उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में कौस्तुभ कुमार सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, विनय कुमार बने महासचिव
![]()
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय अधिवेशन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षा विभाग के लगभग 500 अधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर कौस्तुभ कुमार सिंह को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष और विनय कुमार को महासचिव चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक नौटियाल (उप निदेशक, माध्यमिक शिक्षा) एवं सह चुनाव अधिकारी शशि भूषण सिंह (विधि अधिकारी) की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय मोहन (निदेशक, माध्यमिक शिक्षा-सेवानिवृत्त) व प्रताप सिंह बघेल (निदेशक, बेसिक शिक्षा) ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
- नव निर्वाचित कार्यकारिणी:
अध्यक्ष: कौस्तुभ कुमार सिंह, महासचिव: विनय कुमार, उपाध्यक्ष: डॉ. रामचंद्र, संयुक्त सचिव: प्रेमचंद यादव, सहायक सचिव: स्वाती भारती, कोषाध्यक्ष: पवन कुमार तिवारी
सदस्य: राजेश कुमार शाही, अनुराग श्रीवास्तव, मनीष कुमार, शालिनी यादव, आकांक्षा रावत
प्रदेश स्तरीय कार्यकारी समिति (मंडल व जनपद स्तर): रेखा दिवाकर, श्याम किशोर तिवारी, बुद्धप्रिय सिंह, हेमंत राव, संतोष कुमार राय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, राजू यादव, पूनम चौधरी, डॉ. रजनीश प्रकाश तिवारी, अनिल कुमार।
अधिवेशन में सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारीगण को सम्मानित किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।
Jun 22 2025, 19:57