया गया, रविवार शाम होने वाली आरती के संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया की आरती भी अपने समय से ही होगी। श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,दिनकर सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, सोनू सिंह,जय नाथ,सुजीत कसौधन,महेश प्रताप,रामू सोनी, श्याम,अभय,आयुष दीपू आदि उपस्थित रहे।
*काउंसिल करेगा बुजुर्ग व्यापारियों का सम्मान,परामर्श समिति में देगा स्थान*
सुल्तानपुर,कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच की कोर कमेटी की मासिक बैठक शनिवार देर रात नगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पे चर्चा की गई,मुख्य चर्चा हुई नगर क्षेत्र के उम्र दराज व्यापारी जो व्यापारिक मुख्य धारा से अलग हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी उपयोगिता व्यापारिक जगत को महसूस होती है को चिन्हित कर परामर्श समिति में स्थान दे सम्मानित करने की जिसका सभी ने जोर शोर से स्वागत किया,,कार्यक्रम में सदस्यता विस्तार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर अध्यक्ष रवि सोनी,नगर वरिष्ठ महामंत्री अश्विनी वर्मा,नगर संगठन मंत्री माणिक लाल व युवा नगर अध्यक्ष शुभम जैन को सम्मानित किया गया बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष बृजेश खत्री व राजेंद्र जायसवाल, जिला मंत्री विजय टंडन,महिला मोर्चा अध्यक्ष दलबीर कौर, हरिशंकर गुप्ता,सुधीर गुप्ता,अशोक दिव्या,दिनेश यादव,हितेश मिश्राआदि उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता द्वारा उपस्थित व्यापारियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
*शोपीस बनकर रह गई विधायक ताहिर खान की लगाई गई हाई मास्क लाइटे*
उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा के ऊर्जावान विधायक ताहिर खान द्वारा बड़े पैमाने पर हाई मास्क लाइटे लगाई गई थी,जो कुछ ही समय में बुझ गई! सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है! जनता लाइट चमकाने के लिए जगह-जगह एप्लीकेशन लिखते घूम रहे हैं, किसी व्यक्ति को नहीं मालूम की किस कार्यदाई संस्था इसका मेंटेनेंस करेगी किसकी जिम्मेदारी होगी! सिर्फ सो पीस बनकर रह गई है देखना है 2027 के चुनाव से पहले ए लाईटे जलती है कि नहीं संवाद सूत्र
*गजब का तमाशा: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ही हुए मनरेगा मजदूरों में शामिल, फ़ोटो खिंचाने में की महारथ हासिल।*
सुल्तानपुर,बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरियापुर में एक नया मामला देखने को मिल रहा है जो कि सुर्खियों में है एक तरफ सरकार जहां जीरो टारलेन्स पर कार्य कर रही है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके वही ग्राम पंचायत में चलाये जा रहे मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यो में फर्जीवाड़े की अब कोई सीमा ही नही रह जा रही है अभी तक सम्बंधित उपस्थित पंजिका का ऑनलाइन हाजिरी लगाने का कार्य ग्राम रोजगार सेवक के द्वारा किया जाता रहा है वही अब प्रधान प्रतिनिधि को जब लेबर के साथ फ़ोटो में देखा गया तो ग्राम पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिस कार्य पर हाजिरी लगाने का कार्य कराया जा रहा है न तो वहां विगत आज एक सप्ताह से कोई कार्य चल रहा है न ही कोई लेबर पर महोदय की हाजिरी बराबर लगाई जा रही है फ़ोटो के बैकग्राउंड से जो कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का पोल खोलते हुए सम्बंधित अधिकारियो को भी सवालों के घेरे में लेती नजर आ रही है।
*वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,पुलिसकर्मी घायल*
सुलतानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला महिलाओं समेत परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी-दस्तावेज फाड़े; एक ने दांत से काटा सुलतानपुर के गोसाईगंज में पुलिस टीम पर वारंटी के परिवार ने हमला कर दिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज,उपनिरीक्षक द्रिवेश त्रिवेदी और सिपाही शिवम तिवारी वारंटी कृष्णदेव सिंह उर्फ केडी सिंह और उमादेव सिंह को गिरफ्तार करने सुदनापुर पहुंचे। कृष्णदेव सिंह अपने घर के पीछे के दरवाजे पर उमादेव सिंह के साथ मिले। पुलिस ने जैसे ही कृष्णदेव को पकड़ा, वह छूटने की कोशिश करने लगा। उसकी आवाज सुनकर घर की महिलाएं साधना सिंह, श्रृष्टि सिंह, शशि सिंह, सुशीला सिंह और शुभम सिंह वहां आ गए। सभी लोग वारंटी को छुड़ाने लगे। साधना सिंह ने उपनिरीक्षक के बाएं हाथ के अंगूठे के पास दांत से काट लिया। अन्य लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट की। आरोपियों ने न्यायालय से जारी वारंट को फाड़ दिया। परिवार के सभी लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन्होंने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। लाठी,डंडे,लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान वारंटी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। कृष्णदेव सिंह और उमादेव सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद दरोगा द्वारा थाना प्रभारी को और सिपाही द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गयी। जब भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर पुलिस कर्मियों की जान बच सकी। एसएचओ गोसाईंगंज राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट:लालजी
* सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के लिस्ट में फंसे दो भाई,पूर्व सांसद मेनका गांधी के अथक प्रयास से ढाई घंटे बाद दोनों भाई निकाले गए*
सुल्तानपुर में बीती रात वीवीआईपी रेलवे स्टेशन पर एक लिफ्ट में दो भाई फंस गए। जिसका वीडियो सामने आया है। कुशाग्र त्रिपाठी और आदर्श त्रिपाठी अपनी मां को महामना एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन की जानकारी लेने के लिए तीसरे प्लेटफॉर्म से पहले प्लेटफॉर्म जाते समय लिफ्ट बीच में रुक गई। युवकों ने बाहर निकलने का भरपूर प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हुए। रेलवे अधिकारियों को कई बार फोन किया गया,पर किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में युवकों ने दिल्ली आर्मी हेड क्वार्टर में तैनात अपने पिता नायब सूबेदार प्रदीप त्रिपाठी को सूचना दी। प्रदीप त्रिपाठी ने पूर्व सांसद मेनका गांधी के ओएसडी कैलाश को स्थिति से अवगत कराया। रात 11 बजे मेनका गांधी ने भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को फोन कर मदद मांगी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। तब जाकर साढ़े 11 बजे युवकों को बाहर निकाला गया। रेलवे के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार का कहना है कि लिफ्ट का लॉक खोलकर युवकों को निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक युवक की ट्रेन छूट गई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने भी इसकी पुष्टि की,कि लिफ्ट में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट : लालजी
स्टेशन की लिफ्ट में फंसे दो भाई,मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद ढाई घंटे में निकाले गए दोनों भाई,एक की ट्रेन छूटी
सुल्तानपुर में बीती रात वीवीआईपी रेलवे स्टेशन पर एक लिफ्ट में दो भाई फंस गए। जिसका वीडियो सामने आया है। कुशाग्र त्रिपाठी और आदर्श त्रिपाठी अपनी मां को महामना एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन की जानकारी लेने के लिए तीसरे प्लेटफॉर्म से पहले.

*मृतक सुनील यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामला में सपा नेता बबलू भपटा,सभाजीत यादव समेत 21 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
सुल्तानपुर मृतक सुनील यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला। सपा नेता बबलू सिंह भपटा,बाजीगर वर्मा,सभापति यादव सहित 21 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस।मृतक के परिजनों को भड़काने और पुलिस पर रोकने पर अभद्रता करने और गाली गलौज करने का आरोप।सार्वजनिक स्थान पर शव रखकर प्रदर्शन करने और राहगीरों को परेशानी होने का भी आरोप।सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव की तहरीर पर दर्ज हुआ केस।चांदा कोतवाली के मदारडीह गांव का है मामला।
*गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व : श्रीराम प्रपन्नाचार्य*
*संत-महन्थ समाज के पथ प्रदर्शक : सुशील त्रिपाठी* 

*भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, संतों को किया सम्मानित*

सुलतानपुर,भाजपाइयों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया।इस दौरान जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में पूजा अर्चना की और धर्माचार्यों को सम्मानित किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व डॉ आर.ए. वर्मा ने गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम में पहुंचकर बाल स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य का आशीर्वाद लिया‌‌। अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर सुशील त्रिपाठी ने कहा कि गुरुजन, साधु- संत समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं।देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भक्तों को गुरु पूर्णिमा पर्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा गुरु जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है। यहां पर गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान संकीर्तन व भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,सभासद रमेश सिंह टिन्नू,गांधी सिंह, राकेश सिंह दद्दू,अनुज प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया,सौरभ पाण्डेय,लालेन्द्र सिंह,प्रदीप मिश्रा,हिमांशु गुप्ता,आरसी पाण्डे,मंजू तिवारी, राहुल भान मिश्रा,सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।वही सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने जिला मंत्री विवेक सिंह, रुपेश सिंह व मण्डल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति की मौजूदगी में हरे राम - हरे कृष्ण मन्दिर, सोनवर्षा,जयसिंहपुर के पुजारी दया शंकर पाण्डेय का अंगवस्त्र देकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया।जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, श्याम बहादुर पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह ने झारखण्डेश्वर मन्दिर, शिवनगर के पुजारी प्रकाशानंद महाराज का सम्मान किया।इसी क्रम में सभी 26 मण्डलों में जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में जाकर साधू, संत,महंत व पुजारियों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
*अंडर 18 जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारम्भ किया गया*
सुल्तानपुर,खेल निदेशालय द्वारा आयोजित अंडर 18 जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंत स्पोर्ट स्टेडियम में आज जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर जी के देख रेख सुरु हुआ! इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे,संयुक्त सचिव दीपक श्रीवास्तव बतौर चीफ गेस्ट के रूप में बच्चो से परिचय प्राप्त किये। इस अवसर पर स्टेडियम के कोच प्रदीप यादव जी और एथलेटिक्स कोच श्रीमती आशा मौजूद रही।